: प्रज्ञा न्यूज 24… मीट एट आगरा रू 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला
Sun, Oct 29, 2023
लेदर इंडस्ट्री के समागम में 12791 विजिटर्स की सहभागिता से ऐतिहासिक बना तीन दिवसीय फेयर
आखिरी दिन एग्जीबिटर्स की विदाई के बीच सामने आये कारोबार के शानदार आंकड़े
आगरा। तीन दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच महज चौबीस घंटे का कारोबारी वक्त, जिसमें रखी गई 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की आधारशिला। मीट एट आगरा पन्द्रहवें संस्करण के अमृतकलश से निकला यह कारोबारी आंकड़ा, आगरा की जमीं को तीन दिन के लिए आर्थिक राजधानी साबित करने वाला रहा। रविवार को गांव सिंगना पर फेयर के आखिरी दिन एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार निर्यात के जिस लक्ष्य को लेकर चल रही रही है आज उसे भारत महज अचीव ही नहीं कर रहा बल्कि इंडस्ट्री तेज गति से आगे बढ़ते हुए स्वयं को वर्ल्ड लीडर साबित करने के लिए अग्रसर है। इस फेयर में जो आकड़े सामने आये हैं वह निश्चित रूप से तेजी से आगे बढ़ती देश की अर्थव्यवस्था की ओर इशारा है। इस मौके पर लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री रजनीकांत द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
यह सच है कि इस फेयर में सीधे तौर पर खरीददारी नहीं होती है लेकिन आने वाले विंटर सीजन में फुटवियर और कम्पोनेट सेक्टर की डिमांड के अनुसार संभावित कारोबारी आंकड़े एक बड़ी फिगर के रूप में सामने आ रहे हैं, हम उत्साहित हैं कि मीट एट आगरा में तीन दिनों में लगभग 2000 करोड़ के कारोबार की बुनियाद रखी गई जो निश्चित रूप से तेजी से भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की रफ़्तार की ओर इशारा है।
पूरन डावर, अध्यक्ष, एफमेक
मीट एट आगरा के इस आयोजन ने एक छत के नीचे उद्यमियों को देश और दुनिया की नवीनतम तकनीक से खुद को जागरूक करने का अवसर दिया है यह फुटवियर इंडस्ट्री के लिए एक प्रकार से वरदान कह सकते हैं इस प्रकार के आयोजन कारोबार को बूम देने के साथ अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक होते हैं।
गोपाल गुप्ता, अध्यक्ष, ऑर्गनाजिंग कमेटी
लगभग 13 फ़ीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ भारत में फुटवियर उद्योग 8 गुना बढ़ने की उम्मीद है जबकि फिलहाल विश्व में फुटवियर उद्योग 2.8 फ़ीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ बढ़ रहा है जबकि भारत में अभी 9.8 फ़ीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ बढ़ रहा है।
राजीव वासन, महासचिव, एफमेक
इस आयोजन में निश्चित रूप से फुटवियर ट्रेड का समागम देखने को मिला, मीट एट आगरा ने इस साल अपनी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यह आयोजन ने ट्रेड से जुड़े लोगों को न सिर्फ नवीन तकनीक से परिचित कराया वल्कि नए उद्योग लगाने के प्रेरित भी किया है।
ललित अरोरा, सचिव, एफमेक
एग्जीबिटर्स को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल के लिए किया गया पुरस्कृत
सर्वश्रेष्ठ स्टॉल डिज़ाइनिंग कॉम्पोनेन्ट - मनीष धवन (एमआर लेदर / शैली ट्रेडर्स)
सर्वश्रेष्ठ स्टॉल मशीनरी - नागराज (संगीता एंटरप्राइजेज)
सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव प्रोडक्ट - शैलेश पाठक (स्टॉक ऑन केमिकल)
सर्वश्रेष्ठ नवोन्मेषी उत्पाद - साक्षी बजाज / मनोज बजाज (सिल्वर रोज़)
आकड़े जो आये सामने
कुल एग्जीबिटर्स -12791
एग्जीबिटर्स - 220
रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स - 4212
कुल संभावित कारोबार लगभग - 2000 करोड़ रूपये
शाम तक आते रहे विजिटर्स
तीन दिन के इस फेयर में रविवार को अंतिम दिन शाम 6 बजे तक 12791 विजिटर्स ने प्रतिभाग किया। एफमेक के सुधीर गुप्ता ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा। कुल 220 एग्जीबिटर्स जिन पर 170 कंपनियों के उत्पाद पेश किये गए। जिनमें 4511 रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स ने भाग लिया। इनमें भविष्य के उद्यमियों की संख्या भी ख़ास रही, कुल 3723 ऐसे लोग आये जो आने वाले वक्त में जूता उद्योग की कड़ी बन सकते हैं।
मुख्य रूप से हुए शामिल
एफमेक के चंद्रशेखर जीपीआई, रैम्बल के सुबेन्दु, परफेक्ट पैकर्स के विकास महाजन, अंकुर महाजन, स्पेरीन कंपाउंडिंग के शिवम शर्मा, सीएस आहूजा ओवरसीज के विजय आहूजा, अभिषेक मिश्रा, ईसीजीसी लि. के आशीष वर्मा, विकास इकोटेक के भूपेन्द्र सिंह, केएलजे ग्रुप से विनय गुप्ता, डीएसएम सोल्स के कपिल पलवार, अल्बर्टाे टोरेस्टी के अर्पित ग्रोवर, आईसीआईसीआई बैंक राजेंद्र सिंह, पुनित गोयल, ईगल फोर्जिंग्स अनिल शर्मा, आरबीएस इंटरलाइनिंग क्लॉथ के आर बच्चू सिंह, विजयपाल, अमर नाथ एंड संस के कपिल मगन, वाईकेके जैन इंटरनेशनल के अतुल जैन इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
https://youtu.be/bBBcaObZdB4
: कल्याणकारी की हस्तकला प्रदर्शनी आज, बिखरेगा देशभर के हुनर का जादू
Sun, Oct 29, 2023
29 को लगने वाली 50वीं हस्तकला प्रदर्शनी से पहले आयोजन स्थल पर हुआ सुंदर कांड का पाठ
द रमाना ग्रांड में विभिन्न राज्यों की स्टॉल के साथ होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
आगरा। करवा चौथ, दीपावली के त्योहार की शापिंग एक ही स्थान पर करने का मौका लेकर आयी है कल्याणकारी महिला समिति की हस्तकला प्रदर्शनी। द्वारा 50 वीं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन सदर स्थित द रमाना ग्रांड में 29 अक्टूबर, शनिवार को होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर सुंदर कांड पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी दी गयी।
मेला संयोजिका नीलिमा पाटनी ने बताया कि कल्याणकारी महिला समिति लगातार महिला स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं निर्धन बच्चाें की शिक्षा के लिए कार्य कर रही है। इस ध्येय पर चलते हुए संस्था द्वारा 50 वीं हस्तकला प्रदर्शनी 29 अक्टूबर, दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक आगरा क्लब के सामने द रमाना ग्रांड में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की 100 से अधिक स्टॉल लगेंगी। जिसमें से 50 एसी हॉल और 50 मैदान में लगेंगी। शाम को 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर सविता पालीवाल, आरती कंसल, संगम सिंघल, डॉ शैलबाला अग्रवाल, डॉ शशि गोयल, शाेभा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, साधना गर्ग, रीता बंसल, नीति अग्रवाल, रागिनी गर्ग, मीरा अग्रवाल, नीना मित्तल आदि उपस्थित रहीं।
: 40 के बाद 30 मिनट दें खुद को और भूल जाएं हर तकलीफ, खुशी− खुशी अपनाएं हर बदलाव को
Sun, Oct 29, 2023
नॉर्थ जोन आईएमएसकॉन 2023 का हुआ शुभारंभ, जुटे चैन्नई से जम्मू तक के चिकित्सक
विशेषज्ञों ने साझा किये शाेध पत्र और तलाशे मीनोपॉज की समस्याओं के समाधान
आज होगा पब्लिक फोरम के साथ मीनोपॉज सोसायटी की कान्फ्रेंस का समापन
उद्घाटन सत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञों ने दी “मैं आगरा हूं नृत्य नाटिका पर शानदार प्रस्तुति
आगरा। जीवनभर परिवार को समय देने वाली महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है कि 40 वर्ष की उम्र के बाद खुद के लिए कम से कम 30 मिनट निकालें। व्यायाम करें, साइकिलिंग करें, फिजिकल एक्टिविटी करें और व्यवसनों से सख्त दूरी रखें। इंडियन मीनोपॉज सोसायटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पुष्पा सेठी ने मीनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं से बचाव के ये कुछ गुरुमंत्र साझा किये।
अवसर था होटल क्लार्क्स शीराज में आयोजित नॉर्थ जोन आईएमएसकॉन 2023 का। शनिवार को नॉर्थ जोन इंडियन मीनोपॉज सोसायटी की कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्जवलन कर किया गया। सुवेनियर पुस्तक और पॉज मैग्जिन का विमोचन किया गया। इसके बाद दिनभर मरीजों की सेवा में व्यस्त रहने वालीं महिला चिकित्सकों ने जब शरदोत्सव रास और मैं आगरा हूं थीम पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। रंगारंग उद्घाटन सत्र से पूर्व कई सत्र रखे गए थे, जिनमें समय से पूर्व मीनोपॉज, मीनोपॉज की समस्या और समाधान, गर्भाशय कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के कारण और निवारण पर गंभीर मंथन किया गया।
इस अवसर पर सोसायटी की चैयरपर्सन डॉ आरती मनोज, सचिव डॉ रत्ना शर्मा, सहचेयरपर्सन डॉ रिचा सिंह, डॉ सुभाषिनी गुप्ता, डॉ निधि बंसल, सांइटिफिक चैयरपर्सन डॉ सविता त्यागी, डॉ शिखा सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ संगीता चतुर्वेदी, डॉ अमन प्रिया, डॉ केया, डॉ भारती, डॉ प्रियाा, डॉ अमिता, डॉ नमिता, डॉ प्रतिभा दीक्षित, डॉ अभिलाषा प्रकाश, डॉ निधि गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
इनका मिला विशेष मार्गदर्शन
राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा सेठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनीता शाह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ बिपाशा सेन, पूर्व अध्यक्ष डॉ अतुल मुन्शी, डॉ जिगनेश शाह, डॉ सोनिया मलिक, डॉ सुनीता खंडेलववाल, डॉ मनिन्दर आहूजा, डॉ जयदीप मल्होत्रा, डॉ शोभना मोहन दास, डॉ सरोज सिंह, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ रिचा सिंह, डॉ बीना टंडन आदि का मार्गदर्शन कान्फ्रेंस में मिला।
कैंसर से अधिक महिलाओं की मौत होती है आस्टियोपोरोसिस से− डॉ बीनल शाह
बड़ाेदरा से आईं डॉ बीनल शाह, जोकि पब्लिक अवेयरनेस कमेटी की अध्यक्ष हैं ने बताया कि मीनोपॉज के बाद महिलाओं में सबसे ज्यादा आस्टियोपोरोसिस की समस्या यानि हड्डियों का कमजोर होना बहुत अधिक होती है। लापरवाही के कारण कैंसर से अधिक महिलाओं की मौत आस्टियोपोरोसिस के कारण होती है। इसलिए समय रहते 40 वर्ष की उम्र के बाद से ही आहार में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देनी जरूरी है। ताकि जब मीनोपॉज के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बनना बंद हो तो कैल्शियम बैंक शरीर में पहले से हो। इसके अलावा मिलेट्स भी आहार में अवश्य शामिल करें और सूर्य नमस्कार, धूप में बैठने को दिनचर्या का हिस्सा बना लें। एंस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी के कारण महिलाओं में हृदयाघात भी अधिक होता है।
मीनोपॉज के बाद हो जाती है याददाश्त कमजोरः डॉ जयदीप मल्होत्रा
टैक्निकल सत्र में पूर्व अध्यक्ष डॉ जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि मीनोपॉज के बाद बहुत बार महिलाओं की याददाश्त पर गहरा असर पड़ता है। जब समस्या बढ़ जाती है और जीवन में एकाकीपन अधिक होता है तो ये अल्जाइमर का रूप ले लेता है। मीनोपॉज हार्मोन थैरेपी से समय रहते इलाज संभव है।
12 शाेधपत्र हुए प्रस्तुत
कॉन्फ्रेंस के पहले दिन आगरा मीनोपॉज सोसायटी की अध्यक्ष डॉ रुचिका शर्मा, डॉ निधि बंसल, डॉ अंजू शर्मा और डॉ अपेक्षा के निर्देशन में 12 पीजी के छात्रों ने शाेधपत्र प्रस्तुत किये। जिनमें आगरा, विजयवाड़ा, मथुरा के छात्र शामिल थे। जिनमें बताया गया कि मीनोपॉज के बाद यदि ब्लीडिंग होती है तो ये कैंसर का एक लक्षण भी हो सकता है। उड़िसा से आए डॉ हारा पटनायक और डॉ श्रेयांश चाहर ने बताया कि पेशाब में जलन या खुजली की समस्या को हार्मोन थैरेपी से सही किया जा सकता है।
इन कैंसर में न दें हार्मोन थैरेपीः डॉ अंजुला भार्गव
सत्र के दौरान अलीगढ़ से आईं डॉ अंजुला भार्गव ने बताया कि कुछ कैंसर में हार्मोन थैरेपी नहीं देनी चाहिए। जैसे ब्रेस्ट कैंसर जिसमें हार्मोन्स रिस्पेक्टर पॉजिटिव हो, मसल्स कैंसर में एचटीएम नहीं देना चाहिए।