एत्मादपुर विधानसभा : एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा
Pragya News 24
Sat, Nov 21, 2026
भूमि दान नहीं मिली तो निजी खर्च से खरीदी जाएगी जमीन, ब्राह्मण समाज के साथ बैठक कर तय होगा स्थापना स्थल
एत्मादपुर। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में भगवान महर्षि परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की पहल शुरू हो गई है। भाजपा नेता सीटू चौहान ने प्रतिमा स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भगवान परशुराम के शौर्य, त्याग, न्याय और धर्म रक्षा के आदर्शों से परिचित कराने का माध्यम बनेगा।
फिरोजाबाद रोड स्थित राष्ट्रदीप पैराडाइज होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में सीटू चौहान ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए जल्द ही ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में सभी की सहमति और सुझावों के आधार पर प्रतिमा स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल को केवल घोषणा तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा। यदि ब्राह्मण समाज या क्षेत्र का कोई व्यक्ति प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि दान करना चाहता है तो उसका स्वागत है। भूमि उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में वह स्वयं निजी खर्च से जमीन खरीदेंगे। इसके बाद क्षेत्रवासियों के सहयोग से भगवान महर्षि परशुराम की भव्य प्रतिमा का निर्माण कराकर विधि-विधान से स्थापना कराई जाएगी।
सीटू चौहान ने कहा कि भगवान महर्षि परशुराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उनका जीवन साहस, न्याय, धर्म के प्रति समर्पण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रतिमा की स्थापना एत्मादपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होगी। उन्होंने समाज के लोगों से इस पुनीत कार्य में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार उपाध्याय (रामनगर, खंदौली), राकेश शर्मा, अविनाश सिकरवार, बसंत यादव, नवीन परमार, रवेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
Agra Mirror
Agra Mirror News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन