Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री राम जानकी मित्र मंडल : राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त

Pragya News 24

Thu, Oct 22, 2026
Post views : 16

श्री राम जानकी मित्र मंडल के समारोह में पंचामृत से चरण पूजन कर उतारी आरती, श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

आगरा। वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में श्री राम जानकी मित्र मंडल की ओर से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी के स्वरूपों का अभिनंदन-वंदन समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। समारोह में स्वरूपों के चरण पंचामृत से पखारकर पूजन किया गया। इसके बाद आरती उतारी गई और प्रसादी अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

भक्ति गीतों और मधुर भजनों की स्वर लहरियों से समारोह स्थल राममय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर अपनी भक्ति और उल्लास व्यक्त किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, भक्ति और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

समारोह में श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, विनोद जौहरी, आयुष अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, आनंद मंगल, प्रशांत मंगल, अरविंद और राहुल गौतम का संस्था की ओर से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संजीव शशि अग्रवाल, नितिन निधि अग्रवाल, संजय रौनक गुप्ता, रजनीश मंजू गुप्ता, अनिल विनीता, मनोज गीता अग्रवाल, प्रवीण सुषमा गोयल, शानू मोनिका गुप्ता, संजय गीता वर्मा, संदीप अंजू मित्तल, कुलदीप प्रीति वर्मा, नैम शालिनी जैन, सचिन सजल जैन, शानू निहारिका जैन, योगेश गुप्ता, रवि मीना गुप्ता, राजीव अर्चना गुप्ता और दीपक शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन