Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पल्स पोलियो अभियान : आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

जीवनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने किया बूथ का शुभारंभ, 2703 बूथों पर पिलाई गई पोलियो की खुराक

घर-घर पहुंचेंगी 1761 स्वास्थ्य टीमें, पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

आगरा, 22 नवंबर। जनपद में रविवार को सघन पल्स पोलियो अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। जीवनी मंडी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए पोलियो बूथ का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने नौनिहालों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर किया। अभियान के तहत जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के 6.81 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के पहले दिन रविवार को जनपद के 2703 पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। बूथ दिवस पर जो बच्चे किसी कारणवश खुराक पीने से छूट जाएंगे, उन्हें सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य विभाग की 1761 टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। ये टीमें जनपद के लगभग 9.57 लाख घरों तक पहुंचेंगी। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए 530 सुपरवाइजर टीमें भी तैनात की गई हैं।

सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा पोलियोरोधी खुराक पीने से वंचित न रह जाए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने कहा कि पोलियो के खिलाफ जंग में प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना बेहद जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है और सभी के सहयोग से शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। बूथ दिवस के बाद घर-घर जाकर खुराक पिलाने और छूटे हुए बच्चों की पहचान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से डॉ. अमृता अग्रवाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा सहित स्वास्थ्य केंद्र की सभी एएनएम और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Agra Mirror

Agra Mirror News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन