Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजनगरी के लिए वर्ष 2024 लेकर आया उम्मीदों का नया सवेरा

Pragya News 24

Wed, Jan 3, 2024
Post views : 48

आगरा। वर्ष 2024 की शुरुआत के साथ सोमवार को नया सवेरा होगा। शहर के विकास को प्रोजेक्ट पंख लगाएंगे। एसएन मेडिकल कालेज में हार्ट सर्जरी शुरू होने से मरीजों को सस्ता उपचार मिलेगा। आगरा मेट्रो ट्रैक पर दौड़ेगी तो हेलीकाप्टर पर्यटकों को लेकर स्मारकों के चक्कर लगाएगा। एयर डाइनिंग और हाट एयर बैलून की राइड पर्यटकों को लुभाएंगे।

सुपरस्पेशियलिटी विंग एसएन मेडिकल कालेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में 200 करोड़ रुपये की लागत से सुपरस्पेशियलिटी विंग बनाई गई है। यहां ओपीडी शुरू हो चुकी है। एसएन के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मार्च, 2024 तक सुपरस्पेशियलिटी विंग में हार्ट सर्जरी, कैंसर, न्यूरो सर्जरी, पिडियाट्रिक सर्जरी, यूरो सर्जरी की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।

सिविल एन्क्लेव के निर्माण को दिसंबर में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अनुमति प्रदान कर दी। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया द्वारा सिविल एन्क्लेव के भवन का डिजाइन तय करने को टेंडर किया जा चुका है। एयरपोर्ट के विस्तार को अभयपुरा, बल्हेरा व धनौली में 37 में से 35 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की जा चुकी है। इससे पूर्व 23 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की गई थी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पूर्व इसका शिलान्यास हो सकता है।

शहरवासियों और आगरा घूमने आने वाले पर्यटकों को नए साल के प्रारंभ में ही एयर डाइनिंग का आकर्षण लुभाएगा। यमुना किनारा रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में एडीए की एयर डाइनिंग की योजना परवान चढ़ चुकी है। हैदराबाद की कंपनी क्रेन की सहायता से 70 फीट ऊंचाई पर पर्यटकों को एयर डाइनिंग कराएगी। 15 जनवरी को इसका शुभारंभ होने की उम्मीद है। पर्यटक एयर डाइनिंग करते हुए ताजमहल, आगरा किला और मेहताब बाग देख सकेंगे। पर्यटकों के लिए यह बड़ा आकर्षण बनेगा।

पथौली ओवरब्रिज की एक साइड को जून माह में शुरू कर दिया जाएगा। जबकि दूसरी साइड में अभी समय लगेगा। एक साइड के ओवरब्रिज को शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही यातायात का दबाव भी कम होगा। पेड़ काटे जाने की अनुमति लिए जाने में लगे समय के कारण निर्माण कार्य पूरा होने की समय सीमा से लगभग ढाई साल अधिक हो गया है। जल्द ही दूसरी साइड का भी कार्य शुरू हो जाएगा।

बिचपुरी ओवरब्रिज की एक साइड को 10 दिसंबर को शुरू कर दिया गया है। दूसरी साइड को शुरू किए जाने में निर्माण कार्य की बढ़ी कास्ट के कारण एस्टीमेट रिवाइज के लिए लोक निर्माण विभाग कार्यालय लखनऊ भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिल जाने के बाद शासन स्तर से स्वीकृति मिल जाने के बाद साल के अंत तक कार्य पूरा हो जाएगा। अनुमति मिल जाने के बाद पेड़ काटे जा चुके हैं। बिजली की लाइन शिफ्टिंग के बाद काम शुरू हो जाएगा।

यमुना नदी रेणुकाधाम पर बन रहे ओवरब्रिज का एस्टीमेट रिवाइज के लिए भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग कार्यालय लखनऊ में उसका अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू होगा। साल के अंत तक कार्य पूरा होने की संभावना है। इसके बनने से आगरा और मथुरा के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। आवागम सुगम होगा।

फरवरी में दौड़ सकती है मेट्रो
उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन फरवरी के अंत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों पहले चरण में छह किमी लंबे ट्रैक पर मेट्रो सेवा का शुभारंभ करा सकती है। इसमें से तीन किमी लंबा ट्रैक एलीवेटेड और तीन किमी लंबा ट्रैक अंडरग्राउंड होगा। पीएसी मैदान से टीडीआइ माल और पुरानी मंडी से मनःकामेश्वर तक मेट्रो शुरू हो सकती है। मेट्रो ने हाल ही में अंडरग्राउंड में अपलाइन ट्रैक पर ट्रायल शुरू किया है। डाउन लाइन पर शीघ्र ही ट्रायल शुरू होगा। मेट्रो पर्यटकों के लिए उपयोगी साबित होगी। गुरु का ताल से सिकंदरा तक बैलेंस एलिवेटेड सेक्शन के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी। जल्द ही इस भाग में निर्माण कार्य शुरू होगा।

हेलीकाप्टर से भ्रमण
एत्मादपुर मदरा में बने हेलीपोर्ट से मथुरा के गोवर्धन में बने हेलीपोर्ट के मध्य हेलीकाप्टर सेवा और हवाई दर्शन की योजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर को हरी झंडी दिखाई थी। विजिबिलिटी सही नहीं होने की वजह से अब तक हेलीकाप्टर की उड़ान नहीं हो सकी है और न पैकेज तय हो सके हैं। राजस एयरोस्पोर्ट्स एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर हुकुम सिंह ने बताया कि दो जनवरी को हेलीकाप्टर की उड़ान और पैकेज तय किए जा सकते हैं।

हाट एयर बैलून
पर्यटकों और शहरवासियों को फरवरी में हाट एयर बैलून की राइड का लुत्फ मिल सकता है। चयनित कंपनी हाट एयर बैलून की उड़ान को सर्वे कर लोकेशन चिह्नित करेगी। हाट एयर बैलून में लोगों को 20 किमी तक की उड़ान का मौका मिलेगा। इसका किराया 12 से 15 हजार रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है। हेलीकाप्टर सेवा की शुरुआत को करार करने वाली राजस एयरोस्पोर्ट्स एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड की भी हाट एयर बैलून की उड़ान कराने की योजना है।

प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन