: कुशवाहा समाज ने निकाली श्री राम और लव कुश शोभायात्रा
Mon, Feb 12, 2024
मार्ग में जगह-जगह हुआ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत
महिलाओं ने गाए मंगल गीत, राधा कृष्ण और शंकर रीछ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
आगरा। अयोध्या में निर्मित राम मंदिर के उपलक्ष में कुशवाहा समाज के तत्त्वावधान और कार्यक्रम अध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में रविवार को रामबाग स्थित हनुमान मंदिर से श्री राम लव कुश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा का शुभारंभ आगरा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने श्री राम लव कुश की झांकी की आरती उतार किया। शोभा यात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल हुई झांकियां व शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतार स्वागत किया गया। वहीं शोभा यात्रा में शामिल राधा कृष्ण शंकर पार्वती और रीछ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा रामबाग, सीतानगर, कटरा बजीरखां, एतमाद्दौला रोड, हनुमान नगर मार्ग से होती हुई नगला बालचंद स्थित देवी मंदिर पर समापन हुई। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया और समस्त राम भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा नेता विजयपाल कुशवाहा, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन गंगाधर कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष एत्मादपुर सुरेश कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा राजेंद्र कुशवाहा, एडवोकेट जगदीश कुशवाहा, कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सेना सतीश शिवाजी, वरिष्ठ सपा नेता उदल सिंह कुशवाहा, युवा नेता मनोज कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, अमित कुशवाहा, मीडिया प्रभारी गोपाल कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, समाज सेवी सुभाष चंद्र कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, भानु प्रताप, सहित तमाम राम भक्त उपस्थित रहे।
: महामाई कामाख्या के जयकारों से गूंजा यज्ञ स्थल, महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ
Mon, Feb 12, 2024
•
मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारम्भ
•
यज्ञकुण्डों में आज दी गई प्रथम आहूति, देवी देवताओं की 56 मूर्तियां का हुआ पूजन
आगरा। महामाई कामाख्या देवी के जयकारों और 108 यज्ञ कुण्डों में प्रज्ज्वलित पावन अग्नि ने समस्त वातावरण को पवित्र बना दिया। हर तरफ दैवीय प्रभाव के साथ महामाई कामाख्या व भैरव बाबा की ध्वजाएं लहरा रही थीं। आसाम व मिथिलानगरी से आए आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारम के साथ सर्वप्रथम गौ पूजन के उपरान्त 108 यज्ञ कुण्डों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया।
यज्ञ से पूर्व परिसर में 56 देवी देवताओं की मूर्तियों का विधि विधान के साथ पूजन किया गया। संत स्वामी श्री कीर्तिनाथ जी महाराज जी के नेतृत्व में प्रातः यज्ञ के बाद दोपहर दो बजे पुनः यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारम के साथ महामाई के नाम की आहूतियां दी गईं। एक साथ 108 कुण्डों में यज्ञ की पवित्र अग्नि के साथ वैदिक मंत्रों के उच्चारण ने मानों भक्ति के ऐसे सरोवर का निर्माण कर दिया जहां परमानन्द की अनुभूति के अलावा और कुछ नहीं था। भक्ति के इस आनन्द का अनुभव हर श्रद्धालु ने महसूस किया। दोपहर को कथा वाचक संजय शात्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भक्तिमय व संगीतमय वर्णन किया गया। माखनचोरी, कालिया नाग का मंथन जैसी सचित्र कथा सुनकर हर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठा। कथा के साथ कीर्तन का भी आयोजन हुआ। संध्या काल में रासलीला के मंचन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के मुरारीप्रसाद अग्रवाल, वंदना मेड़तवाल, अजय गोयल, राहुल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अवि गोयल, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, डॉ. सुभाष भारती, प्रीतम सिंह लोधी, जयशिव छोकर, वीरेन्द्र मेड़तवाल, सीमा गोयल, रीया आदि उपस्थित थे।
18 को होगा संतों का विराट सम्मेलन
आगरा। आयोजन समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यज्ञ स्थल पर 18 फरवरी को साधू संतों के विराट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उज्जैन, काशी, अयोध्या मिथिला, आसाम, वृन्दावन सहित देश के विभिन्न तीर्थस्थलों के 300 से अधिक साधू संत भाग लेंगे।
: डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने लिया निशुल्क स्वास्थ शिविर का लाभ
Mon, Feb 12, 2024
मौसम बदलने से सर्दी, बुखार, इनफेक्शन के साथ एनीमिक व आंखों की समस्या के मरीजों की सबसे अधिक संख्या
आगरा। महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी के 27वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डेढ़ हजार अधिक मरीजों ने लाभ लिया। सर्दी, बुखार, जोड़ो में दर्द के साथ, एलर्जी, आंखों में जलन, करकराहट व नजर दोष की समस्या के मरीज भी शिविर में पहुंचे। महिलाओं के साथ बच्चों में भी लगभग 20 फीसदी से अधिक खून की कमी (एनीमिक) की समस्या मिली। मोतिया बिन्द के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए 160 मरीजों की चयन किया गया।
शिविर प्रारम्भ होने से पूर्व महाराजा अग्रसेन सेवा समिति व अग्रवाल युवा संगठन के सदस्यों ने हवन का आयोजन किया गया। सबसे अधिक मरीज बच्चों व आंखों में समस्या को लेकर पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि बंसल ने बताया कि 100 से अधिक बच्चे खून की समस्या वाले थे। जिनका शरीर का लंार सफेद या पीला, थोड़ा खेलने पर थकान, भूख न लगना व स्वभाव में चिड़चिड़ाहट जैसे लक्षण थे। उन्होंने अभिभावकों को सौमसी फल व सब्जी के साथ भुने चने व पौष्टिक आहार खिलाने की सलाह दी। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार ने कहा कि आंखों से पानी, करकराहट व नजर दोष के मरीज पहुंचे हैं। जिसका कारण मौसम का बदलाव व प्रदूषण है। फिजिशियन डॉ. आशीष मित्तल ने बताया कि शिविर में ऐसे मरीज भी पहुंचे जिनका बीपी 190 तक था। कहा कि सीने में जकड़न व सिर दर्द को अक्सर लोग गैस की समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। परन्तु यह समस्या कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी, हृदय रोग के कारण भी हो सकती है। ऐसे ही नरीज शिविर में पहुंचे जिन्हें पता ही नहीं था कि उनकी शुगर, बीपी व कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है। शिविर के अन्त में समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महामंत्री बीडी अग्रवाल, अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल डॉक्टरों व समिति के सदस्यों को शिविर के सफल आयोजन के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुष्पा अग्रवाल, घनश्याम दास, महावीर मंगल, मुरारीप्रसाद, संजय अग्रवाल, गणेश बंसल, अम्बुज अग्रवाल, प्रियकांत, जितेन्द्र, मयंक गर्ग, अंकित अग्रवाल, राम रतन मित्तल, प्रेमचंद अग्रवाल, ओपी होयल, मुन्नालाल, महेश, नवल किशोर, घरमवीर, उज्ज्वल, अंशुल बंसल, मिनिखल गोयल, दिव्यांश, अनन्या, शिव अग्रवाल, भूपेन्द्र, शिवम गर्ग, गौरव, आशीष, दीपक बंसल, आयुष, रवि आदि उपस्थित थे।
निःशुल्क मोतिया बिन्द के ऑपरेशन के लिए 160 मरीजों का चयन
शिविर में आंखों की समस्या लेकर 500 से धिक मरीज पहुंचे, जिनमें 160 मरीजों का चयन निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए किया गया है। 14 फरवरी के बाद से प्रतिदिन 10 मरीजों के ऑपरेशन प्रारम्भ कर दिए जाएंगे।
इन डॉक्टरों ने दीं निःशुल्क सेवाएं
शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शांतनु चैधरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिकेय शर्मा, फिजीशियन डॉ. एसके कश्यप, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. शैलजा शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीके तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुदित गुप्ता, मेडिसिन के डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. केएम अग्रवाल, डॉ. एचसी साहनी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि बंसल, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. गरिमा बंसल, डॉ. जगत पाल सिंह अपनी निशुल्क सेवाएं दीं।