Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अग्रवाल महासभा आगरा : नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल

Pragya News 24

Mon, Apr 27, 2026
Post views : 29

आगरा। अग्रवाल महासभा आगरा रजि. के 2026-2028 सत्र के लिए आज पांच सदस्यीय चुनाव समिति ने 40 सदस्यों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पर नितेश अग्रवाल, महामंत्री सतेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु बिहारी गोयल को चुना गया। अध्यक्ष पद का कार्यभार समभालते हुए नितेश अग्रवाल ने कहा कि समाज के विकास व उत्थान के लिए कार्य करते हुए महासभा के सदस्यों को बढ़ाना प्राथमिकता रहेगी। समाज को संगठित करते हुए सामाजिक बुराईयों को दूर करने की पहल के साथ महासभा में सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।

सहचुनाव अधिकारी फूलचंद बंसल व अशोक अग्रवाल (अंबाह) ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच अप्रैल को महासभा की आमसभा में पांच चुनाव अधिकारियों का चयन किया गया था। जिसमें चयन समिति को कार्यकारिणी चुनाव का अधिकार दिया गया। पांच सदस्यीय चयन समिति (मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक महेश गोयल, सह चुनाव अधिकारी फूलचंद बंसल, महेन्द्र बंसल, जीवनलाल मित्तल, अशोक अग्रवालअंबाह) ने आज नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें सभी ने स्वीकारते हुए अपनी सहमति दर्ज कराई। सर्वसम्मति से चिन्तन मनन के बाद 40 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 40 सदस्यों की समिति गठित की गई है। जिसमें अभी 9 पद रिक्त है। कुछ पदों पर नामांकन ही नहीं हुए। जल्दी ही रिक्त पदों को भी भर दिया जाएगा। नवनिर्वाचित महामंत्री सतेन्द्र अग्रवाल व कोषाध्यक्ष विष्णु बिहारी गोयल निष्ठापूर्वक अपने पद को सम्भालने व समाज के विकास के लिए कार्य करने को कहा। महासभा द्वारा समाज में दहेज रहित शादियां कराने के लिए भी कार्य किया जाएगा। संचालन अशोक अग्रवालअंबाह ने किया।

माला पहनाकर किया सम्मानित
अग्रवाल महासभा की नई कार्यकारिमी घोषणा कार्यक्रम का शुभारम्भ महासभा के सभी सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी चयनित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। महाराजा अग्रसेन के जयकारों से परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विनोद अग्रवाल, सुरेशचंद दयालबाग, कुलवन्त मित्तल, लक्ष्मीनारायण मित्तल, दिनेश मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मंजू बंसल, सुभाष चंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार बंसल, कृष्ण मुरारी गोयल, वीरेन्द्र कुमार जैन, वीरेन्द्र गोयल, उपमहामंत्री बृजेश अग्रवाल, संगठन मंत्री शैलेन्द्र बंसल, सुशील अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विधान निर्माता अनिल अग्रवाल, प्रचार मंत्री संजीव कुमार अग्रवाल, कानूनी सलाहकार गजेन्द्र अग्रवाल आदि।

उपस्थित सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी का करतल ध्वनि से स्वागत किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन