: अपरा एकादशी पर उमड़ा खाटू नरेश के दर पर आस्था का सैलाब
Sun, Jun 2, 2024
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में किये गए गर्मी से बचाव के इंतजाम
आगरा। रविवार को अपरा एकादशी के अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जीवनी मंडी चैराहा से लेकर मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें सुबह से शाम तक दिखायी दे रही थीं। अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों को कड़ी धूप से बचाने एवं सुविधा हेतु सीढ़ियों पर शेड एवं कालीन की व्यवस्था की गयी थी। साथ ही भक्तों को ठंडा शरबत एवं जल भी उपलब्ध कराया गया।
मंदिर ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा की आराधना में एकादशी और द्वादशी का विशेष महत्व होता है। मंदिर में सोमवार को द्वादशी के अवसर पर बाबा की जोत के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि बाबा की जोत के दर्शन करने से सभी कलुषित प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया द्वादशी पर भी भक्तों को गर्मी में शीतलता प्रदान की करने की व्यवस्था रहेगी।
: प्राचीन जंगल वाले हनुमान जी मंदिर पर भव्य फूलो से सजा बाबा का दरबार
Tue, May 28, 2024
आगरा। ‘‘कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नही होय तात तुम नाही’’ आज प्राचीन जंगल वाले हनुमान जी मंदिर पर भव्य फूलो से सजा बाबा का दरबार। सुंदर पोषाक भव्य श्रृंगार आलौकिक छठा के भक्तो ने किए दर्शन किए।
ज्येष्ठ माह के पहले मंगल को बुढ़वा मंगल पर पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन श्री राम जी और हनुमान जी का मिलन हुआ था। इस दिन का सनातन धर्म में बड़ा महत्व माना जाता है। आज के पावन दिन पर बाबा के भक्तो ने परिवार सहित अपनी अपनी सामर्थ के अनुसार प्रभु की भक्ति करते हुवे सुन्दर काण्ड का पाठ कर बाबा के दरबार की खुशियां प्राप्त की। बाबा के दरबार में प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो ने सभी को संगीतमय सुंदर काण्ड भक्ति भजन सुनाकर पावन दिन बड़े मंगल की खुशियों से जोड़ा भजन मेरी सुनलो मारुति नंदन,,, सिया राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,,,,मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे राम आयेंगे,,,,
बड़े गुरु जी सुरेंद्र भारद्वाज वह छोटे गुरु जी योगेश भारद्वाज द्वारा बाबा से सभी भक्तो के मंगल की कामना की। हवन पूजन आरती कर हजारों भक्तो ने भंडारे का प्रसाद पाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र भारद्वाज गुरुजी, योगेश भारद्वाज, समाजसेवी श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, शशी मोहन अग्रवाल ,अमित कपूर, रामनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, पंकज आदि उपस्थित रहे।
: मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का अवधपुरी कॉलोनी में मंगल प्रवेश
Tue, May 28, 2024
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारें लगाते हुए अवधपुरी कॉलोनी में हुआ। इससे पहले उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में प्रभु की शांतिधारा संपन्न कराई गई। उपाध्यायसंघ का दो दिन का मंगल प्रवास कलाकुंज शैली में रहा। मंगल प्रवास के दौरान बच्चों, युवा, महिला एवं बुजुर्गों में विशेष हर्ष एवं उल्लास के साथ भक्ति का माहौल था। अवधपुरी कॉलोनी में मंगल प्रवेश करते ही वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन के आवास पर उपाध्यायसंघ की भव्य आगवानी करते हुए पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की गई। मंगल विहार यात्रा में सबसे आगे आगम जैन एवं अक्षत जैन वात्सल्य सेवा समिति का बैनर लेकर चल रहे थे और सभी भक्तजन, जैन शासन का केसरिया ध्वज लेकर जयकारें गुरुदेव का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
शुभम जैन मीडिया प्रभारी के निवास पर भी उपाध्यायसंघ का स्वागत एवं पाद प्रक्षालन किया गया। वात्सल्य सेवा समिति की मंत्री करुणा जैन के आवास 69 पुष्पांजलि फेस 3 अवधपुरी कॉलोनी पर मंगल विहार का समापन हुआ और उन्हीं के आवास पर उपाध्यायसंघ की नवधापूर्वक आहारचर्या संपन्न हुई। साय 6ः30 बजे उपाध्यायसंघ की गुरुभक्ति करुणा जैन के निवास स्थान अवधपुरी कॉलोनी पर ही आयोजित की गई। उपाध्यायश्री के मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा।
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्यायश्री ससंघ का मंगल प्रवास 28 मई तक वात्सल्य सेवा समिति की मंत्री करुणा जैन के आवास अवधपुरी कॉलोनी पर ही रहेगा।
इस अवसर पर मंगल प्रवेश में कलाकुंज जैन मंदिर के अध्यक्ष रविंद्र जैन, आशु जैन भगत, मनोज जैन, विवेक जैन, अजय जैन, इंद्रप्रकाश जैन, राकेश जैन, मंयक जैन, संजीव जैन, नरेंद्र जैन, राजा जैन, पीयूष जैन, रश्मि जैन, रतिभा जैन, रीता जैन, मानवी जैन, रागिनी जैन, हेमलता जैन, ट्विंकल जैन,पुष्पा जैन, कविता जैन, रिंकी जैन, सुनीता जैन समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग मौजूद रहे।