: होलसेलर व्यापारी की समस्या में साथ खड़ा रहेगा आगरा सीमेंट होलसेलर्स एसोसिएशन
Sun, Nov 26, 2023
श्री खाटू नरेश का आशीर्वाद ले आगरा सीमेंट होलसेलर्स एसोसिएशन का हुआ गठन
समस्या, समाधान पर पदाधिकारियों ने चिंतन मनन, तलाशे हल मुख्य समस्याओं के
कर्मठ सदस्यों के सम्मान के बाद सुंदर कांड पाठ संग सामूहिक प्रसादी का सदस्याें ने लिया आनंद
आगरा। नई जिम्मेदारियों की कमान हाथ में थामने से पूर्व आगरा सीमेंट होल सेलर्स एसोसिएशन ने श्रीश्याम बाबा और हनुमानजी का आशीर्वाद लिया।
शनिवार को जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में आगरा सीमेंट होल सेलर्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्याम बाबा के दर्शन के बाद पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। जिसमें अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंत्री दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय और नितिन अग्रवाल, उपमंत्री संजय गुप्ता, ऑडिटर मुकेश गुप्ता ने अपने उत्तरदायित्वों के प्रति शपथ ग्रहण करते हुए संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से सीमेंट के थाेक व्यवसाइयों की संगठन बनाने की मांग उठ रही थी। अब जाकर ये मांग पूरी हुई है। संगठन की प्राथमिकता सदस्याओं की हर समस्या में साथ खड़े रहना और समस्या का समाधान तलाशना है। प्रशासनिक समस्याओं का सामना हम सभी साथ मिलकर करेंगे। संगठन की पहली बैठक में निर्णय लिया गया है कि होलसेल व्यापर में सुरक्षा की गारंटी रिटेलर से पहले ही अग्रिम चैक और लेटर हेड लेना है। इस नियम को सभी होलसेलर माने ये आग्रह किया गया है।
इस अवसर पर संरक्षक पारस चंद्र जैन, मुरारी लाल गोयल, मनीष अग्रवाल, शलभ शर्मा और विजित गुप्ता द्वारा कार्यकारिणी सदस्य राम सेवक गोस्वामी, राजीव रावत, मंयक गोयल, प्रकाश पाठक, गोपाल अग्रवाल, नितुल जैन, लक्ष्मी कांत गुप्ता, अमन गुप्ता, नरोत्तम, हरिओम, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सोलंकी, धर्मचंद सिंघल, नितिन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, निखिल अग्रवाल, अमित गोयल, रमाकांत शर्मा, ललित जागिया, प्रभात जैन का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह के बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ के आयोजन में सभी ने भक्तिमय रस का पान किया। परिवार सहित सामूहिक प्रसादी के साथ आयोजन का समापन हुआ।
: अनुशासित रहने पर मिलती है स्वतंत्रता
Sun, Nov 26, 2023
•
लाइफ लीडर्स क्लब द्वारा एयर फोर्स स्कूल में आयोजित की गई कल्टीवेट द पॉवरफुल ग्रोथ माइंडसेट फॉर सक्सेस विषय पर कार्यशाला
आगरा। अनुशासित रहने पर ही व्यक्ति स्वतंत्र रह सकता है। ठीक वैसे ही जैसे सीमा पर हमारी सुरक्षा कर रहे नौजवान जब अनुशासित रहकर देश की सुरक्षा करते हैं, तभी हम देशवासी देश के अन्दर स्वतंत्र रह पाते हैं। इसलिए अपने जीवन और दिनचर्या को अनुशासित रखेंगे तो कोई काम पेंडिंग नहीं रहेगा। न ही किसी काम के लिए समय का अभाव रहेगा। एयर फोर्स स्कूल में आज लाइफ लीडर्स क्लब द्वारा कल्टीवेट द पॉवरफुल ग्रोथ माइंडसेट फॉर सक्सेस विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर से आई लाइफ लीडर्स क्लब की संस्थापिक स्मृति श्रीवास्तव ने अपने व्याख्यान में कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए सरल व महत्वपूर्ण सूत्र दिए।
ग्रोथ माइंडसेट कोच स्मृति श्रीवास्तव ने बताया कि फेल होने जैसा कुछ नहीं होता। आपने एक लक्ष्य निर्धिरत किया। या तो आप वहां पहुंच पाए या फिर आपने वहां तक पहुंचने के मार्ग में बहुत कुछ सीखा। अपने विचारों में फेल जैसे नकारात्मक जैसे शब्द को शामिल न करें। नकारात्मक चीजों पर ध्यान देने से उसके पराधीन नहीं बनना है आपको। किसी और को नहीं बल्कि खुद को साबित करें। खुद से प्रतिस्पर्धा करें। सोचें कल आप क्या थे और आज यदि उससे बेहतर हैं तो आप सफल हैं। अपनी भावनाओं में सकारात्मकता को बढ़ाएंगे तभी सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। जो नहीं आते उसे स्वीकारना सीखें। पूछने या कुछ नया सीखने में झिझके नहीं। हाथ न होने पर भी शूटिंग में एशियन पेरा में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली शीतल देवी और पैर न होने पर भी एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले हरी बुद्धा का उदाहरण देते हुए कहा कि जीवन की दुर्घटनाओं को लेकर न बैठें। आगे बढ़े। आपकी सफलता किसी और के पास नहीं बल्कि खुद आपकी सोच में हैं। इस अवसर पर शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से विभा अरोरा, विनोद दुबे आदि उपस्थित थे।
: श्रीकृष्ण−सुदामा का मिलन देख श्रद्धालु हुए भाव विभोर, मित्रता की सीख लेकर निकले पंडाल से
Fri, Nov 24, 2023
•
श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह में आठवे दिन हुआ श्रीकृष्ण− सुदामा मिलन लीला का मंचन
बल्केश्वर गौशाला में चल रहे श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह में श्रीकृष्ण सुदामा मिलन लीला का मंचन करते कलाकार।
आगरा। मित्र वही है जो किसी भी परिस्थिति में मित्र का साथ न छोड़े। मित्र के कहे बगैर मित्र के मन की बात को समझ ले और उसकी पीड़ा को स्वयं की पीड़ा माने। श्रीकृष्ण के प्रिय सखा सुदामा के प्रति स्नेह को राधा विनोद लीला संस्थान, वृंदावन के लीला निर्देशक स्वामी श्रीराम शर्मा (निमाई) के निर्देशन में कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से मंचित किया।
श्री कृष्ण के स्वरूप की आरती उतारते कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी व मनीष अग्रवाल।
बल्केश्वर स्थित गौशाला में श्रीकृष्ण लीला समिति के तत्त्वावधान में चल रहे श्री कृष्ण लीला शताब्दी समारोह में श्रीकृष्ण− सुदामा लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप भाटी (चेयरमैन, कॉपरेटिव बैंक) थे।
आठवें दिन के लीला मंचन में दिखाया गया कि श्रीकृष्ण व सुदामा बचपन में उज्जैन नगरी में संदीपन गुरु के यहां विद्याध्यन करते हैं। एक दिन गुरु की आज्ञा से दोनों मित्र वन में समिधा (हवन की लकड़ी) लेने जाते हैं। जहां श्री कृष्ण व सुदामा दोनों को दिए गए चनों को सुदामा अकेले ही खा जाते हैं, जिसके कारण सुदामा को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है परंतु सुदामा कभी भी श्री कृष्ण का भजन नहीं छोड़ते। एक बार पत्नी के विशेष आग्रह पर सुदामा द्वारिका जाते हैं और भेंट में थोड़े से चावल श्री कृष्ण के लिए ले जाते हैं। श्री कृष्ण उसमें से दो मुट्ठी चावल खाते हैं, जिसके बदले सुदामा को दो लोक की संपत्ति दे देते हैं। द्वारकापुरी जैसा सुदामापुरी का वैभव करते हैं।
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि श्रीकृष्ण− सुदामा मिलन लीला से समाज को दो शिक्षाएं मिलती हैं प्रथम किसी का भाग चोरी से ग्रहण नहीं करना चाहिए। दूसरे अपने मित्र का दुख अपना दुख समझना चाहिए। उसे कभी हेय दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। लीला मंचन में पात्रों के अभिनय ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विजय रोहतगी, अशोक गोयल, शेखर गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, उत्तम चंद्र, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, राजेंद्र, संजय चेली, डीके चौधरी, रेणु गोयल, मनीष बंसल, नीलिमा, सुजाता, संजय गर्ग, नीरज अग्रवाल, अशोक हरियाणा, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।