: श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल का स्वास्थ परीक्षण एवं महारक्तदान शिविर 23 को
Mon, Mar 18, 2024
एक दर्जन से अधिक चिकित्सक देंगे शिविर में सेवा, होगा बधिरों का भी इलाज
आगरा। श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं द्वितीय रक्तदान शिविर 23 मार्च 2024, दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक वाटरवर्क्स स्थित अग्रवान (प्रथम तल) पर लगाया जाएगा। अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार शिविर में निःशुल्क दवा वितरण के साथ उंचा सुनने वाले (बधिर) रोगियों के लिए चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा। 14 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं उनकी टीम शिविर में सेवाएं देगी। मंदिर ट्रस्टी राम कपूर और सतीश गोपाल कपूर ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंदिर परिसर में भी माह के दूसरे शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है और निःशुल्क परामर्श के साथ दवा का वितरण भी किया जाता है।
शिविर में डॉ रीतेश गर्ग, डॉ मयंक बंसल, डॉ अमित नारायण गुप्ता, डॉ वीके अग्रवाल, डॉ विनीता निगम, डॉ सरोज सिंह, डॉ मोहित गुप्ता, डॉ श्रुति बांदिल, डॉ सोनाली सिंह बघेल, डॉ प्रतिभा बंसल, डॉ रविंद्र गुप्ता, डॉ अजय अरोड़ा, डॉ शिल्पी गुप्ता और डॉ स्वाति प्रकाश हड्डी रोग, न्यूरोलॉजिस्ट, किडनी, मेडिसिन, स्त्री रोग, दंत रोग, नाक-कान-गला, नेत्र रोग, शिशु एवं बाल रोग, फिजियोथैरेपी आदि की चिकित्सकीय सेवाएं देंगे।
: एस एन मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने ली रक्त जनित कैंसर की जानकारी
Sun, Mar 17, 2024
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग एवं मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हीमेटोऑनकोलॉजी विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संकाय सदस्यों, पीजी एवं एमबीबीएस के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य रक्त जनित कैंसर के बारे में एवं इसके नवीनतम इलाज के विषय में सभी को अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस०एन० मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने तेजी से प्रतिवर्ष बढ़ रहे ब्लड कैंसर के बारे में चिता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि २ वर्ष से 80 वर्ष के मध्य तक के लोगों को ब्लड कैंसर होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 80 हजार लोग ब्लड कैंसर से असित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लड कैंसर के लक्षण ज्यादातर नजरंदाज कर दिये जाते है, अतः विषय विशेषज्ञों द्वारा इस बीमारी को कैसे प्रारंभिक अवस्था में पता लगा सके इसके बारे में हर फिजिशियन को जागरूक करना चाहिए। इसके अलावा आम लोग इसके लक्षणों को कैसे पहचाने इसके बारे में भी आम जनता के लिये अवेयरनेस कार्यक्रम करवाने की आवयश्कता है।
कार्यक्रम में हिमेटोलॉजिस्टि डॉक्टर रोहित मंगल ने CBC रिपोर्ट में एब्जॉर्मलिटी को कैसे पहचाने एवं उसकी उचिल डायग्नोसिस कैसे करते है इस बारे में प्रकाश डाला। कैंसर सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र राजावत ने गर्दन में गाँठ होने पर उसकी कौन-कौन सी जाँच करवानी चाहिए एवं किस प्रकार उसका इलाज होना चाहिए इस विषय पर व्याख्यान दिया। रेडियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ सुरभि गुप्ता ने रेडियोथेरेपी के सिस्टमेटिक असर के बारे में व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रेडियोथेरेपी एवं इम्युनोथेरेपी को एक साथ कॉम्बिनेशन में देकर ब्लड कैंसर का इलाज किया जाता है। आजकल प्रयोग में लायी जा रही बंतज थेरेपी के बारे में भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कुछ कॉम्प्लिकेटेड केस पर भी मंथन हुआ।
कार्यक्रम में वाईस प्रिंसिपल डॉ. टी पी सिंह, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, डॉ अखिल प्रताप सिंह, डॉ. मनीष बंसल, डॉ. तबस्सुम समानी, डॉ पूजा अग्रवाल, डॉ. नीतू चैहान चैयरपर्सन की भूमिका में रहे। डॉ. रुपाली, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. अपराजिता, डॉ. प्रीति भारद्वाज, डॉ. नेहा आजाद, मोहिनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ऐशना, डॉ. जरीन डॉ. विकास गुप्ता एवं डॉ. कमल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल चतुर्वेदी द्वारा दिया गया।
: एस एन मेडिकल कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Wed, Mar 6, 2024
आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एस एन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के कैम्प का आयोजन 6 मार्च को गर्ल्स हॉस्टल में किया गया। मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की आचार्य एवं विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर ऋचा सिंह ने बच्चियों को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी।
एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर रुचिका गर्ग ने बताया 9 से 14 साल तक कि बच्चियों को 2 वैक्सीन दी जाती हैं। 14 साल से 26 साल तक महिलाओं को 3 डोज़ लगाई जाती हैं। डॉ रुचिका ने बताया कि 110 बच्चियों को आज वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान डॉक्टर पूनम यादव सहित अन्य चिकित्सक रहे मौजूद।