Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लायंस क्लब आकाश : गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा

Pragya News 24

Sat, Nov 21, 2026
Post views : 35

राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक गौसेवा का आयोजन, गोवंश के चारे की व्यवस्था में दिया सहयोग

आगरा। सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व की भावना के साथ लायंस क्लब आकाश की ओर से फाउंड्री नगर स्थित राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने गोवंश के भरण-पोषण के लिए 250 मन भूसा गौशाला को समर्पित किया। इस पहल के माध्यम से गौशाला में आश्रय प्राप्त गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया।

क्लब अध्यक्ष मुकेश गोयल ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। गोवंश की सेवा केवल धार्मिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से नियमित रूप से मासिक गौसेवा के माध्यम से सेवा और परोपकार के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

क्लब सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था करना पुण्य और मानवीय संवेदना से जुड़ा कार्य है। वहीं, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल एवं क्लब कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों से सामाजिक एवं सेवा कार्यों में निरंतर सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बृजराज सिंह यादव, संजीव गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, पीके मोदी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Agra Mirror

Agra Mirror News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन