Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मां पीतांबरा देवी प्राकट्य दिवस : तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव

Pragya News 24

Mon, Apr 20, 2026
Post views : 243

आगरा। भक्ति, आस्था और शक्ति की साधना का अद्भुत संगम बनने जा रहा है सीताराम मंदिर, वजीरपुरा, जहां मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा पंचम वार्षिक उत्सव एवं प्राकट्य दिवस को लेकर आमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया।

इस अवसर पर मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी को मां पीतांबरा देवी का प्राकट्य हुआ था। इसी पावन तिथि पर पांच वर्ष पूर्व प्राचीन सीताराम मंदिर परिसर में मां बगलामुखी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी, जिसके बाद से प्रतिवर्ष इस दिन को भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष पंचम वार्षिक उत्सव को तीन दिवसीय रूप में मनाया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ बुधवार, 22 अप्रैल को शाम 5:30 बजे आमंत्रण एवं ध्वज यात्रा के साथ होगा। गुरुवार, 23 अप्रैल को शाम 6:30 बजे मंदिर परिसर में मेहंदी कार्यक्रम एवं माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार, 24 अप्रैल को मुख्य आयोजन के तहत प्रातः 8 बजे मां पीतांबरा का अभिषेक, श्रृंगार दर्शन एवं फूल बंगला सजाया जाएगा। दोपहर 12 बजे नवकुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें 11,000 आहुतियां दी जाएंगी। महायज्ञ में एक समय में 100 से अधिक श्रद्धालु सहभागिता करेंगे तथा प्रत्येक दो माला के पश्चात पारी बदली जाएगी।

संध्या 5 बजे कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों भक्तों के सम्मिलित होने की संभावना है।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ हरेंद्र गुप्ता ने बताया विशेष आकर्षण के रूप में 24 अप्रैल को प्रातः 9 बजे एवं रात्रि 8 बजे बैंड की धुनों के बीच मां की भव्य महाआरती भी की जाएगी।

पंडित मुकेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से प्रत्येक शनिवार रात्रि में मां पीतांबरा का विशेष हवन नियमित रूप से किया जाता रहा है, जिसका धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है। इसी परंपरा को और अधिक विस्तार देते हुए इस वर्ष पहली बार नवकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर सूरज तिवारी, डॉ संजीव नेहरू, संजय चौहान, पंकज शास्त्री, मनोज अग्रवाल, दीपक गुप्ता, हनी, आयुष उपाध्याय, सौरभ शर्मा, कृष्णा मिठास आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन