Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रंगोदय महोत्सव : रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग

रंगोदय महोत्सव में देशभर के कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, सात विशिष्ट हस्तियों को विभिन्न सम्मानों से किया गया अलंकृत

आगरा। संस्कार भारती नाट्य केंद्र की ओर से मिल्टन पब्लिक स्कूल, अवधपुरी में आयोजित रंगोदय महोत्सव के दूसरे दिन देश के विभिन्न प्रांतों से आए रंगकर्मियों ने अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों को प्रभावित किया। छह नाटकों के मंचन से रंगग्राम में नाट्य कला के विविध रंग देखने को मिले। देशभर से आए कलाकारों और रंगकर्मियों की मौजूदगी से महोत्सव परिसर सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलजार रहा।

महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक डॉ. राहुल राज और समाजसेवी संदेश जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक निदेशक केशव प्रसाद सिंह ने की। संस्था अध्यक्ष पंकज सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यकारी निदेशक अजय दुबे ने मंच संचालन किया।

छह नाटकों में दिखे जीवन के विविध रंग
शुक्रवार, 23 अक्टूबर को शाम पांच बजे से आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए नाट्य दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। साईं आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी, जमशेदपुर (झारखंड) ने प्रेमांजलि सागर लिखित और प्रीती सागर निर्देशित नाटक ‘अंतर्द्वंद’ का मंचन किया। तक्षशिला, गुवाहाटी (असम) के कलाकारों ने पाखिला कलिता लिखित और डॉ. अरुणिमा बरौह निर्देशित ‘शिल्पी की जीवन गाथा’ प्रस्तुत किया।

गीता थिएटर, जमशेदपुर ने सुमेध लिखित और प्रेम कुमार दीक्षित निर्देशित ‘म्यूजियम’ का मंचन किया। कोशिश सोशल कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी, बैतूल (मध्य प्रदेश) के कलाकार धर्मवीर भारती लिखित और शिरीष कुमार सोनी निर्देशित ‘सृष्टि का आखिरी आदमी’ लेकर मंच पर उतरे। वहीं, विंज एंटरटेनमेंट फिल्म्स, गिरिडीह (झारखंड) ने मधुकर जैन लिखित और विनीत स्वरूप सिन्हा निर्देशित ‘श्मशान महापर्व’ प्रस्तुत किया। शिवायु ड्रामेटिक सोसाइटी, दिल्ली ने आयुष चन्द्र मौर्य लिखित और सिमरनजीत सिंह निर्देशित नाटक ‘अज्ञात’ का मंचन किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कोलकाता के डीएन सिंह, प्रयागराज के अजीत बहादुर और आगरा के पंकज सक्सेना शामिल रहे। प्रतियोगिता का संचालन नीता तिवारी ने किया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. महेश धाकड़ सहित वरिष्ठ रंगकर्मी उमेश अमल, विश्वनिधि मिश्र, पार्थो सेन, टोनी फास्टर, मनोज सिंह, जेके शर्मा, उमाशंकर मिश्रा, चंद्रशेखर, संजय चतुर्वेदी, अनीता परिहार, डॉ. मनु शर्मा, विवेकानंद और पंकज सिंह सहित अन्य रंगकर्मी मौजूद रहे।

सात विभूतियों को विभिन्न सम्मानों से नवाजा
रंगोदय महोत्सव में कला, संस्कृति और समाज के क्षेत्र में योगदान के लिए सात विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया। संगीत मनीषी केशव तलेगांवकर सम्मान मृणाल दास, गुवाहाटी (असम) को प्रदान किया गया। संगीत मनीषी श्रीकृष्ण तिवारी सम्मान शिरीष सोनी, बैतूल (मध्य प्रदेश) को मिला। राधारानी सम्मान कनिका इन्गति (असम) को तथा कर्मयोगी मीना चतुर्वेदी सम्मान प्रेमांजलि सागर (झारखंड) को प्रदान किया गया।

इसी क्रम में श्री लीलाधर वर्मा सम्मान अनिकेत करन, जमशेदपुर को, स्वामी विवेकानंद सम्मान प्रेम दीक्षित, जमशेदपुर को और शिक्षा मनीषी राजकुमार कुलश्रेष्ठ सम्मान सिमरनजीत सिंह, दिल्ली को प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में समर्पित योगदान को रेखांकित करते हुए प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन