: हरीसिंह जूनियर हाईस्कूल में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
Sat, Dec 9, 2023
आगरा। नवचेतना जाग्रति संस्था उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत आज उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य व नवचेतना जागृति संस्था के संरक्षक अभिनव मौर्य के सहयोग से हरीसिंह जूनियर हाईस्कूल खेड़ा पचिगाई देवरी रोड आगरा में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे बुखार, खाँसी, जोड़ो का दर्द, पेट रोग, चर्म रोग व दाँत समस्याएँ आदि की निःशुल्क जाँचकर निःशुल्क दवाओ का वितरण कर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिये लोगों को व छात्राओं को जागरूक किया गया।
शिविर में लगभग 550 लोगों ने जांच कराई। शिविर में डॉ. पीयूष जैन, डॉ. नेहा सक्सैना, डॉ. अमित सिहं, सुश्री पिंकी, मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाह, काका कायम सिंह, राजीव चाहर, हरिमोहन कुशवाह, चुन्नी लाल, सौनी त्रिपाठी, राजवीर सिंह कुशवाह, विक्रम सिंह, भंवर सिंह फौजी, भूपालदास सौनी, प्रताप सिंह, अमित कुशवाह, शशि कुशवाह, आदि उपास्थित रहे।
रिपोर्ट प्रमोद कुशवाह
: एस.एन. मेडिकल कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय वायरल हेपिटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन
Sat, Dec 9, 2023
आगरा। एस.एन. मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय वायरल हेपिटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस सी की जानकारी, जागरूकता, जांच उपचार के संबंध में बैठक का आयोजन किया। विभाग अध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी डॉ अंकुर गोयल द्वारा हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी की जांच के बारे में अवगत कराया गया। डॉ आरती अग्रवाल प्रभारी अधिकारी एसआरएल द्वारा राष्ट्रीय वायरल हेपिटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया। डॉ सूर्य कमल वर्मा प्रभारी अधिकारी एमटीसी व डॉक्टर पारूल गर्ग द्वारा हेपेटाइटिस के मैनेजमेंट एवं नीडल स्टिक इंजरी के बारे में जानकारी दी गई। डॉ विकास कुमार सह प्रभारी अधिकारी एसआरएल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अधीक्षक का डॉ. संगीता गोयल, उप प्रधानाचार्य डॉ. टी.पी. सिंह, सर्जरी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवनिया, मेडिसिन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, पैथोलॉजी विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ गरिमा, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग विभाग अध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान, एआरटी प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र, डॉ. हिमालय, डॉ. प्रीति भारद्वाज आदि संकाय सदस्य एवं रेजिडेंट डॉक्टर्स उपस्थित रहे।
रिपोर्ट प्रमोद कुशवाह
: ए. डी. ए. में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Sat, Dec 9, 2023
•
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम के संयुक्त प्रसाय से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
आगरा। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आगरा विकास प्राधिकरण की नई बिल्डिंग के मीटिंग हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चर्चित गौड़ (आइ ए एस) उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा कैंप का उद्घाटन किया गया। मेदांता द मेडिसिटी द्वारा सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय एवं ऑर्थाेपेडिक डॉक्टर चिराग द्वारा निशुल्क परामर्श आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी गण एवं कर्मचारी एवं उनके परिजनों एवं अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस कैंप में मेदांता द मेडिसिटी द्वारा निशुल्क ई.सी.जी/ बी.एम.डी/ ब्लड शुगर एवं बी.पी की जांच की गई।
चर्चित गौड़ उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा अपनी जांच कराई गई एवं उन्होंने समस्त विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस कैंप में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया एवम अपने स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक रहने के लिए कहा जिससे भविष्य में कभी भी गंभीर बीमारियों से समय रहते हुए सही इलाज मिलने पर बचा जा सके। युवा व्यापार मंडल द्वारा निशुल्क जांच शिवर लगाए जाने की लिए उनकी पूरी टीम की सराहना की।
विनय कामरा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आज का निःशुल्क मेडिकल कैंप मेदांता मेडिसिटी गुरुग्राम द्वारा लगाया गया। जिसमें 163 लोगो की जांच हुई और उनको कार्डियोलॉजिस्ट एवं ऑर्थाेपेडिक डॉक्टर्स द्वारा परामर्श दिया गया। युवा व्यापार मंडल द्वारा अन्य विभागों में निशुल्क स्वास्थ्य शिवर लगाए गए हैं। सदर तहसील, पुलिस लाइन एवं अन्य विभागों एवम व्यापारियों के लिए भी बाजारों में कैंप लगाए गए, आगे भी इस तरीके के कैंप लगाए जाएंगे जिससे समाज के विभिन्न लोगों को समय-समय पर मेडिकल कैंप द्वारा सही परामर्श मिल सके और उपचार करा सकें।
कैंप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहूकार सिंह चाहर, संजीव गोयल, राजकुमार गर्ग, सन्नी रमानी, सचिन गोयल, हरेश अग्रवाल, विकास शिवहरे, इब्राहिम गौरी,एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट प्रमोद कुशवाह