Thu 24 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भजन सत्संग दान पुण्य कभी नष्ट नहीं होता-संजय कृष्ण सलिल

Pragya News 24

Wed, Jan 15, 2025
Post views : 75

आगरा। कमला नगर स्थित होटल सेलिब्रेशन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पूज्य महाराज डॉक्टर संजय कृष्ण सलिल महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में बताया कि भगवान राम और कृष्णा स्वयं पूर्ण अवतार हैं ध्रुव जी के प्रसंग में महाराज जी ने बताया कि माता के कहने पर उन्होंने गृह त्याग दिया था। माता ने उनसे कहा कि बेटा तुम भजन करो तुम्हें पिता की गोद क्या, सब कुछ मिल जाएगा। भजन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। कमाया हुआ धन नष्ट हो जाता है, किया हुआ भोजन भी विकार पैदा कर सकता है परंतु किया हुआ भजन सत्कर्म पुण्य दान यज्ञ हित कभी नष्ट नहीं हो सकता है। ध्रुव जी ने भजन किया परमात्मा को स्वयं दर्शन देने के लिए अपितु गोविंद स्वयं भक्त के दर्शन करने के लिए आए।

भक्त अजामिल संसार्गीक दोष के कारण पतित हो जाता है संतों की कृपा निमित्त बनती है पुत्र के नाम के कारण प्रभु के धाम की प्राप्ति होती है प्रभु के नाम से संसार के बंधन कट जाते हैं चतुर्थ पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है यमदूत कुछ बिगाड़ नहीं सकते हैं किसी भी प्रकार से मन को कृष्ण के चरणों में लगा देना चाहिए।

कथा में सुरेश चंद अग्रवाल, अनिल मित्तल, अरुण मित्तल,नीतू बंसल, ऋषिक मांगलिक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन