Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

हरि बोल ट्रस्ट : ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां

हरि बोल ट्रस्ट के नवरात्रि डांडिया धमाल में झूमे सैकड़ों श्रद्धालु

पारंपरिक गुजराती-राजस्थानी परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बिखेरा रंग, सेल्फी पॉइंट, गेम्स और लजीज व्यंजन भी बने आकर्षण

आगरा। कमला नगर स्थित रमन वाटिका में हरि बोल ट्रस्ट की ओर से आयोजित ‘नवरात्रि डांडिया धमाल’ उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ के अंतर्गत आयोजित इस भव्य समारोह में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने पारंपरिक गुजराती एवं राजस्थानी परिधानों में सजकर डांडिया और गरबा की प्रस्तुतियों में भाग लिया। लाइव डीजे की धुनों पर देर रात तक प्रतिभागी थिरकते रहे और पूरा परिसर नवरात्रि के रंग में रंगा नजर आया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ, कलाकारों ने जमाया रंग
कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर), भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, शगुन बंसल, गौरव पोद्दार, संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल और कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एंकर राशिद और एंकर ज्योति शर्मा ने अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं सिंगर काजल यादव और गुड्डू भारती की गायकी ने समारोह में संगीत और उत्साह का रंग भर दिया। डांडिया और गरबा की प्रस्तुतियों के बीच प्रतिभागियों ने सामूहिक नृत्य का आनंद लिया।

समारोह में बनाए गए आकर्षक सेल्फी पॉइंट, मनोरंजक गेम्स, उपहार और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। हरि बोल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अतिथियों और शहर के गणमान्य लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ट्रस्ट की टीम और महिला विंग ने संभाली व्यवस्थाएं
आयोजन को सफल बनाने में हरि बोल ट्रस्ट की टीम और महिला विंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री विक्की गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, उपाध्यक्ष हरीश पंजवानी एवं कमल गोलानी तथा मंत्री सतीश तोमर और सौरभ सिंघल ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

इसके अलावा संजय पाराशर, यश अग्रवाल, संरक्षक डोली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, विनीता अग्रवाल, शशि गुप्ता, संगीता पोद्दार, महामंत्री चांदनी बंसल, कोऑर्डिनेटर श्वेता मित्तल, उपाध्यक्ष मीना गर्ग, राजकुमारी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल और अंजू अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।

सामूहिक सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भक्ति-उल्लास के वातावरण में संपन्न हुए इस महोत्सव ने शहरवासियों को नवरात्रि के पारंपरिक रंगों से जोड़ने के साथ आपसी मेल-मिलाप और उत्सवधर्मिता का संदेश दिया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन