: जल संचय आगरा की सामायिक जरूरत, करेंगे मुख्यमंत्री से बात - विधायक फतेहाबाद छोटे लाल वर्मा
Tue, Jan 9, 2024
आगरा। उटंगन नदी में जहां भी संभव हो पानी को संचित किया जाये। चूंकि राजस्थान से नदी में पानी आना बंद हो चुका है, इसीलिये लोकल कैचमेंट एरिया का पानी ही व्यवस्थित संचय को अब उपलब्ध है, यह कहना है फतेहाबाद क्षेत्र के विधायक छोटे लाल वर्मा का। उन्होंने कहा कि उटंगन नदी की मौजूदा स्थिति में फतेहाबाद विकासखंड के रेहावली गांव में बांध बनाकर जलाशय के रूप में नदी के करोडों घन मीटर पानी को संग्रहित रखा जा सकता है। विधायक ने कहा कि रेहावली से उटंगन नदी पर एक पुल उन्होंने स्वीकृत करवाया है, अब जबकि जलाशय बनाये जाने की संभावना भी उनके संज्ञान में आयी है तो पुल योजना के साथ ही बांध बनाये जाने के काम को भी करवाने के प्रयास को भी सक्रिय होंगे। उन्होंने कहा कि बांध के ऊपर होकर भी पुल बनाया जा सकता है।
विधायक छोटे लाल वर्मा ने कहा कि यमुना नदी का ऊफान तो उटंगन के कई कि मी बैक मारने का सबल कारण तो है ही किन्तु उपस्ट्रीम से भी बड़ी मात्रा में पानी संचय को उपलब्ध होता है। जिसे कि रपटा या चौकडैम बनाने के स्थान पर रेग्युलेटर और सैल्यूस गेट युक्त स्ट्रक्चर बनाकर अधिक समय तक किसानों की जरूरत के अनुसार संरक्षित किया जा सकता है। वह सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने निवास पर हुई मुलाकात के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सबध में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी और सिंचाई मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह से भी बात करेंगे और योजना की उपयोगिता उनके संज्ञान में लाये जाने का हर भरसक प्रयास करेंगे।
तथ्य पत्र दिया
विधायक वर्मा के साथ हुई इस मुलाकात में सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के जनरल सैकेट्री अनिल शर्मा के द्वारा रेहावली बांध संबधी तथ्य पत्र भी भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि अगर उटंगन में बांध बन सका तो टूरिस्ट आकर्षण का केन्द्र होगा। फतेहाबाद रोड टूरिस्ट कांप्लैक्स लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से यहां तक पहुंच सहज होगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उटंगन सौ कि मी के लगभग आगरा जनपद में बहती हुई यमुना नदी में समाती है, अगर यहां बांध बन सका तो पिनहाट, बाह, फतेहाबाद विकास खंडों के अनेक गांवों का भूगर्भ जलस्तर स्वतः सुधर जायेगा साथ ही फतेहाबाद नगर को पाइप वाटर सप्लाई भी संभव हाोगा।
जल संचय आगरा की सामायिक जरूरत
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि जनपद के अधिकांश विकास खंड तेजी के साथ डार्क जोन में तब्दील हो रहे हैं, भारत सरकार से अब और अधिक गंगाजल आगरा को आवंटित किये जाने की उम्मीद नहीं है। गांवों में हैंडपंप फिर से सुचारू हो सकें, जेट पंप और सबमरसिविल पंप जयरत का पानी उपलब्ध करवाते रहें, इसके लिये जलसंरक्षण कार्यक्रम का योजनाबद्ध तरीके से जनपद में क्रियान्वित करवाना सामायिक जरूरत और भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की नीति के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि रेहावली बांध योजना अत्यंत उपयोगी है, विधायक से अपेक्षा है कि वह इसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करवायेंगे। विधायक के साथ इस मुलाकात में राजीव सक्सेना, असलम सलीमी भी थे।
उटंगन में सात कि मी तक बैक मारती है यमुना
उल्लेखनीय है कि उटंगन नदी में जलसंचय के लिये अपस्ट्रीम से आने वाले पानी से कहीं बड़ी जलराशि यमुना नदी के बैक मारने के कारण उपलब्ध होती है। जिसे कि केवल गेटिड स्ट्रैक्चर वाले डैम बनकर ही संचित किया जा सकता है। वहीं अपस्ट्रीम के खेरागढ की बंदियों और किरावली की खारी नदी और बरसाती नालों के नदी में पहुंचने वाले पानी की बडी मात्रा को जरूरत के मुताबिक थामे रखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि उटंगन नदी रेहावली (फतेहाबाद तहसील) और रीठे गांव (बाह तहसील) के बीच यमुना नदी में समाती है। जब भी आगरा में यमुना नदी लो फ्लड लेवल पार करती है उटंगन नदी में यमुना का पानी 6-7 कि मी तक बैक मारता है। यह विपुल जलराशि (लगभग दो अरब घन मीटर) होती है, जिसे कि गेटिड स्ट्रक्चर बनाकर पूरे साल रोका जा सकता है। रोका गया यह पानी जहां बाह तहसील गांवों के एक्यूफर रिचार्ज के लिये उपयोगी है, जरूरत पड़ने पर डिस्चार्ज कर बटेश्वर के घाटों तक ताजा पानी उपलब्ध करना संभव होगा। रेहावली से उटंगन नदी के नगला बिहारी तक पहुंचने वाली विपुल जलराशि का संचय पानी की किल्लत से जूझते आगरा जनपद के बाह और फतेहाबाद तहसील के गांवों के लिए अत्यंत उपयोगी है।
तिनपतिया - कई रोगों के उपचार में उपयोगी है उटंगन के तटीय क्षेत्र में उगने वाली तिनपतियां।
वनस्पति शास्त्र में सौर वीड, सौर ग्रास के रूप में पहचान रखने वाली इस घास का उपयोग अनेक बीमारियों को दूर करने के अलावा नशेबाजी की लत छुडवाने में भी यह उपयोगी मानी जाती है। बैद्यिक जरूरत का उत्पाद होने के कारण इसकी डिमांड पूरे साल बनी रहती है।
इसका सबसे पहला उल्लेख 1888 में आगरा के संबध में प्रकाशित एक पुस्तक में मिलता है, अब तो इस उत्पाद के बारे में इंटरनेट पर भरपूर जानकारियां हैं। आदतन नशेबाजों को उनकी आदत से छुटकारा दिलवाने में तिनपतिया का अर्क काफी उपयोगी माना जाता है।
फायदे -
तिनपतिया के चांगेरी या तिनपतिया, ये घास की तरह ही एक खरपतवार है। इससे मिलने वाले फायदे चौंकाने वाले हैं। इसके औषधीय गुणों को आयुर्वेद में भी स्वीकार किया गया है। इसलिए इसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का दर्जा दिया गया। स्वाद में खट्टी चांगेरी विटामिन -सी से भरपूर होती है। इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। यह एक नहीं, बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है, जैसे पिंपल्स और काले धब्बे करे दूर ; कफ, साइनस और माइग्रेन में कारगर होती है; सांस की बदबू दूर कर दांतों-मसूड़ों के लिए सेहतमंद; पाइल्स के इलाज में मददगार; भूख बढ़ने के साथ हाजमा रहेगा दुरुस्त; ल्यूकोरिया रोग से पाएं मुक्ति; शरीर के मस्सों से मिलती है निजात; लिवर को मजबूत करने में मददगार है।
विकास की दृष्टि से फ़तेहाबाद, पिनहाट, बाह में रोजगार परक विकल्प के लिए, औषधीय गुणों से भरपूर वनस्पति आधारित खेती और आयुर्वेदिक दवा बनाने को प्रोत्साहन देना जरूरी है।
: हिंदू महासभा को आगे बढाना हमारा लक्ष्य - राहुल अग्रवाल
Tue, Jan 9, 2024
•
अखिल भारत हिंदू महासभा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष समेत प्रदेश पदाधिकारी का हुआ सम्मान
आगरा। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से संजय प्लेस स्थित अवध बैंक्वेट हॉल में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री विवेक गर्ग और प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गोयल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को मिलकर हिंदू महासभा को आगे बढ़ाना है। हमें वार्ड स्तर पर अपने कार्यकर्ता खड़े करने हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि 22 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप जलाएं और लोगों को भी दीप जलाने को प्रेरित करें।
प्रदेश महामंत्री विवेक गर्ग ने बताया कि हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी जी के द्वारा जो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चल रहा है, प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार शर्मा जी के नेतृत्व में उस अभियान को आगरा जिले में भी लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा चलाए जा रहे रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने के अभियान में भी लोगो को घर घर जाकर जागरूक करेंगे और ज्यादा से ज्यादा सदस्य संगठन में जोड़ेंगे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव सिंन्हा ने कहा युवा शक्ति पूरी तरह से हिंदू महासभा के साथ है। शीघ्र ही युवा शक्ति विशाल कार्यक्रम आयोजित करेगी। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पिंटू दिवाकर ने जिला अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही अभियान चलाकर युवा शक्ति को संगठन से जोड़ा जाएगा। महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष पूजा अग्रवाल महिलाएं हिंदू महासभा से जुड़ने को आतुर हैं पहले भी सैकड़ो महिलाएं हिंदू महासभा से जुड़ी है महिला शक्ति महासभा के हर कार्य में आगे आकर हिस्सा लेगी।
इस अवसर पर सरिता अग्रवाल, शशि गोयल, अंजली बंसल उपाध्यक्ष दीपिका वर्मा, पूजा मीरा पांडे, सुषमा गुप्ता, महानगर मंत्री श्वेता शर्मा राधा अग्रवाल, सुनीता देवी, रचना देवी, प्रचार मंत्री राखी गर्ग,मानसी सिकरवार, एंजेल अग्रवाल, शिवानी गर्ग, जिला प्रभारी रविंद्र सिंह गहलोत, जिला संयोजक बृज गोपाल, जिला मंत्री सतीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बीना अग्रवाल, राजेश कुमार, ऋषभ अग्रवाल, सुनील गुप्ता, राहुल कुमार, विपिन शर्मा, रवि कुमार, माया अग्रवाल, जीतो करन राजपूत कृष्ण गर्ग आदि लोग उपस्थित थे।
: फर्जी मुकदमा दर्ज करने वाला एसओ जाएगा जेल, पुलिस की हुई इमेज खराब - पुलिस कमिश्नर
Tue, Jan 9, 2024
आगरा। थाना जगदीशपुरा इलाके में करोड़ों रुपए की संपत्ति से कब्जा हटवाने के मामले में पुलिस और भूमाफियाओं का गठजोड़ सामने आया है। डीजीपी से शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिन्दर सिंह ने कमल चौधरी और उसके बेटे धीरू चौधरी समेत तत्कालीन थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फिल्मी अंदाज में लगभग 10 हजार गज जमीन पर भू माफिया और पुलिस की सांठ गाँठ से कब्जा हो गया। मौक़े पर मौजूद जो कुशवाह समाज के कब्जेदार थे उन्हें पुलिस ने झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया। भूमाफियाओं के मंसूबे पूरे हो गए और उन्होंने करोड़ों रुपए की संपत्ति पर बाउंड्री बाल लगाकर सीसीटीवी से निगरानी भी शुरू कर दी। भू माफिया दागी पुलिसकर्मी और शहर का चर्चित चेहरा करोड़ों रुपए की संपत्ति पर कब्जा करने के बाद शहर में बड़ी शान से घूम रहे थे। लेकिन यह लोग यह भूल गए कि अब उत्तर प्रदेश में बाबा की सरकार है जो जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जैसे ही बाबा के लखनऊ बैठे अधिकारियों को पूरे मामले की भनक लगी वैसे ही लखनऊ से एक अधिकारी को गोपनीय जांच के लिए आगरा रवाना किया गया। जांच में एक चर्चित व्यक्ति का नाम सामने आया बताया गया कि इस चर्चित व्यक्ति द्वारा भू माफिया और थाना जगदीशपुरा पुलिस की सांठ गांठ कराई गई। जब सांठगांठ हो गई तो पुलिस ने भू माफिया के इशारे पर वहां रह रहे लोगों को गांजे की तस्करी में फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया।
पुलिस ने इतना क्रूर रूप इख्तियार कर लिया कि पुलिस ने गरीब मजलूम महिलाओं को भी नहीं बक्शा। उन्हें भी शराब तस्करी में जेल भेज दिया गया। जैसे ही जांच रिपोर्ट डीजीपी की टेबल पर पहुंची तो वहां से तुरंत पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिन्दर सिंह को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तत्कालीन थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए परिवार ने इस कार्रवाई पर असंतोष जताया। वही इस पूरे मामले की भनक जैसे ही फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर को लगी तो उन्होंने सरकार की किरकिरी कराने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और भू माफिया की शिकायत भी पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात कही। सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप करते ही यह पूरा मामला और तूल पकड़ गया।
राज कुमार चाहर सांसद फतेहपुर सीकरी
जैसे ही पूरे मामले को लेकर राजनीति गरमानें लगी वैसी ही पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिन्दर सिंह ने तुरंत पूरे मामले में थाना जगदीशपुरा में एक मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे में कमल चौधरी और उसके बेटे धीरू चौधरी तत्कालीन थाना इंचार्ज जितेंद्र कुमार और 15 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिन्दर सिंह ने प्रेस वार्ता में कहां है कि इस पूरे घटनाक्रम से पुलिस की छवि खराब हुई है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। जिस जगह से उन्हें साजिश के तहत हटाया गया था वहां उन्हें बसाया जा रहा है। वही इस प्रकरण में पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भू माफिया को भी बक्शा नहीं जाएगा और जो भी लोग इस पूरे प्रकरण में शामिल हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मुकदमे में विवेचना के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी में डीसीपी सिटी सूरज राय शामिल हैं। सूरज राय की नेतृत्व में दोषियों के खिलाफ जांच के बाद निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. प्रीतिन्दर सिंह पुलिस कमिश्नर आगरा
मुकदमा दर्ज होने के बाद कमल चौधरी उसका बेटा धीरू चौधरी और तत्कालीन थाना इंचार्ज और पुलिसकर्मियों समेत 15 अज्ञात लोगों की जान हलक में आ गई है। षड्यंत्र के तहत कुशवाहा समाज के परिवार को बेघर करने के बाद उन्हें जेल भेजने वाले षड्यंत्रकारी अब खुद जेल जाने के डर से थरथर कांप रहे हैं। क्योंकि यह जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में योगीराज है और इस योगी राज में सांसद राजकुमार चाहर ने भी भू माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दूसरों के घरों को कब्ज़ाने वाले अब बाबा के बुलडोजर से खुदके महलों को बचाने में लगे हुए हैं। अब देखना होगा कि लंबे समय से सिस्टम के साथ आंख मिचोली खेलने वाले कमल चौधरी और उसके गुर्गे बाबा के सिस्टम की आंख से खुद को कैसे बचा पाते हैं।
प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट