Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर उबाल, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा गुरुनानक जयंती पर प्रिल्यूड में गूंजा मानवता और समानता का संदेश द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा से गूंजा प्रिल्यूड का मंच, रजत जयंती पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में विराजे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा जनमानस का मन, 50 से अधिक झांकियों ने बिखेरी आस्था की छटा आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री खाटू श्याम जी मंदिर : श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

Pragya News 24

Sat, Nov 21, 2026
Post views : 47

देवउठनी एकादशी पर दो बार काटा गया भव्य केक, स्वर्णिम श्रृंगार और फूल बंगले में विराजे बाबा; भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

आगरा। हाथों में केक और फूलों की टोकरी, बाबा के चरणों में पुष्पों की भेंट और जुबां पर जय श्री श्याम के जयकारे...। कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में देखने को मिला, जहां देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर खाटू नरेश का जन्मोत्सव दो दिनों तक धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुवार मध्यरात्रि से शुरू हुआ जन्मोत्सव का उल्लास शुक्रवार देर रात तक जारी रहा। दोनों रात 12 बजे भव्य केक काटकर बाबा का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा और पूरा मंदिर परिसर श्याममय हो गया।

जन्मोत्सव की खुशियां गुरुवार रात से ही शुरू हो गई थीं। मध्यरात्रि 12 बजे जैसे ही भव्य केक काटा गया, श्रद्धालुओं ने जय श्री श्याम के जयकारों के साथ आतिशबाजी कर बाबा के जन्मदिन का उत्सव मनाया। शुक्रवार को देवउठनी एकादशी पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। कोई बाबा के लिए केक लेकर पहुंचा तो कोई फूल, पुष्पमालाएं और अन्य भेंट अर्पित करने आया। भक्तों की श्रद्धा और उत्साह के बीच रात 12 बजे एक बार फिर भव्य केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भी जमकर आतिशबाजी हुई। श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप चॉकलेट, टॉफियां, खिलौने और गुब्बारे वितरित किए गए।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि देवउठनी एकादशी पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। आकर्षक पोशाक, स्वर्णिम आभूषणों और मनमोहक फूल बंगले में विराजमान खाटू नरेश के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा, गुब्बारों और खिलौनों से आकर्षक रूप में सजाया गया। बाबा को केक, फूल और अन्य भेंट अर्पित कर भक्तों ने अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया। दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा।

हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव पर विभिन्न श्याम भक्तों और सेवा समितियों ने सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। बाबा के आकर्षक श्रृंगार की सेवा निखिल सिंघल एवं पुलकित सिंघल, फूल बंगले की सेवा अभिषेक गोयल, पोशाक की सेवा रमेश चंद्र अग्रवाल तथा छप्पन भोग की सेवा श्री कृष्णा द्वारा की गई। टॉफी एवं चॉकलेट वितरण की सेवा कीर्तन एवं मातेश्वरी सेवा श्री श्याम सेवक परिवार समिति रजिस्टर्ड आगरा ने संभाली। खिलौनों की सेवा राजीव अग्रवाल, केक की सेवा अभिषेक गोयल, इत्र की सेवा श्री श्याम प्रेमी परिवार तथा गुब्बारों एवं विद्युत सज्जा की सेवा श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई।

रात्रि में विशेष आरती के पश्चात भव्य भजन संध्या आयोजित की गई। श्याम भजनों की मधुर स्वर लहरियों से मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। 'हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा', 'कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है' और 'तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है' जैसे भजनों पर श्रद्धालु हाथ उठाकर झूमते नजर आए। देर रात तक कीर्तन, भजनों और जयकारों का सिलसिला चलता रहा। बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए खिलौने, टॉफियां, चॉकलेट एवं गुब्बारों की विशेष व्यवस्था भी की गई। बाबा के जन्मोत्सव में शामिल हुए भक्तों ने दर्शन और प्रसाद के साथ इस भव्य आयोजन का आनंद लिया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Agra Mirror

Agra Mirror News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन