Wed 12 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 3 युवक गिरफ़्तार, 60 लाख की अफ़ीम बरामद

Pragya News 24

Thu, Mar 21, 2024
Post views : 45

आगरा. पुलिस कमिश्नर आगरा और पुलिस उपायुक्त नगर के साथ ए एन टी एफ टीम और थाना सदर कमिश्नरेट आगरा पुलिस को बीती रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अछनेरा का रहने वाला माता प्रसाद और मनोज कुमार है जबकि इनका एक साथी फतेहपुरसीकरी का रहने वाला श्याम सिंह है। तीनों ही आरोपियों से 6 किलो 120 ग्राम अफीम को बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत तकरीबन 60 लाख रुपए है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह तीनों ही युवक मादक पदार्थ की तस्करी आगरा के अलावा अन्य जिलों में किया करते थे। गैंग का मास्टरमाइंड कानपुर निवासी बबलू पुलिस पकड़ से दूर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय के मुताबिक तीनों ही आरोपियों से गहन पूछताछ में कई अहम खुलासे भी हुए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही गैंग के मास्टरमाइंड बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन