Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्वानों को बेरहमी से मारने वाले दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कार्यवाही में जुटी

Pragya News 24

Sat, Apr 13, 2024
Post views : 27

Agra. सदर थाना क्षेत्र की देवरी रोड पर स्वानों को बेरहमी मारने और पीटने के मामले में एक दंपति के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के ही एक युवक ने दंपति के खिलाफ शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस युवक ने पुलिस को सबूत के तौर पर सीसीटीवी भी दिया था जिसमें युवक स्वान को बेरहमी से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। शिकायत करने वाले युवक का आरोप है कि स्वानों को खाना देने पर दंपति कई बार उन्हें भी धमकी दे चुका है।

पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र देवरी रोड स्थित कस्तूरी विहार कॉलोनी का है। स्वान को बेरहमी से मारने की घटना गुरुवार की है जिसका वीडियो शुक्रवार को तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद क्षेत्र के ही एक युवक रिषभ सूरी ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र के स्वानो पर अत्याचार हो रहा है। सामने रहने वाले पड़ोसी बेरहमी से स्वानों को मारते पीटते है। ताजा मामला गुरुवार का है। सामने रहने वाले पूरन सिंह ने लोहे के रॉड से स्वानों और पिल्लों को मारा। उसका साथ उसकी पत्नी ने भी दिया। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि स्वान नहीं भागे तो उन्हें मार देंगे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

इससे पहले भी क्षेत्र के दो स्वानो को मारा गया। उनके साथ मारपीट होने के कारण युवक इन स्वानों को अपने घर पर सुला लेते हैं। अब इस घटना के बाद वह आरोपियों पर कार्यवाही चाहते है जिससे स्वानों की सुरक्षा बनी रहे। एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि पूरन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का सीसीटीवी मिला है इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन