: अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा ने आयोजित किया गया मेहंदी उत्सव व संगीत
Thu, Oct 3, 2024
महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया उत्सव
आगरा। मेहंदी के मंगल गीत और नृत्य के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा ने मेहंदी उत्सव व संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत की कला और संस्कृति को संजोए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मेहंदी के रंग और उत्सव की उमंग नजर आयी। कुछ इसी अंदाज में अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा महाराज अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कढ़ाई, बोतल आर्ट, मेहंदी व एकल नृत्य के साथ सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगितों में 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
अग्रधाम सेवा सदन सेवला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रतिभा जिन्दल, स्वीटी गोयल, प्रीति जिंदल, अध्यक्ष मीनू गोयल, कोषाध्यक्ष सारिका सिंघल, सहसंयोजिका सोनाली बंसल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। सर्वप्रथम गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इसके उपरान्त डोला रे डोला…, राधा के संग में आज रास रचे कृष्ण कान्हा…, अपलम चपलम चपलाई रे…, जोगी रे तारा… जैसे गीतों पर नृत्य हुआ। महिला उत्पीड़न व अत्याचार पर आधारित नृत्य नाटिका में महिलों को सशक्त बनने का संदेश दिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आशा गोयल, निशा मित्तल, अंजना सिंघल, रीना बंसल, सीमा गोयल, संध्या गर्ग, आरती बंसल, प्रीति जिन्दल, अंजू अग्रवाल, सपना बंसल, कल्पना गर्ग, शीतल बंसल, रेखा अग्रवाल, सपना गोयल, मीनू गोयल, सोनाली बंसल, सारिका सिंघल आदि उपस्थित थीं।
: मेहंदी से रचे हाथ, महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव की शुरुआत
Tue, Oct 1, 2024
अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया मेहंदी उत्सव
आगरा। शुभता की प्रतीक मेहंदी से हाथों को रचाकर आज अग्रवाल संगठन रामबाग की सदस्याओं ने महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का उत्साह व उमंग के साथ शुभारम्भ किया। मंगल गीत गाए और उत्सवी गीतों पर नृत्य कर मेहंदी उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर व गणेश वंदना के साथ किया गया। सर्वप्रथम महारानी माधवी निर्मला देवी व महाराजा अग्रसेन के स्वरूप लाजपत अग्रवाल के हाथों में मेहंदी रचाई गई।
समिति की अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया। राम आएंगे आएंगे राम आएंगे…, मेरी चैखट पर चलकर आज चारों धाम आएं हैं…, राधा तेरी चुनरी, मेहंदी है रचने वाली…, शुभ घड़ी आई… जैसे गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए मेहंदी, थाल सज्जा, साड़ी ट्रेसिंग, हेयर स्टाइल व बच्चों के लिए ड्राइंग पेंटिंग व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रातः आमंत्रण यात्रा निकालकर सभी क्षेत्रीय निवासियों को 4 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही महाराजा अग्रसेन जयन्ती की शोभायात्रा के लिए आमंत्रित किया। आमंत्रण यात्रा का शुभारमम्भ समाजसेवी विनोद अग्रवाल व अनिल अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। आमंत्रण यात्रा यमुना ब्रिज स्थित आजाद मंदिर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए टेढ़ी बगिया पहुंची।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जूही, नेहा, कोमल, रूबी, श्रद्धा, नीलम, लवी, रानी सुनीता, पूजा, श्रद्धा, निहारिका, नमिता पुष्पा पायल, कृष्णा, शैफाली, सीमा, मंजू, गुंजन, प्रियंका आदि उपस्थित थीं।
: नौनिहालों को स्मार्ट शिक्षा संग गीता का ज्ञान देने का प्रयास
Wed, Sep 25, 2024
लायंस क्लब प्रयास ने सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर में किया सेवा कार्य
वाटर कूलर, कूलर और स्मार्ट टीवी स्कूली बच्चों के लिए किए भेंट
इस्कॉन की अदिति गौरांगी ने बच्चों को बताया भगवत गीता का महत्व
आगरा। भगवत गीता का ज्ञान हमें सिखाता है सदैव कर्म करिए, परकल्याण का प्रयास करिए। इस सूत्र को यदि जीवन में शामिल कर लिया तो कभी हार नहीं होगी। गीता के इस उपदेश का अनुसरण करते हुए लायंस क्लब ऑफ प्रयास ने मासिक सेवा कार्य संपन्न किया।
विजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सेवा सभा का शुभारम्भ नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अतुल गुप्ता और एमजेएफ एलआईपीसी जितेंद्र चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन दो सत्रों में हुआ, जिसके अंतर्गत प्रथम सत्र में शिशु मंदिर के बच्चों को आधुनिक एवं स्मार्ट शिक्षित करने हेतु 65 हजार की कीमत का 55 इंच का स्मार्ट टीवी और 2 कूलर अध्यक्ष अशु मित्तल और संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल की ओर से भेंट किए गए। क्लब की ओर से 35000 रुपए के मूल्य का वाटर कूलर प्रदान किया गया।
लायंस क्लब ऑफ प्रयास द्वारा आयोजित सेवा कार्य में विजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट टीवी, कूलर और वाटर कूलर भेंट नेशनल चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, एमजेएफ एलआईपीसी जितेंद्र चौहान, अध्यक्ष अशु मित्तल, संजीव मित्तल, विनीत खेड़ा आदि।
द्वितीय सत्र में बच्चों को इस्कॉन की अदिति गौरांगी ने श्री भगवत गीता का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को बहुमूल्य आध्यात्मिक ज्ञान और अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए कहा कि कर्म, भक्ति की शक्ति के ज्ञान रूपी बीज को यदि बच्चों में बाल्यकाल से ही रोपित कर दिया जाए तो भविष्य में उन्हें निर्णय लेने में सरलता होती है। साथ ही उनका जीवन समाज के लिए सार्थक होता है।
इस्कॉन के ही प्रभु जी संजय कुकरेजा ने कहा कि गीता एक धार्मिक पुस्तक नहीं बल्कि राष्ट्र ग्रंथ है। आज नामचीन कॉरपोरेट ऑफिस गीता के ज्ञान का अनुसरण करना अपने कर्मचारियों को सिखा रहे हैं।
एमजेएफ एलएन जितेंद्र चौहान ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्कार, सेवा और संस्कृति के लिए लायंस क्लब ऑफ प्रयास समर्पित है।
अध्यक्ष अशु मित्तल ने कहा कि क्लब द्वारा युवा दिमागों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास किया गया है। बच्चों को प्रतिदिन गीता पढ़ने के लिए शिक्षित किया गया है। इस्कॉन की ओर से श्री मद भगवत गीता भी भेंट की गई। इस अवसर पर संस्थापक सचिव विनीत खेड़ा, सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष शिप्रा बंसल, डॉ परिणीता बंसल, मीनाक्षी मोहन, शरद मोहन, राखी बावरी, राकेश खेत्रपाल, कपिल मगन, शिल्पी, हिमांशु अनिल मगन, सुनील अग्रवाल, संजीव कोचर, मयूरी मित्तल, विनय मित्तल, रीना गर्ग, पंकज गर्ग, आनंद प्रकाश, रचना, गरिमा, अनिल सरीन, ईरा खेड़ा, अंशुमन बावरी, आशु जैन, मोनिका, शालू, समर्थ आदि उपस्थित रहे।