Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मां पीतांबरा महोत्सव : आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

Pragya News 24

Wed, Apr 22, 2026
Post views : 273

• 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव
• गुरुवार को मेहंदी, माता की चौकी और शुक्रवार को होगा नव कुंडीय हवन
• अष्टमी को प्रातः एवं संध्या आरती होगी बैंड बाजों के साथ, होगा कन्या पूजन भी

आगरा। मां पीतांबरा देवी प्राकट्य दिवस एवं पंचम वार्षिक उत्सव के शुभारंभ पर सीताराम मंदिर, वजीरपुरा से निकली भव्य ध्वज यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। बैंड बाजों की मधुर धुनों और मां के जयकारों के बीच सजी दिव्य झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं मार्ग भर पुष्प वर्षा से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह ध्वज यात्रा नेहरू नगर एवं गांधी नगर होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में मां पीतांबरा देवी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जो बैंड बाजों की धुनों के साथ श्रद्धालुओं के बीच आस्था का संचार करती रही। यात्रा का शुभारंभ महंत अनंत उपाध्याय ने मां पीतांबरा की आरती उतार कर किया। मार्ग में दर्जनों स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।

मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी को मां पीतांबरा देवी का प्राकट्य हुआ था और इसी पावन तिथि पर प्रतिवर्ष इस उत्सव को अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंचम वार्षिक उत्सव को तीन दिवसीय रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने जानकारी दी कि उत्सव के अंतर्गत 23 अप्रैल को शाम 6:30 बजे मंदिर परिसर में मेहंदी कार्यक्रम एवं माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तगण भजनों के माध्यम से मां की आराधना करेंगे।

24 अप्रैल को मुख्य आयोजन के तहत प्रातः 8 बजे मां पीतांबरा का अभिषेक, श्रृंगार दर्शन एवं फूल बंगला सजाया जाएगा। दोपहर 12 बजे नवकुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें 11,000 आहुतियां दी जाएंगी। महायज्ञ में एक समय में 100 से अधिक श्रद्धालु सहभागिता करेंगे तथा प्रत्येक दो माला के पश्चात पारी बदली जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष आकर्षण के रूप में 24 अप्रैल को प्रातः 9 बजे एवं रात्रि 8 बजे बैंड बाजों के साथ मां की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी।

पंडित मुकेश शर्मा ने बताया कि मंदिर में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से प्रत्येक शनिवार रात्रि मां पीतांबरा का विशेष हवन नियमित रूप से किया जाता रहा है, जिसका धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पहली बार नवकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत 24 अप्रैल को सायं 5 बजे कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर हरि चैतन्य जी महाराज, लंगड़े की चौकी हनुमंत धाम मंदिर महंत गोपी गुरु, गिर्राज बंसल, अनिल वार्ष्णेय, नितिन अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, मयंक मित्तल, विजय कुमार गर्ग, अरविंद गर्ग, संदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, संजय चौहान, लक्ष्मण शर्मा, सचिन सरस्वत, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह, अरुण उपाध्याय, राजकुमार, कृष्णा मिठास, विनोद अग्रवाल, अरुण, सुरेंद्र शर्मा, आर. पी. तिवारी, राजपाल मिश्रा, सुनील पछौरी (उत्तराखंड), अमरनाथ शर्मा, हेमंत दुबे, आयुष उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, हनी, मोहित, मुकेश पंडित जी, पंकज शर्मा, पुष्कल गुप्ता, रणदीप ग्रोवर, डॉ हरेंद्र गुप्ता, सरिता सिंह, सुषमा अग्रवाल, लता उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, नीटू शर्मा, श्रीमती लता अग्रवाल, प्रियंका मिठास, शिवालिका अग्रवाल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन