Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शहीद हेमू कालानी को दी श्रद्धांजलि, 102वें जन्मदिवस पर गूंजे अमर शहीद के जयकारे

Pragya News 24

Sun, Mar 23, 2025
Post views : 50

तहसील चौराहा पर हेमू कालानी जी की सौदर्यीकृत प्रतिमा स्थल का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय, जिलाधिकारी महोदय व नगर निगम की माननीय महापौर द्वारा किया लोकार्पण
संगठन के प्रयासों की हुई सराहना

आगरा। अमर शहीद हेमू कालानी का 102वां जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज की ओर से तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही तहसील चौराहा स्थित शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा स्थल व आस-पास किए गए सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण करते हुए मेयर हेमलता दिवाकर ने आयोजन समिति व वरिष्ठ समाजसेवी हेमन्त भोजवानी के प्रयासों की सराहना की।

अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान को याद करते हुए महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। जीवन केवल मोबाइल में उलझे रहने का नाम नहीं है। देश भक्ति से बढ़कर और कुछ नहीं है। वहीं कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वीर सपूत हेमू कालानी के साथ ही अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। कहा आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं, लेकिन यह आजादी हमें आसानी से हासिल नहीं हुई है। अमर शहीद हेमू कालानी की तरह ही अनगिनत वीर सपूतों ने प्राणों को बलिदान दिया है। इससे पूर्व तहसील चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और मिठाई बांटी गई। वक्ताओं ने वीर शहीद से जुड़े प्रसंगों को सुनाया और भावी पीढ़ी को उनसे सीख लेने की अपील की। अमर शहीद भगत सिंह को भी याद किया।

भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शहीद हेमू कालानी की गिनती उन अमर शहीदों में होती है, जिन्होंने अपने बलिदान से युवाओं में देश की स्वाधीनता का बिगुल बजाया। उनका जन्म 23 मार्च 1923 को वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सख्खर में हुआ था। छात्र जीवन से ही उन्होंने सिंधी समाज के उदय और भारतीय स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया। उन्होंने स्वराज सेना का गठन कर अंग्रेजों को ललकारा। हथियारों से लदी अंग्रेजों की रेलगाड़ी को पटरी पर उतारने की कोशिश में उन्हें गिरफ्तार किया गया। महज 19 साल की उम्र में अंग्रेजों ने 21 जनवरी 1943 को उन्हें फांसी दे दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आगरा अरविंद मलप्पा बंगारी, आगरा के यशस्वी सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर ने किया। सानिध्य श्री सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉ शंकरनाथ योगी, संत गुरमुखदास, दीदी भगवंती साजनानी, पंडित भूपेंद्र शर्मा का रहा।

कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी, परमानंद अतवानी, पंचायत के अध्यक्ष जयप्रकाश धर्मानी, युवा मंच के अध्यक्ष नरेश लखवान,ी डॉ रामबाबू हरित राहुल चतुर्वेदी मीनाक्षी वमार्, अनुराग उपाध्याय कार्यक्रम संयोजक चिम्मन पेरवानी, सह संयोजक हरीश टहिल्यानी, सुशील नोतनानी, महेंद्र खंडेलवाल, मीनाक्षी वर्मा, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, श्याम भोजवानी, अमृत माखीजा, सुधीर भोजवानी आदि काफी संख्या में गणमान्य व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन पंचायत व युवा मंच शाहगंज के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत भोजवानी द्वारा किया गया!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन