Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बदलते मौसम में वायरल फीवर का शिकार हो रहे लोग, ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

Pragya News 24

Sat, Apr 13, 2024
Post views : 43

Agra. बदलते मौसम के चलते लोग जहाँ वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं तो वहीं लोगों में डिहाइड्रेशन और खांसी जुकाम की शिकायत देखने को मिल रही है। वायरल फीवर और डिहाइड्रेशन के साथ-साथ टीवी के मरीज भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जिला चिकित्सालय के डिप्टी सीएमएस सीपी वर्मा ने बताया कि यह बदलता हुआ मौसम सभी के लिए घातक होता है, इसलिए इस मौसम में अधिक से अधिक बचाव करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव वाले मौसम में सतर्कता बरतने में की आवश्यकता होती है, जिला अस्पताल में फिजिशियन के पास वॉयरल से संबंधित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में बाहर का खानपान नहीं करना चाहिए। जिला अस्पताल में 15 ऐसे मरीज भर्ती हैं जो बाहर का दूषित खाना खाने के चलते एडमिट हुए हैं।

डिप्टी सीएमएस सीपी वर्मा ने बताया कि वॉयरल के दिनों में छोटे बच्चों की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता होती है। छोटी सी लापरवाही भी बच्चों के लिए भारी पड़ जाती है। जिला अस्पताल में वायरल से पीड़ित बच्चे भी पहुँच रहे हैं। इनकी संख्या में भी बदलते मौसम के चलते इज़ाफा देखने को मिल रहा है। जुकाम, खांसी नज़ला के मरीज बड़े हैं। अगर किसी को लगता है कि उनके बच्चे का स्वास्थ्य गड़बड़ है तो उन्हें तत्काल बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। शुक्रवार और शनिवार को जिला अस्पताल में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी के नए मरीजों की संख्या 2100 थी तो वहीं पुराने मरीज भी करीब 1500 से 1800 के आसपास थे। इसी तरह शनिवार को भी साढ़े तीन हजार के करीब मरीज जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम से मरीजों की संख्या में जहाँ इज़ाफा देखने को मिल रहा है और ओपीडी का आंकड़ा साढ़े तीन से चार तक पहुँच रहा है।

डिप्टी सीएमएस ने बताया कि इस समय वायरस का डोमिनेट वाला पार्ट है, इसलिए बचाव की आवश्यकता है। इस समय आगरा में गेहूं की फ़सल भी कट रही है। गेहूं कटने से भी उसका असर वायु गुणवत्ता को ख़राब करता है। गेहूं में जो केमिकल होता है उसका एसेंस वायु में होता है जो कि आम आदमी को बीमार कर सकता है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाना न भूलें, इस समय वॉयरल से बचने के लिए मास्क आवश्यक है। उन्होंने कहा मास्क लगाने के साथ-साथ लोग अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और जब भी कोई अस्पताल आए तो मास्क लगाकर ही अस्पताल आएं अन्यथा उन्हें और भी बीमारियां घेर सकती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन