: दूसरी बार आप्टा के निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉ. मोहित दीक्षित
Mon, Jan 8, 2024
•
महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में आयोजित हुआ आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव
•
संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा, माला पहनाकर हुआ स्वागत, आगे की रणनीति पर हुआ मंथन
आगरा। आप्टा (आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन) कार्यकारिणी का मंडल स्तरीय द्विवार्षिक चुनाव लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ.मोहित दीक्षित निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। आगरा शहर को दस जोन में विभिक्त कर 20 को-ऑर्डिनेटर का भी चुनाव किया गया। चुनाव में 70 प्राइवेट स्कूलों के संचालकों सहित 80 शिक्षक व 40 कोचिंग सेन्टरों ने भाग लिया। ऑनलाइन व ऑफलाइन लगभग 500 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव स्थल पर 125 शिक्षक मौजूद रहे।
आप्टा के संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने अध्यक्ष पर के दिए सर्वप्रथम डॉ. मोहित दीक्षित के नाम को प्रस्तावित किया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का चुनाव मतदान द्वारा किया गया। सुनील उपाध्याय ने कहा कि संगठन की जरूरत इसलिए है कि अकेले शिक्षक की आवाज को नहीं सुना जाता। मोहित दीक्षित ने जिले के सभी कोचिंग सेंटरों को बीएसए में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सुविधा शुल्क की समस्या से तभी बच सकेंगे जब खुद को सही रखेंगे। इसलिए कोचिंग संचालक रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। आगरा शहर को 10 जोन में बांटते हुए 20 को-ऑर्डिनेटर का भी चुनाव किया गया, जो क्षेत्रीय शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के साथ एसोसिएशन का विस्तार करने का काम करेंगे। एसोसिएशन का विस्तार मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि जिलों में करने के लिए रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शुभेन्द्र गुप्ता, मोहित सिंह, एएम शर्मा, विपिन जैन, मनीष, पुनीत चतुर्वेदी, कार्तिक गर्ग, जेपी सिंघल, पलाश अग्रवाल, दीपक धंकनानी, विजेन्द्र तोमर, अश्वनि शर्मा, राहुल शर्मा, अंकुर जैन, रणवीर आदि उपस्थित थे।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
अध्यक्षः
मोहित दीक्षित।
उपाध्यक्षः
नीरज शर्मा, संतोष गुप्ता, अनिल राजवानी, सत्यवीर सिसौदिया।
जनरल सैकेट्री
मुकेश मीरचंदानी।
सचिवः
विनय गुप्ता, नितिन मित्तल, उमेश टिन्ना, जयदीप पवार।
कोषाध्यक्षः
वैभव बंसल।
अध्यक्ष महिला विंगः
अनीता मूलानी
: पूज्य सिंधी महापंचायत के चिकित्सा शिविर में परामर्श के साथ मिला उपचार
Mon, Jan 8, 2024
•
नव वर्ष के उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी महापंचायत ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर
•
निःशुल्क परामर्श के साथ दवाईयां पाकर जरूरतमंदों को मिली राहत
•
परहित सरस धर्म नहीं भाई झूलेलाल जी का परम संदेश हेमंत भोजवानी
आगरा। परहित सरस धर्म नहीं भाई इस तरह का संदेश भगवान झूलेलाल ने सिंधी समाज को समाज सेवा की प्रेरणा के लिए दिया था। भगवान झूलेलाल के बताए मार्ग पर चलते हुए पूज्य सिंधी महापंचायत आगरा महानगर द्वारा विशाल चिकित्सा महाशिविर का आयोजन झूलेलाल भवन आलोक नगर जयपुर हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभाराम पुरुसनानी, कार्यक्रम संयोजक महेश मंघरानी, सह संयोजक जेठा भाई पुरुसनानी, एवं अतिथियों ने भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण कर किया। चिकित्सा शिविर में एस एम हॉस्पिटल के सहयोग से शहर के जाने-माने चिकित्सकों ने जरूरतमंदों को परामर्श के साथ उपचार दिया।
निःशुल्क मैडिकल कैंप में डॉक्टर निखिल पुरुसनानी फिजीशियन, डॉ किशोर पंजवानी बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ सुनील सबनानी हड्डी योग विशेषज्ञ, डॉ हर्ष सक्सैना नेत्र रोग, डॉ फरहत अली, डॉ संजना तारानी दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ फुरकान आदिल,डॉ पवन यादव, डॉ अजीत सिंह, सहित शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने जरूरतमंदों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उपचार और रोगों से बचाव के उपाय बताए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशोर पंजवानी ने कहा सर्दी के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों के साथ खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर अन्य विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी दांतों की देखभाल, त्वचा रोग की जानकारी के साथ सर्दी के मौसम में खांसी बुखार जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
इस मौके पर कार्यक्रम संचालक हेमंत भोजवानी ने कहा पूज्य सिंधी महापंचायत के द्वारा चिकित्सा महाशिविर के साथ विभिन्न सामाजिक सेवा प्रकल्प चलाए जाते हैं इसी क्रम में जरूरतमंदों की मदद के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। समाजसेवी जयप्रकाश धर्मानी ने कहा भगवान झूलेलाल ने नर सेवा नारायण सेवा के साथ पर हित सरस धर्म नहीं भाई की परिकल्पना को हमेशा चरितार्थ किया था। आज उन्हीं की प्रेरणा से पूज्य सिंधी महापंचायत विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रही है।
जरूरतमंदों को परामर्श के साथ मिलीं निःशुल्क दवाईयां
पूज्य सिंधी महापंचायत आगरा महानगर द्वारा आयोजित चिकित्सा महा शिविर में एस एम हॉस्पिटल के सहयोग से जरूरतमंदों को चिकित्सकों द्वारा लिखी गईं दवाइयां उपलब्ध कराईं गईं। संगठन के द्वारा आयोजित कैंप में निशुल्क उपचार और परामर्श के साथ दवाईयां पाकर जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली।
इनकी रही मौजूदगी
पूज्य सिंधी महापंचायत के द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में अध्यक्ष जीवतराम करीरा, कार्यक्रम संयोजक महेश मंघरानी, सह संयोजक जेठा भाई पुरुसनानी, शोभाराम पुरुसनानी, रामचंद्र छाबड़िया, जयप्रकाश धर्मानी, हेमंत भोजवानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, नंदलाल आयलानी, श्याम भोजवानी, वासुदेव नेताजी, सुंदरलाल हरजानी, रमेश बालानी, लालचंद मोटवानी, विपिन करीरा, प्रदीप वनवारी, नरेश लखवानी, डॉ आर के आनंद, सुंदर चेतवानी, सुनील करमचंदानी, के लाल त्रिलोकानी, हरीश टहलयानी, कहैन्या सोनी, राजकुमार भाटिया, हरीश लालवानी, दौलतराम साधवानी, दिनेश नोतनानी, विनोद सीतलानी , नानकराम मानवानी, मनोहर मतलानी, टीकम लालवानी, सुनील मानवानी, सुशील गिडवानी, हेमंत बालानी, तीरथ भावनानी, नारायनदास देवनानी, रवि गिडवानी, भारत होतचंदानी, दीपक सिंघानी, दिनेश कोडवानी सहित बड़ी संख्या में पूज्य सिंधी महापंचायत के पदाधिकारी सदस्य और उपचार पाने वाले जरूरतमंद लोग मौजूद रहे।
: प्रदेश का पहला निर्यात सम्मेलन आज, आगरा कर रहा मेजबानी, जुटेंगे 600 से अधिक निर्यातक
Mon, Jan 8, 2024
दो दिवसीय एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 (निर्यात सम्मेलन) आज से होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में
12 सत्रों में होगा आयोजन, आगरा और अलीगढ़ मंडल सहित मथुरा, फिरोजाबाद व अन्य शहरों के निर्यात आएंगे
औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री, एमएसएमई मंत्री, आईटीएस, ज्वॉइंट डीजीएफटी, एक्सपोर्ट कमिश्नर एंड एडिशनल चीफ सेक्रेट्री भी होंगे आयोजन में शामिल
हर उद्योग में निर्यात प्रोत्साहन की मिलेगी जानकारी, सरकारी योजना और नीतियों पर चर्चा के साथ समस्या समाधान भी
लोकल फार ग्लोबल के सपने को साकार करने प्रदेश के उद्यमी एक मंच पर करेंगे निर्यात प्रोत्साहन को विशेष मंथन
आगरा। आगरा शहर एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लाने के उद्देश्य आज आगाज होगा एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024( निर्यात सम्मेलन) का। प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़ मंडल सहित मथुरा, फिरोजाबाद व आस पास के शहरों के स्थापित और नये निर्यातक जुटेंगे। जिनकी संख्या 600 से अधिक होने की संभावना है।
सोमवार और मंगलवार को आगरा में पंख लगेंगे उद्योग में निर्यात को। फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में दो दिवसीय निर्यात सम्मेलन का शुभारंभ आज सुबह 11ः30 बजे होगा। आयोजन समिति के चेयरमैन पूरन डावर ने बताया कि निर्यात सम्मेलन में एग्रीकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग, मसाला उद्योग, लेदर एवं फुटवियर, दरी एवं कारपेट, हैंडक्राफ्ट एवं स्टोनक्राफ्ट, आटोमोबाइल एवं आटोपार्ट्स, सीड आयल, ग्लास वर्क, डेरी, रत्न एवं आभूषण, ताला उद्योग, मेडिकल इक्युपमेंट एवं फार्मा, बाथवेयर एवं सेनेटरी, एपिरल्स, स्टील एवं फाउंड्री आदि दर्जनों उद्योग के निर्यात प्रोत्साहन पर दिग्गजों द्वारा मार्गदर्शन एवं समस्या के समाधन पर चर्चा होगी।
एक्सपोर्ट सिंपोजियम निर्यात सम्मेलन के आयोजन से पूर्व तैयारी की बैठक में सम्मिलित आगरा के निर्यातक व आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरन डाबर, कन्वीनर मनीष अग्रवाल, संरक्षक राकेश गर्ग, ज्वाइन कमिश्नर इंडस्ट्रीज अनुज कुमार
कॉर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन राजेश गोयल ने बताया कि निर्यात सम्मेलन में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नंदी”, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, आईटीएस, ज्वॉइंट डीजीएफटी (डायरेक्टर जनरल फारेन ट्रेड) अमित कुमार, प्रदेश सरकार के एक्सपोर्ट कमिश्नर एंड एडिशनल चीफ सेक्रेट्री अमित मोहन प्रसाद सहित प्रदेश सरकार एवं निर्यात विभाग से संबंधित अधिकारी सम्मेलन में मार्गदर्शन देंगे।
एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन किशोर खन्ना ने बताया कि आयोजन में विशेषज्ञों द्वारा बहुत ही गंभीरता के साथ भारत एवं उत्तर प्रदेश के निर्यात उद्योगों के विकास से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा होगी।
प्रोग्राम मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन विजय गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय निर्यात उद्योगों के विकास की सम्भावनाओं पर परिचर्चा करना है।
प्रोग्राम कन्वीनर मनीष अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में भारत के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों एवं संगठन के प्रतिनिधि, वरिष्ठ उद्यमी एवं सरकार के विभागीय प्रतिनिधि भाग लेंगे और भारतीय निर्यात के सुव्यवस्थित विकास और उत्थान एवं सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं के साथ चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त निर्यातक उद्योगपति, व्यापारी, सामजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रीय चिंतक एवं नए एंटरप्रेन्योर भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
आयोजन समिति की ओर से सरकारी प्रतिनिधियों को विभिन्न उद्योगों की समस्या एवं मांगों के साथ समाधान के लिए ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। जिन्हें बिंदुवार पहले ही तैयार कर लिया गया है।
दो दिवसीय आयोजन में रहेगा विशेष
प्रथम दिवस
प्रातः 11ः30 बजे− शुभारंभ
दोपहर 12ः30 बजे− ग्लोबल मार्केट ट्रेंड पर चर्चा
दोपहर 02ः30 बजे− लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चौन मैनेजमेंट
दोपहर 03ः00 बजे− सरकार की योजना एवं नीतियां
सायं 04ः00 बजे−− निर्यात के बाजार में कैसे करें प्रवेश, घरेलू उत्पाद और स्टार्ट अप करने वाले उद्यमियों के लिए
सायं 04ः30 बजे− मार्केट रिसर्च और इंटेलिजेंस पर चर्चा
सायं 05ः00 बजे− विश्व बाजार में अपनी धाक जमाने वाले दिग्गज अपने अनुभव साझा करेंगे।
द्वितीय दिवस
प्रातः 11ः00 बजे− उद्घाटन सत्र
दोपहर 12ः30 बजे− एक्सपोर्ट फाइनेंनसिंग
दोपहर 02ः30 बजे− ट्रेड पॉलिसी एंड रेगुलेशन, निर्यात पर जीएसटी,
दोपहर 03ः30 बजे− रिस्क मैनेजमेंट एंड क्लेम
सायं 04ः00 बजे−− साइबर सिक्योरिटी, ई-कॉमर्स और डिजिटल ट्रेड पर चर्चा
सायं 4ः30 बजे− निर्यात में स्थिरता विषय पर परिचर्चा और समापन
नये उद्यमियों की राह होगी आसान
निर्यात सम्मेलन में नये उद्यमी जो अपने उत्पाद को ग्लोबल पहचान के साथ ग्लोबल बाजार में ले जाना चाहते हैं उनका मार्ग भी अनुभवी उद्यमियों द्वारा प्रशस्त किया जाएगा। घरेलू उद्योग और स्टार्टअप करने वाले उद्यमी सम्मेलन में सहभागिता कर विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर सकेंगे। एसबीआई द्वारा नये निर्यातकों के मार्गदर्शन के लिए स्टॉल भी लगाया जाएगा।
आयोजन में एक दर्जन से अधिक औद्योगिक संगठन कर रहे सहयोग
उप्र सरकार का उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, भारत सरकार का एमएसएमई मंत्रालय, समिट इंडिया, लघु उद्योग भारती, नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स, सबमिट इंडिया, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन, आईसीएआई, आईएमए, रावी इवेंट, आगरा रेडिमेड गारमेन्ट संगठन, आगरा ब्रश इंडस्ट्री, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन, आगरा सर्राफा एसोसिएशन, आगरा स्वीट मैन्यूफैक्चर एसोसिएशन, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, आगरा आयरन फाउंडर एसोसिएशन, फैक्ट्री आनर्स एसोसिएशन, एफमेक, फेडरेशन आफ कोल्ड स्टोरेज, सीएफपीआईए, यूपी वैडिंग इंडस्ट्री और हैंडीक्राफ्ट एक्सपोटर्स एसोसिएशन, एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया आयोजन में सहयोग कर रही हैं।