Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लायंस क्लब संगिनी : सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू

Pragya News 24

Mon, Apr 20, 2026
Post views : 128

आगरा। लायंस क्लब संगिनी के तत्वावधान में लायंस क्लब फ्लेमिंग द्वारा विजय नगर स्थित विजय क्लब में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीन नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन के लिए आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी गई।

समारोह में मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव एवं कल्पना भार्गव ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक हैं, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सामाजिक कुरीतियों को कम करते हैं, बल्कि समाज में समरसता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में संगिनी की अध्यक्ष सोनालिका अग्रवाल, सचिव मानसी अग्रवाल और कोषाध्यक्ष रीना गोयल तथा लायंस क्लब फ्लेमिंगो की अध्यक्ष रितिका अग्रवाल, सचिव सलोनी माहेश्वरी और दीपा बंसल ने बारातियों का स्वागत किया। सभी वधुओं की आरती उतारकर उनका अभिनंदन किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवयुगलों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया और इसके बाद भावुक माहौल में उनकी विदाई की गई।

इस अवसर पर रुपाली जैन, रितु गोयल, रितु मित्तल, ऋचा जैन, नेहा माहेश्वरी, पूजा असवानी, मनीषा जैन, प्रियंका, प्रिया अग्रवाल, मान्या चोपड़ा, आदिति अग्रवाल, गीतिका अग्रवाल, प्रिया बंसल, तान्या बंसल, बुलबुल, इशा, सौम्या आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन