Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अनुभव निधि आश्रम में बिखरे होली के रंग, 55 सदस्यों ने मिलकर मनाया वार्षिकोत्सव

Pragya News 24

Sun, Mar 23, 2025
Post views : 65

चौथे वार्षिकोत्सव पर विधि विधान से आयोजित किये यज्ञ में दी गई आहूतियाँ
ट्रस्ट के सदस्यों संग वृद्धजनों ने खेली फूलों की होली

आगरा। परिवारीजनों ने छोड़ दिया तो क्या आश्रम में मान सम्मान और खुशियों से भरा नया संसार बन गया। मौका था हाथरस रोड, उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज चौथे वार्षिकोत्सव, होली मिलन समारोह व सहभोज का। अनुभव निधि आश्रम के 55 सदस्यों ने आज ट्रस्ट के सदस्यों संग उत्साह व उमंग के साथ वार्षिकोत्सव व होली उत्सव मनाया। विधि विधान के साथ आयोजित यज्ञ में ट्रस्ट के सदस्यों संग आश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुण्ड में आहूति दी। फूलों की होली खेली और राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों के आनन्द में डूबे नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह व विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के सभी सदस्यों ने वृद्धजनों संग हवन में भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय खन्ना, सचिव गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने सभी वृद्धजनों को होली की खुभकामनाएं दीं और उन पर फूल बरसाए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष गुप्ता, योगेन्द्र सिंघल, डॉ. राधेश्याम जी, उमेश अग्रवाल, ताराचंद मित्तल, एसके अग्रवाल, रमेश त्यागी आदि उपस्थित थीं।

आश्रम में निःशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था सीनियर सिटीजन के लिए
हाथरस रोड उजरई कला स्थित 30 बीघा में फैले अनुभव निधि आश्रम में लगभग 500 सीनियर सिटीजन के रहने व खाने के लिए निःशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था है। वर्तमान में 55 लोग रह रहे हैं। बहुउद्देशीय हॉल के साथ आश्रम में फल व सब्जियों के पेड़ पौधे और गौशाला भी है, जिसे सीनियर सिटीजन को स्वच्छ व ताजा फल, सब्जियां, दूध उपलब्ध होने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन