Wed 12 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पति और ससुरालीजनों ने मिलकर बेरहमी से की विवाहिता की हत्या

Pragya News 24

Sat, Apr 13, 2024
Post views : 45

Agra. थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी में पति और ससुरालीजनों ने विवाहिता की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की हत्या के मामले के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि मृतका मंजू का पति गोविंद के साथ शुक्रवार की देर रात विवाद हो गया था। जिसकी सूचना उसने अपने भाई को दी थी। सूचना पर भाई मंजू के पास पहुँचा था। मृतका के भाई ने बताया कि बड़ी बहन का फोन आया था कि यह लोग मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं, सूचना पर वह सरस्वती विहार कॉलोनी पहुंचा। जहां पर उसने अपनी बहन को कहा कि मुझे ड्यूटी पर जाना है, तुम कमरे के अंदर से दरवाजा बंद कर कुंडी लगा लेना। मृतका का भाई यह कह कर चला गया और सुबह लौटा तो दो सिपाही बहन के घर के बाहर थे और बहन का शव पड़ा हुआ था। पीड़ित भाई ने बताया कि बहन को बेरहमी के साथ मारा गया है। चक्कू से चेहरे एवं अन्य जगह घाव हैं।

पीड़ित बताया कि बहन के तीन बच्चे हैं, वह नर्स का काम करती थी। उसके पति गोविंद और गोविंद के पिता कुंवर पाल एवं माँ ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

वहीं इस संबंध में डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि थाना सदर पुलिस को जानकारी मिली थी कि सरस्वती विहार कॉलोनी ग्वालियर रोड पर एक महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, मृतका पर सब्जी काटने वाले चाकू से कई प्रहार किए गए। वह चाकू भी वहीं पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। इस मामले में थाना सदर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन