Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

झूलेलाल मेला : झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग

Pragya News 24

Mon, Apr 27, 2026
Post views : 28

आगरा। भक्ति के साथ सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के अनूठे संगम से समाहित दो दिवसीय झूलेलाल मेला में आज देशभक्ति के रंग भी नजर आए। एक ओर जहां देव लोक और माता वैष्णों देवी की झांकी थी तो वहीं सिंधी गीत और नृत्य का उत्सव। सतरंगी रोशनी से सजे मेला परिसर में सिंधी व्यंजनों की महक बिखेरते छोला-डबल, साई भाजी-चावल, भीह आलू (कमल ककड़ी) की सब्जी, सेइल फुल्का, सीरा मालपुओ तो वहीं सिंधी परिधानों की भी स्टॉल थी। जीआईसी ग्राउंड में आज जय झूलेलाल मेला समिति द्वारा दो दिवसीय झूलेलाल मेले का शुभारम्भ कुछ ऐसे ही अनूठे अंदाज में हुआ। जिसमें बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह व उमग के साथ भाग लिया।

प्रवेश द्वारा पर ही विराजमान वरुणावतार भगवान झूलेलाल को नमन करते हुए श्रद्धालुओं ने मेले में प्रवेश किया। आगे थी जूट, बोरी और पत्थरों से तैयार की गई माता वैष्णों देवी की ईकोफ्रैंडली गुफा। जहां शीश नवाकर श्रद्धालु बाहर निकले तो आकर्षक झांकी के रूप में माता के भक्त भैरोनाथ के दर्शन मिले। कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान रुद्र के अलौकिक दर्शन के बाद सजा था वरुणावतार भगवान झूलेला का भवन। जहां स्वामी लीलाशाह के साथ सिंधी समाज के दर्जनों संतों की झांकी हर श्रद्धालु को लुभा रही थी। मेले में बच्चों झूलों का भी खूब आनन्द उठाया। समाज के बच्चों में नाइशा हरजानी, हितवी पंजवानी ने डांस व कुणाल चावला ने कविता पाठ किया। दर्शकों ने मेले में ऊंट और घोड़े की सवारी का भी लुत्फ उठाया।

हां असी सिंधी आयो... पर रॉक स्टॉर कमलेश कपूर संग झूमें दर्शक
संगीत के सात सुरों संग मुम्बई से आए रॉक स्टॉर कमलेश कपूर की सुरीली आवाज का जादू बिखरा तो मेले में मौजूद हर दर्शक मंच की ओर खिंचा चला आया। कमलेश कपूर के गीतों में भगवान झूलेलाल की भक्ति के साथ सिंधीयत की महक भी बिखर रही थी। मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट हर ओर गूंजने लगी। दोनों हाथ ऊपर उठाए झूमते दर्शक भक्ति की मस्ती में डूबे नजर आए। कोई कमलेश कपूर के साथ आवाज से आवाज मिलाता नजर या तो कोई गीतों पर थिरकता हुआ। हां असी सिंधी आयो..., बाह में घड़ी राड़ो आ..., जयखे झूलण जो मिल्यो प्यार, उहो हथ मथे करे... गीत के साथ भगवान झूलेलाल के भजनों का दर्शकों ने खूब आनन्द लिया। रॉक स्टॉर कमलेश कपूर का स्वागत, आयोजन समिति के कमल छाबडिया ने मंच पर पुष्प प्रदान कर किया।

भगवान झूलेलाल के जयकारों संग हुआ मेले का शुभारम्भ
कोठी मीना बाजार मैदान में जय झूलेलाल मेला समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय झूलेलाल मेला का हुआ शुभारम्भ सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉ. शंकरनाथ योगी, रंगूराम धाम के बाबा गुरमुखदास उदासीन, दीदी भगवन्ती साजनानी ने भगवान झूलेलाल का पूजन व आरती कर किया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उप्र योगेन्द्र उपाध्याय ने फीता काटकर मेले का उद्गाटन किया। इस अवसर पर डॉ. आलौकिक उपाध्याय, कमल छाबरिया, गिरधारी लाल भगतयानी, सूर्य प्रकाश, सुनील कर्मचनदानी, सुशील नोतनानी, प्रकाश केसवानी, जेके मदनानी, विकास जेठवानी, सोनू मदनानी, किशोर बुधरानी, मनीष लालचंदानी, कुनाल जेठवानी, नारायण बेहरानी, घनश्याम हेमलानी, डॉ योगेश मदनानी, सुशील सोनी, कपिल पंजवानी, नितिन राजारानी, अमृत माखीजा, प्रकाश मंगवानी, गीति भाई आदि मौजूद थे।

मेधावी बच्चों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर हुआ सम्मान
मंच पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तो मेला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों के परिजनों के चेहरों पर गौरवान्वित मुस्कान नजर आयी। मेला आजन समिति के मनीष हरजानी, अमृत माखाजी, मधु माखीजा, रिया हरजानी हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट के 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले समाज के विद्यार्तियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

जब अमिताभ बच्चन संग नाचे दर्शक...
मेले में पहुंचे सिंधी समाज के लोगों ने अमिताभ बच्चन संग खूब डांस किया। शहंशाह के गाने अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर... के साथ जैसे ही अभिताभ बच्चन (जूनियर अमिताभ राजकुमार भगत्यानी) की एंट्री हुई, सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से मेला परिसर गूंजने लगा। कई लोग जूनियर अमिताभ को असली अमिताभ समझ अचम्भित हो गए। जूनियर अमिताभ ने मायो नचो दमा दम, चई करे झूलेलाल... सिंधी गीत के साथ कजरारे कजरारे मेरे कारे कारे नैना..., व बच्चों संग मैडली पर मस्ती और उमंग के साथ मेले को संगीत व कला से रंगों से सजा दिया। हर कोई जूनियर अभिताभ बच्चन संग सेल्फी और पोटो लेने के लिए उत्साहित था।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन