Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा कैंट पर लागू हुआ क्युआर कोड पेमेंट सिस्टम, डिस्प्ले पर किराया देख यात्री कर सकेंगे पेमेंट

Pragya News 24

Wed, Mar 20, 2024
Post views : 36

आगरा। आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की टिकट लेने के लिए खुले पैसों को लेकर दिक्कत को खत्म कर दिया गया है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो को कैशलैस कर दिया है। यहां क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट किया जा सकेगा।

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देश पर डिजिटल इंडिया विजन को ध्यान में रखते हुए आगरा मंडल ने आगरा कैंट स्टेशन पर कैश लेस भुगतान को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से अनारक्षित टिकट व प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा एक स्पेशल कैश लेस काउंटर के माध्यम से दी जा रही है जहां क्यू आर कोड स्कैनर के साथ फेयर डिस्प्ले भी लगाया गया है , जिसमें यात्री अपना किराया स्क्रीन पर देख सकते है। किराया देखने के बाद क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

पार्किंग शुल्क भी दे सकेंगे ऑनलाइन
इसके अलावा पार्किंग सुविधा का भुगतान भी क्यू आर कोड के माध्यम से कैशलेस तरीके से किया जा सकता है। यात्रियों को आगरा मंडल के सभी स्टेशनों जिनमें आगरा कैंट,आगरा किला, मथुरा जंक्शन आदि शामिल है उनमें खान पान की सामग्री खरीदकर क्यूआर कोड के माध्यम से कैशलेस भुगतान कर सकते है। यदि यात्री पे एंड यूज शौचालय का उपयोग करते है तो इसका भुगतान भी कैश लेस पेमेंट के माध्यम से कर सकते है।

समय की होगी बचत
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधन अमन वर्मा का कहना है कि कैश लेस पेमेंट का फायदा यह है कि इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। खुले पैसो का झंझट भी नहीं रहेगा। क्यूआर कोड और यू पी आई पेमेंट सभी के लिए सुलभ और आसान हो गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन