Tue 22 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नव वर्ष के पहले दिन गुरुद्वारे में उमड़ा जन सैलाब, 70,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Pragya News 24

Wed, Jan 3, 2024
Post views : 102

सुबह 3 बजे से लेकर देर रात तक आते रहे श्रद्धालु, लंगर व प्रसाद के लिए हुई विशेष व्यवस्थाएं

आगरा। नव वर्ष 2024 के आगमन के पहले दिन गुरुद्वारा गुरु का ताल में माथा टेकने के लिए जन सैलाब उमड़ता रहा। जहां 31 दिसंबर की रात 12 के बाद गुरुद्वारे में काफी भीड़ उमड़ी तो वहीं सुबह 3ः30 बजे से ही संगत का आना शुरू हो गया। नए साल की शुरुआत हर व्यक्ति गुरु चरणों में माथा टेक कर अपने व अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की अरदास के साथ कर रहा था सुबह से ही गुरुद्वारे में संगत की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन होते-होते यह भीड़ बढ़ती रही और आलम यह रहा की दरबार साहिब से लेकर पार्किंग स्थल तक माथा टेकने वालों की लंबी-लंबी लाइने लग गई । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गुरुद्वारे के सेवादार भी व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। माथा टेकने व लंगर प्रसाद ग्रहण करते समय किसी तरह की अव्यवस्था ना हो इसके लिए वेरीगेटिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित करते हुए माथा टेकने के लिए दरबार साहिब में अंदर भेजा जा रहा था।

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से नव वर्ष के पहले दिन संगत की भारी भीड़ माथा टेकने के लिए आती है। जिसको देखते ही हुए पहले से ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई थी। सुबह 3 बजे से ही सेवादार व्यवस्थाओं को संभालने के लिए जुट गए थे। कड़ा प्रसाद के साथ-साथ पुलाव का विशेष इंतजाम किया गया था। गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार आटा दाल चावल फल मिठाई आदि की भेंट भी लेकर आ रहे थे।

संत बाबा प्रीतम सिंह ने यहां आने वाली सभी संगत के लिए गुरु महाराज के चरणों में अरदास की है कि गुरुद्वारा आने वाले हर व्यक्ति श्रद्धालु के परिवार में खुशियां संपन्नता व तरक्की आए और अपना शहर प्रदेश व देश बहुत तरक्की करें। इस दौरान गुरुद्वारे की व्यवस्थाए जत्थेदार बाबा राजेंद्र सिंह, बाबा अमरीक सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह टीटू सिंह, महंत हरपाल सिंह ने संभाली।

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि नव वर्ष के पहले दिन लगभग 70,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका व लंगर प्रसाद ग्रहण किया। 15 क्विंटल गोबी वह 10 कुंतल मटर के साथ पुलाव तैयार किया गया था जो पूरे दिन संगत में वितरित होता रहा।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन