Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्रवाल युवा संगठन लोहिया जयंती पर लगाएगा विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, परामर्श के साथ मिलेंगी निशुल्क दवाएं और होंगी जांच

Pragya News 24

Wed, Mar 19, 2025
Post views : 132
  • डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर 22 मार्च को अग्रसेन भवन, लोहा मंडी पर लगेगा विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर
  • प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर में आगरा के प्रमुख चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों का परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा

आगरा। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज की नींव होते हैं। समाज को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हुए अग्रवाल युवा संगठन रजि. आगरा द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर 22 मार्च को विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और लोग लाभ प्राप्त कर सकें इसके लिए शिविर के आमंत्रण पत्र का विमोचन बुधवार को पुष्पांजलि सभागार, अग्रसेन भवन लोहा मंडी पर आयोजित किया गया।

संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग और नितेश अग्रवाल ने आमंत्रण पत्र का विमोचन करते हुए कहा कि बदलते मौसम में विभिन्न बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। समय पर इलाज और चिकित्सकीय परामर्श यदि मिल जाए तो गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। विभिन्न सेवाओं में स्वास्थ्य सेवाएं सबसे प्रमुख हैं, संस्था द्वारा इस सेवा को प्राथमिकता देते हुए शिविर का आयोजन करना सराहनीय प्रयास है।

अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि 22 मार्च को अग्रसेन भवन लोहा मंडी में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशाल स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नेत्र, पेट, दांत, नाक कान गला, हड्डी, त्वचा, फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ निशुल्क परामर्श देंगे। साथ ही निशुल्क फिजियोथैरेपी की भी सुविधा रहेगी। संस्थापक विनोद अग्रवाल ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे। निशुल्क दवा का वितरण होगा और मधुमेह की जांच भी होगी।

विभु सिंघल ने बताया कि शिविर में 12 से अधिक डॉक्टर निशुल्क परामर्श सुविधा प्रदान करेंगे, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप साने, डॉ कौस्तुभ साने और डॉ ललित भसीन, फिजिशियन डॉ बीके अग्रवाल, डॉ आरके अरोड़ा, डॉ आशीष मित्तल और डॉ मुकुल अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रितेश गर्ग, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषि बंसल, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा बंसल, नाक कान विशेषज्ञ डॉ मारुत दत्त बंसल, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ बंसल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति अग्रवाल और हर्षा माहेश्वरी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ योगेंद्र गुप्ता अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी निशुल्क होंगे। साथ ही मधुमेह की निशुल्क जांच भी की जाएगी।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, मनीष गोयल, अश्वनी अग्रवाल शैलू, मोहित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, गौरव, पारस अग्रवाल, शशांक आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन