Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

रामलीला महोत्सव-2026 : राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन

Pragya News 24

Fri, Oct 23, 2026
Post views : 13

आगरा। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक की मंगल बेला से पूर्व नेहरू नगर स्थित नेहरू नगर अपार्टमेंट में प्रभु स्वरूपों के स्वागत-सत्कार और अभिनंदन का भव्य आयोजन किया गया। श्रीरामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक जगदीश बागला की ओर से आयोजित समारोह में भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप, भजनों की गूंज और पुष्पवर्षा के बीच पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

समारोह में मुख्य संरक्षक जगदीश बागला, सरोज बागला, पुनीत बागला, रुचि बागला, आनंद बागला और राघव बागला ने प्रभु स्वरूपों का भावपूर्ण अभिनंदन किया। स्वरूपों के आगमन पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ढोल की थाप और उत्सवी माहौल ने आयोजन को भक्तिमय बना दिया।

भजन संध्या में ‘सजा दो घर को गुलशन सा’ सहित प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करने वाले भजनों ने समां बांध दिया। मधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। सजे हुए परिसर, पुष्पवर्षा और रामभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने अयोध्या की मंगलमयी छटा का एहसास कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरित की गई।

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रभु स्वरूपों के अभिनंदन का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और आगरा की रामलीला परंपरा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बना।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, मुख्य संरक्षक राम शरण मित्तल, टीएन अग्रवाल, मुकेश जौहरी, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, आनंद मंगल, अंजुल बंसल, ताराचंद्र अग्रवाल, प्रकाश चंद्र, महेश चंद्र, प्रवीण स्वरूप, अरविंद, ऋतिक जौहरी, लखन, विनय, राहुल गौतम, मनीष शर्मा, आयुष अग्रवाल, संजय तिवारी और बॉबी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन