आगरा। क्षत्रिय सभा दयालबाग, आगरा द्वारा अपने पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंह चौहान जी की स्मृति में द्वितीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से सर्वसमाज के सहभाग के साथ श्री शिव बाला हॉस्पिटल, निर्भय नगर, आगरा में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान जी द्वारा स्व. अर्जुन सिंह चौहान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री श्याम भदौरिया ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
शिविर में 125 से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, जिसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय रही।
रक्तदान करने वालों में अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह परमार, महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह जादौन, कोषाध्यक्ष रामकिंकर सिंह भदौरिया, संयोजक धर्मेन्द्र सिंह चौहान, जितेन्द्र सेंगर सहित कई लोगों ने सपरिवार सहभागिता की।
अन्य प्रमुख रक्तदाताओं में विजय पाल सिंह चौहान, आर.पी. सिंह जादौन, कमलानगर शाखा अध्यक्ष गौरव परमार, मनीष भदौरिया, कौशलेंद्र चौहान, राजवीर सिंह चौहान, जय प्रताप सिंह, गिरिश सिकरवार, विक्रम राघव, विक्रम राणा, मंजू सिंह, जय सिंह मधू सिसौदिया, डॉ. बी.पी. सिंह, कोमल सिकरवार, बृजमोहन सिकरवार, धर्मवीर सिकरवार, जितेन्द्र सिंह चौहान, शालिनी सेंगर, सीमा सिंह, अंजू चौहान, पुष्पेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र तिवारी, मनीषा चंद्रवंशी, नरेंद्र सिसौदिया, शुभम बघेल, नवनीत सारस्वत, अंश सेंगर, सोलह पुंडीर, देव ठाकुर, निमेष अग्रवाल, अंजलि बंसल, संदीप चौहान, राहुल शर्मा आदि शामिल रहे।