Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्रवाल महासभा का होली मिलन 23 को, बिखरेंगे सामाजिक एकता के संदेश के रंग

Pragya News 24

Thu, Mar 20, 2025
Post views : 52

आगरा। अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ 23 मार्च को शाम 5 बजे कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित किया जाएगा। इस सम्बंध में आज महासभा के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम का आयोजन महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल के निवास पर किया गया। सभी अग्रबंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महासभा के पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष कान्ताप्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल ने बताया कि होली मिलन समारोह में समजा के युवा वर्ग व महिलाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। वृन्दावन की मण्डली द्वारा फूलों की होली व राधा-कृष्ण व आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाज की सेवा में अग्रणी 100 से अधिक अग्रबंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन ने समता प्रेम का भाव प्रदर्शित किया था, इसी संदेश के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, व सोमकुमार मित्तल होंगे। उद्घाटनकर्ता डॉ. रंजना बंसल व मुख्य वक्ता महेश गोयल होंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक कुलवन्त मित्तल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, कृष्ण मुरारी गोयल, सुभाष चंद गर्ग, वीरेन्द्र जैन, गजेन्द्र अग्रवाल, सुरेश चंद अग्रवाल, देवेन्द्र बंसल, बृजेश अग्रवाल, बीएन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार गोयल, सुसील कुमार अग्रवाल, सुषाभ चंद अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, महेन्द्र बंसल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन