: संस्कारवान एवं विवेकवान संतान के लिए संस्कारित वातावरण की आवश्यकता - डॉ. संगीता सारस्वत
Sun, Dec 3, 2023
झांँसी। युवाओं में गिरते चरित्रिक, नैतिक एवं संस्कारों के पतन के लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं। यह सब गर्भधारण के समय ही बच्चों में रोपित हो जाते हैं। हम चाहें, तो बच्चे को श्रेष्ठ मानव बना सकते हैं। इसके लिए वैज्ञानिक तथ्यों एवं गायत्री परिवार के सूत्रों को मिलकर ‘आओ गढें, संस्कारवान पीढ़ी’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह बातें महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज में चल रहे युग सृजेता समारोह में गायत्री परिजनों को संबोधित करते हुए इस अभियान की प्रांतीय प्रभारी डॉ. संगीता सारस्वत ने कहीं।
पीपीटी के माध्यम से एलईडी पर प्रदर्शित करते हुए डॉ. सारस्वत ने आगे कहा कि गर्भधारण के स्थान पर किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होना चाहिए। संस्कारवान एवं विवेकवान संतान के लिए भावनात्मक संस्कारित वातावरण आवश्यक है। प्रातः वीरांगना लक्ष्मीबाई के प्रपौत्र अरुण राव नेवालकर एवं उनके पुत्र योगेश राव नेवालकर ने धर्म ध्वज फहराया। शांतिकुंज के उत्तर जोन प्रभारी नरेंद्र ठाकुर एवं आशीष कुमार सिंह ने वीरांगना के वंशजों को पीत पट्टिका उड़ाकर सम्मानित किया।
योगेश राव नेवालकर ने कहा कि राष्ट्र प्रेम और दृढ़ स्पष्टता की सीख रानी लक्ष्मीबाई से लेनी चाहिए। हमें गर्व है कि ईश्वर ने इस महान खानदान में जन्म दिया। गायत्री परिवार के साधक राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि युवा का उल्टा वायु होता है। इसलिए जिस में भी वायु जैसा वेग है, वह युवा है। युवा ही क्रांति करते हैं। विचार क्रांति अभियान को गांँव-गाँव तक युवा ही पहुंचाएंगे।
शांतिकुंज के युवा प्रकोष्ठ के सह प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन, नारी जागरण, कन्या कौशल प्रशिक्षण को गति दी जानी चाहिए। स्वास्थ्य रक्षा अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। पैरा मेडिकल कॉलेज के अभिषेक सोरेन, सोमकांत ,ताहिरा, अनम, विपुल वर्मा, रागिनी, सोनिका गुप्ता, काजल सोनकर, प्रियांशी एवं सुमित आदि छात्र-छात्राएं व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।
इस मौके पर पवित्र सक्सेना, वैभव तिवारी, संजय राष्ट्रवादी, संयोजक एस.के. गोयल, अनुराग मौर्य, डॉ. सुनील पांडेय, किशन सोनी, पी आर चिरार, अनुराग मौर्या, आदित्य श्रीवास्तव, विनय पांचाल, पावर ग्रिड कारपोरेशन के डायरेक्टर रामनरेश तिवारी, रंजना सक्सेना, पीयूष अग्रवाल, सुयश खरे, सूर्या कुशवाहा, व्योम गुप्ता, सतीश चौरसिया, सुभाष चंद्र हरिमोहन शर्मा एवं रामदेवी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक का अनुषांगिक संगठन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने समारोह परिसर में चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि एक सैकड़ा से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें सर्दी, जुकाम एवं बुखार से पीड़ित अधिक रोगी आए। शिविर में डॉ. अनुभूति, डॉ. विवेक, डॉ संदीप, डॉ. रीता एवं डॉ. बृजभूषण आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
दीपयज्ञ की तैयारी करते हुए युवतियाँ
युवाओं को आज संबोधित करेंगे डॉ. चिन्मय पंड्या
मीडिया प्रभारी डॉ. अचल सिंह चिरार ने बताया कि समारोह में 3 दिसंबर को देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के उप कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या प्रातः 9 बजे राष्ट्र के नवनिर्माण में युग सृजेताओं की भागीदारी विषय पर उद्बोधन देंगे। शाम 5 बजे से नव सृजन संकल्प एवं 2400 दीपों का दीप महायज्ञ होगा। इसके साथ ही युवाओं को विशेष संबोधन होगा।
यह है शांतिकुंज की टोली
उत्तर जोन प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, डॉ. गोपाल शर्मा, राम अवतार पाटीदार, आशीष कुमार, ताराचंद्र पंवार, रमेश तिवारी, नारायण रघुवंशी, बसंत भारद्वाज, मंगल सिंह गढ़वाल, संतोष कावडकर, प्रेमलाल, ओमप्रकाश, सुजीत एवं नीरज महतो।
: युग सृजेता समारोह झांसी का रज भूमि पूजन एवं प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी के साथ शानदार आगाज़
Mon, Oct 30, 2023
प्रज्ञा न्यूज 24… झांसी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्त्वावधान में पैरामेडिकल कॉलेज में युग सृजेता समारोह के उपलक्ष्य में रज-कलश पूजन और प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में 10 रज कलशो के विधिवत पूजन अर्चन से हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने कहा कि व्यक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण का कार्य गायत्री परिवार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युग निर्माण की गतिविधियों को 50 सालों से अधिक समय से वह देख रहे हैं, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने एक अनुशासित संगठन खड़ा किया है। कहा कि शिक्षा की ओर रुचि बढ़ाना, संगठित होना जरूरी है।
शांतिकुंज के सुरक्षा प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 2 से 4 दिसंबर तक झांसी में होने वाले युग सृजेता समारोह - युवा जागृति सम्मेलन में प्रदेश के 10000 से अधिक युवा शामिल होंगे जो देश को एक नई दिशा देंगे। गायत्री मंत्र का जाप करने से निडरता आती है, व्यक्ति का बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास होता है।
पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ अंशुल जैन ने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, धार्मिक शिक्षा भी जरूरी है। इंजीनियर विनोद शर्मा ने व्यसन मुक्ति का संकल्प दिलाया।
इस दौरान स्थानीय जोन समन्वयक उमेश कुलश्रेष्ठ, उपजोन झाँसी समन्वयक आशाराम कुशवाह, हरिकृष्ण पुरोहित, जिला समन्वयक आदित्य श्रीवास्तव, बीजेपी महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, रामतीर्थ सिंगल, जयदेव पुरोहित, सुशील दुबे, संजय चतुर्वेदी, अचल सिंह चिराग, एसके गोयल, डॉक्टर मोनिका गोस्वामी, देशबंधु तिवारी, कैलाश नारायण अग्रवाल, वैभव तिवारी, सतीश चौरसिया, सूर्या कुशवाहा मौजूद रहे
: गायत्री शक्तिपीठ पर निःशुल्क किया गया पितरों का तर्पण
Fri, Sep 29, 2023
झांसी।
गायत्री शक्तिपीठ आंतिया तालाब पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रृद्धालुओं को पितरों का श्राद्ध तर्पण कर्म करने की निःशुल्क व्यवस्था की गयी। जिसमें झांसी के लगभग 200 परिजनों ने भाग लिया। तर्पण करने में महिलाओं की भी भागीदारी रही।
तर्पण का कार्यक्रम प्रतिदिन 05.30 बजे से शक्तिपीठ पर सम्पन्न कराया जायेगा। तर्पण हरिकृष्ण पुरोहित एवं अजय शर्मा के द्वारा कराया जायेगा।
कार्यक्रम में सूर्या कुशवाहा, आदित्य श्रीवास्तव, दयाराम कुशवाहा आदि ने सहयोग किया।