: देश की प्रतिभाओं को मिला गोल्डन अचीवर्स अवार्ड
Thu, Dec 28, 2023
•
मन की उड़ान संस्था के मंच पर अभिनेत्री सारा खान ने दिया अवार्ड
आगरा। भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन मे उसके स्वरूप और विकास पर हुई परिचर्चा। अगली मंजिल को पाने की प्रेरणा देता अवार्ड। मौका था मन की उड़ान संस्था की ओर से आयोजित भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मिट 2023 और गोल्डन अचीवर्स अवार्ड का।
समारोह का दीप प्रवज्लन माँ सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि डीसीपी सिटी सूरज राय, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा खान, संस्था संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल, फ़िल्म निदेशक गुरु स्वरूप श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष राजेश गोयल, होटल के महाप्रबंधक श्याम कुमार, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल और संस्था अध्यक्ष एड. चंचल गुप्ता ने किया।
सम्मिट में पैनलिस्ट के रूप में पदमश्री कृष्ण कन्हाई, डीसीपी सूरज राय, सयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, कृष्ण कन्हाई, बबिता चौहान, राजेश गोयल, अंशुल जैन, गुरु स्वरूप श्रीवास्तव, श्याम कुमार, राजेश गोयल और लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल शामिल हुए। दूसरे सत्र में गोल्डन अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभा का लोहा मनवा चुके व्यक्तित्व को गोल्डन अचीवर्स अवार्ड से अलंकृत किया। मंच से संस्था के नव वर्ष के कैलेंडर और पिछले वर्ष के अवर्डीज के सफरनामें की मैगज़ीन को अतिथियों ने अनावरण कर जारी किया।
यह बने गोल्डन अचीवर
पद्मश्री व पदम विभूषण गुलाबों सपेरा, पद्मश्री कृष्ण कान्हाई, राखी सपेरा, आईएफएस आरुषि मिश्रा, सयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, डॉ. वी. डी. अग्रवाल, यश भगत, तनय अग्रवाल, नेहा पाण्डेय, श्याम कुमार, भरत शर्मा, शिवम अग्रवाल, प्रो. वी पी सती, अंशुल जैन, निकुंज गुप्ता, मनोज बंसल, रूबी गोस्वामी, सोनाली सेंगर, डॉ हेमेंद्र पाठक, डॉ चारुदत्त अरोरा, डॉ. आर. के. भारती, डॉ हिमांशु यादव, पूजा गुप्ता, साक्षी अग्रवाल, अरविन्द बत्रा, यदुराज गोयल, भावना जगवानी और धीरेन्द्र मदान को बिग बॉस फेम सारा खान ने सम्मानित किया।
इन्होंने क्या कहा
संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने कहा कि हर चयनित व्यक्तित्व की संघर्ष की कहानी है, हर व्यक्ति इनसे प्रेरणा ले। एडवोकेट चंचल गुप्ता ने कहा कि प्रतिभाओ के सम्मान के लिए बना ये मंच निश्चित ही आने वाली पीढ़ी को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित करेगा। कैलेंडर की ब्रांड एम्बेसडर अभिनेत्री कायनात अरोड़ा बनी। रावी इवेंट के प्रबंधक मनीष अग्रवाल ने कहा कि जिन्होंने अपनी अलग पहचान बनायीं है, ऐसे व्यक्तित्व को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला।
ये रहे मौजूद
मंच संचालन निधि सोनी ने किया। इस अवसर पर सचिव कविता राजवानी, कोषाध्यक्ष नीरा थापर, उप सचिव अंकिता जैन, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, एड. रितिक वार्ष्णेय, मयंक अग्रवाल, भाजपा नेता नीरज गुप्ता, श्वेता बंसल, साधना भार्गव, डॉ नीतू चौधरी, कोमिला, रमन रतन, निधि पटेल, मिली अरोरा, नितिन गोयल, डॉ सचिन मल्होत्रा, सौरभ गुप्ता, गौरव शर्मा, डॉ आकृति गर्ग, दीपक जैन, रिया शाह, शोहेब आदि मौजूद रहे।
: हरदयाल विकलांग केन्द्र में 4 जनवरी को आयोजित होगा निशुल्क कैम्प
Wed, Dec 27, 2023
आगरा। हरदयाल विकलांग सेवा केन्द्र जो श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (न्यू दिल्ली) की सहयोगी संस्था है, में 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निशुल्क सहायता शिविर का आयोजन 4 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जरूरतमंद लोगों को डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने के उपरान्त कैलीपर, लिम्ब, बैसाखी व ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएंगी। केन्द्र के ट्रस्टी सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जरूतमंद लोग 4 जनवरी को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित होने जा रहे कैम्प में जरिस्ट्रेशन व डॉक्टर द्वारा परीक्षण करा सकते हैं। आधार कार्ड अवश्य लेकर आएं। डॉक्टर के परीक्षण के उपरान्त चयनित सभी लोगों को 5-6 जनवरी को कैलीपर, लिम्ब, बैसाखी व ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएंगी। निशुल्क सहायता शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीभगवान महावीर विकलांग सहायता समिति से अध्यक्ष पीआर मेहता जी करेंगे।
: ब्रेनबी की दिमागी कसरत में विद्यार्थियों ने जीते ढेरों उपहार
Wed, Dec 27, 2023
•
ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2023 में 17 प्रदेशों के 31 शहर और 73 स्कूल शामिल।
•
भारत के दस सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को बीएसए द्वारा साईकिल, 1400 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
आगरा। ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2023 की ऑनलाइन व ऑफ लाइन प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 4 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 17 प्रदेशों के 31 शहर और 73 स्कूल शामिल थे। इस ऑन लाइन व ऑफ लाइन प्रतियोगिता में ट्राफी, गोल्ड व सिल्वर मेडल विजेता प्रतिभागियों को दिये गए। वहीं राष्ट्र के 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को बीएसए द्वारा साइकिल प्रदान की गईं।
ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष विशेषतौर पर जम्मू कश्मीर सहित आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, उत्तरनचल, यूपी सहित 17 प्रदेशों के विद्यार्थियों ने ओलम्पियाड में भाग लिया। गोवा, चेन्नई, जयपुर, कलकत्ता, आगरा, भोपाल, मुंबई, दिल्ली, हरिद्वार इत्यादि शहरों के बच्चे शामिल थी। देश के 10 टॉपर विद्यार्थियों को साइकिल व ओलम्पियाड में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रामाण पत्र प्रदान किए गए।
10 विभिन्न स्कूलों में 10 अलग अलग दिन ऑफलाइन परीक्षाये हुई और दो अलग तारीख़ों पर ऑनलाइन परीक्षाएँ हुई एक नार्थ इंडिया व एक साउथ इंडिया के लिए। इस तरह कुल 12 चरणों में प्रतियोगिता संपन्न हुई । ओलम्पियाड में देश के विभिन्न प्रांतों के पांच से 15 वर्ष तक के लगभग 4 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया और चुटकियों में जटिल से जटिल सवालों को हल करते नजर आएं। आगरा शहर के लगभग एक दर्जन से अधिक स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
ड्राइंग एंड कलरिंग व हैंडराइटिंग के लिये निर्णायक मण्डल में बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. बिन्दु अवस्थी, बैकुण्ठी देवी महाविद्यालय से सेवानिवृत डॉ. साधना सिंह शामिल थी।
ओवरऑल चैम्पियन में प्रथम स्थान पर डीपीएस आगरा, दूसरे स्थान पर गायत्री पब्लिक स्कूल, तीसरे स्थान पर सेंट पीटर्स स्कूल रहा।
10 साइकिल विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं
आरके कुलालामुथन (चौन्नई)
सूर्यांशी (हैदराबाद)
आर्य शर्मा (गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा)
मैत्री शर्मा (सेंट क्लेयर्स सीनियर स्कूल, आगरा)
मोहम्मद अमर काजी (न्यू हॉरीजोन पब्लिक स्कूल, मुम्बई)
सार्थक दीपक (सेंट पीटर्स कालेज, आगरा)
प्रज्ञा पांडे ( दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा)
आस्था गोला (भारतीय विद्यापीठ सी. सैकेन्डरी स्कूल, आगरा)
मैत्री अग्रवाल (दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा)
वेदान्त झा (नारायण ई. टैक्नो स्कूल कलकत्ता)