Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पश्चिम के षड्यंत्र से भारत के परिवार व संस्कारों को बचाना है, इसलिए राम कथा सुनना-सुनाना है: डॉ कुमार विश्वास

Pragya News 24

Sat, Jan 18, 2025
Post views : 40

आगरा। अयोध्या में भगवान को विग्रह में पधारे एक वर्ष हुआ है। हम और आप जब नहीं रहेंगे तब लोग स्वीकार करेंगे कि 22 जनवरी 2024 वह दिन है जब भारत ने अपनी आस्थाओं को लोक स्वीकार का विषय बनाया। यह भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का समय है। हमें समझना होगा कि हमारी संस्कृति लोक के प्रश्न को टालती नहीं है। दूसरी संस्कृति कहती है कि प्रश्न किया तो मार देंगे, काट देंगे। इसी आगरा में एक बेटे ने बाप को सात साल कैद रखा। एक हमारे राम हैं जिन्होंने अपने पिता के कहने पर राज्य छोड़ दिया। पश्चिम का षड्यंत्र है हमारे परिवार और संस्कार को खत्म करना। अगर आपके घर में राम रहे, राम की कथा रही तो हमारे परिवार और हमारे संस्कार सुरक्षित रहेंगे। परिवारों को तोड़ने के दौर में रामकथा परिवारों को जोड़ने का हथियार है। राम किसी पार्टी की बपौती नहीं, राम इस देश की आत्मा हैं। राम कथा हमारी आत्मा की इम्युनिटी बढ़ाती है। हमारी सनातन संस्कृति का ही प्रभाव है कि कुंभ में 40 करोड़ लोग पहुंचे हैं..

ये उद्गार अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राम कथा मर्मज्ञ व युग वक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग स्क्वायर में शनिवार शाम बीएन परिवार और श्री राम सेवा मिशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय अपने-अपने राम कार्यक्रम के शुभारंभ पर भव्य पंडाल में उपस्थित हजारों लोगों के समक्ष व्यक्त किए।

उन्होंने राम कथा का वैज्ञानिक विवेचन करते हुए समझाया कि इंद्र के बेटे जयंत की ओर भगवान राम द्वारा सरकंडे की नोक का फेंका गया तीर उसी तरह जयंत के पीछे गोल-गोल घूमता रहा जैसे आज सेंसर्ड ड्रिवन मिसाइल गोल गोल घूम कर दुश्मन को मार गिराती है। कौए के रूप में जयंत की आंख में लगे तीर को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पंछियों में अकेला कौआ ही है जिसकी एक ही पुतली है जो 12 बार घूमती है।

कथा पंडाल में अयोध्या, काशी और मथुरा के कवर्ड परिसर के अलावा लव कुश द्वार से प्रवेश पाने वाले हजारों राम भक्त ओपन एलईडी पर भी कड़ी सर्दी के बावजूद डॉ. कुमार विश्वास को भाव विभोर होकर सुनते रहे। वहीं सेंकड़ों राम भक्त और डॉक्टर कुमार विश्वास के प्रेमी दीवाने क्यू आर कोड या आधार कार्ड के अभाव में अंदर प्रवेश नहीं पा सके।

आज नेटफ्लिक्स और अमेजॉन के साथ-साथ टीवी सीरियल्स द्वारा जेठों के खिलाफ षडयंत्र रचने वाली बहुएं तैयार की जा रही हैं, इन्हें उर्मिला की कहानी कौन सुनाएगा!! भगवान राम की कहानी अद्भुत कहानी है। इससे अपने घर में बच्चों को अछूत ना करें छोटे भाई से मुकदमा लड़कर राम और भरत की कहानी सुनने से क्या फायदा। यह कथा सुनकर अगर दो भाई पास आ सकें तो समझो कि राम कथा सुनने का फायदा हुआ।

इन्होंने किया शुभारंभ..
इसके पूर्व भव्य मंच पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी व बीएन परिवार के मुखिया और श्रीराम सेवा मिशन के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान सचिन अवस्थी, शुभम अवस्थी, संजय गोयल (स्पीड कलर लैब), वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग सिन्हा, मधुर गर्ग, अनिल वर्मा एडवोकेट, जिला जज विवेक सिंघल, सांसद राजकुमार चाहर के पुत्र सूरवीर चाहर, एडवोकेट अशोक चौबे डीजीसी, गौरव त्रिपाठी और रमेश मुस्कान भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इन भजनों और कविताओं की रसधार ने किया भाव विभोर..
1..चलो अब लौट चलें रघुराई। जन-जन के हित इस निर्जन में हमने उमर खपाई..
2.. अवध में आए गए रघुराई। बिरज में आएंगे श्री कन्हाई..
3.. राम सृष्टा भी हैं और सृष्टि भी हैं। राम दृष्टा भी है और दृष्टि भी हैं ..
4.. वो जिसके नाम का पत्थर समंदर पार कर जाए। वो जिसके दम से तीनों लोक में संध्या-सवेरे हैं। वही एक राम तेरे हैं, वही एक राम मेरे हैं। अवध के राम मेरे हैं सिया के राम मेरे हैं..
5.. यूं अवध पति से जग के पति बन गए। राम जब वन गए, राम तब बन गए..
6… मानवता की खुली आंख के सबसे सुंदर सपने राम। जिह्वा वाणी अर्थवती हो गई लगी जब जपने राम। मात पिता गुरु जन परिजन ने अपने-अपने देखे थे। दुनिया भर ने देखे अपने अपने अपने अपने राम..
7.. बहुत दिन सो लियो रे। अब तू जाग मुसाफिर जाग। जन्म थारो खो लियो रे, अब तू जाग मुसाफिर जाग..

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन