Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार : गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज

Pragya News 24

Mon, Oct 26, 2026
Post views : 6

27-28 दिसंबर को गुरु कार्ष्णि आश्रम में होगा भव्य महोत्सव, 18 दिसंबर को आगरा से निकलेगी आमंत्रण यात्रा

श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार ने महोत्सव की सफलता के लिए लगाई अरदास, भक्ति और सेवा के रंग में रंगेगा आयोजन

आगरा। गिरिराज जी महाराज की भक्ति, छप्पन भोग की दिव्यता और श्रद्धा के अनुपम संगम का साक्षी गोवर्धन स्थित गुरु कार्ष्णि आश्रम बनेगा। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार की ओर से 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले दिव्य छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव के निर्विघ्न एवं भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं पर प्रभु की कृपा बनाए रखने की कामना के साथ संस्था के सदस्यों ने श्री गिरिराज जी महाराज के चरणों में अरदास अर्पित की।

संस्था के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन के गुरु कार्ष्णि आश्रम में छप्पन भोग महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं को महोत्सव से जोड़ने और प्रभु का आमंत्रण घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 दिसंबर को आगरा में भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही मेहंदी उत्सव सहित विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

नितेश अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ इसमें सहभागी बन सकें। महोत्सव केवल धार्मिक परंपराओं के निर्वहन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में भक्ति, सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।

उन्होंने कहा कि श्री गिरिराज जी महाराज की कृपा से यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद, आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण का विशेष अवसर बनेगा। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को भक्ति, सेवा और सकारात्मकता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर अजय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विजय अग्रवाल (शाहगंज), नरेंद्र गर्ग, मयंक जैन, संतोष अग्रवाल, अतुल गोयल, हरिओम सिंघल, चंद्रमोहन बंसल, प्रवीण अग्रवाल, नीरज मित्तल, अमित पाराशर, दैविक अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, विकास जैन, पुनीत सिंघल, अभिषेक बंसल, दीपक अग्रवाल (कागज), वेदप्रकाश शर्मा, विनोद अग्रवाल, शिवशंकर माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, अमित-सुमित गुप्ता, आशी अग्रवाल, शिवानी सिंघल, शिवानी अग्रवाल, ज्योति मित्तल, मीनाक्षी, कल्पना जैन, नंदिनी पाराशर, रेनू बंसल एवं साक्षी जैन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन