Thu 22 Oct 2026
Breaking News Exclusive
भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे सोने की लंका में हनुमान जी ने लगाई आग, रामसेतु बांध लंका पहुंची वानर सेना विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे सीताराम मंदिर में जनकपुरी महोत्सव समिति का भव्य स्वागत रणभूमि में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण सूर्पणखा की कटी नाक, स्वर्ण मृग का छल और सीता हरण से सजी रामलीला

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लायंस क्लब कोनरॉय : लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट

Pragya News 24

Thu, Oct 22, 2026
Post views : 10

गौ पूजन और साड़ी ओढ़ाकर किया सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ, गौ संरक्षण के लिए समाज से आगे आने का आह्वान

आगरा। लायंस क्लब कोनरॉय की ओर से वॉटर वर्क्स स्थित गौशाला में गौ सेवा के संकल्प के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव ने गौ पूजन कर किया। इस अवसर पर गौ माता को साड़ी ओढ़ाकर श्रद्धा व्यक्त की गई। क्लब सदस्यों ने गौ सेवा के माध्यम से करुणा, संवेदना और जीवों के प्रति प्रेम का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि अजय भार्गव ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान देना चाहिए। ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के साथ जीवों के प्रति दया और प्रेम की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

क्लब अध्यक्ष अनुज खंडेलवाल ने बताया कि गौ सेवा के उद्देश्य से गौशाला में छह कुंतल सब्जियां अर्पित की गईं। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्व और मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है। क्लब भविष्य में भी सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करता रहेगा।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विशेष अग्रवाल, सचिव अंकुश बंसल, संजय गुप्ता, निकिता खंडेलवाल, निक्की बंसल, पूनम अग्रवाल, सौम्या गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, डॉ. पंकज, अमित गुप्ता, निकिता गुप्ता, अमित अग्रवाल, पारुल गोयल, कमल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नेहा वशिष्ठ, रश्मि गुप्ता, प्रशांत गर्ग और जितेंद्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन