: अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की चिंतन बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर
Sun, Mar 31, 2024
माथुर वैश्य समाज बनाएगा सेवा भवन के साथ युवा प्रशिक्षण केंद्र
हिंदू जागृत होकर स्वाभिमान के साथ हो रहा खड़ा- सूर्यकांत केलकर
महासभा के आगामी चुनाव में पारदर्शिता के साथ दिखे सामाजिक सद्भाव
आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की चिंतन बैठक ट्रांस यमुना स्थित लक्ष्मी वाटिका में संपन्न हुई। संकट मोचन सेवा संस्थान, शाखा सभा, महिला मंडल, युवा दल जमुना पार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चिंतन बैठक एवं सम्मान समारोह में समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक का शुभारंभ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सूर्यकांत केलकर, अवधेश कुमार सिंह एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, मुख्य अतिथि डॉ एनके गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नोएडा ने आयोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रभु श्री राम और कुलदेवी माता केला देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन, ईश वंदना के उपरांत संगठन के क्रियाकलाप और आगामी चुनाव के विषय पर समाज के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में सभापति बसंत गुप्ता एडवोकेट ने समाज की एकजुटता और सद्भाव के साथ संगठन के आगामी चुनाव में पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कई दशकों पुराना माथुर वैश्य समाज का यह संगठन समाज को जोड़ने के साथ सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से सेवा भाव के उद्देश्य से खड़ा हुआ है। बैठक में श्रीनिवास गुप्ता ठाकुर के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से समाज के द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, युवा प्रशिक्षण केंद्र के साथ सेवा भवन बनाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। संगठन के द्वारा आगामी वर्षों में सेवा के इन प्रकल्पों का शुभारंभ होगा। इस मौके पर समाज में बढ़ते हुए पारिवारिक ज्वलंत विवादों के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोग की स्थापना की भी मांग उठी।
इन मुद्दों पर हुआ चिंतन
महासभा की वर्तमान वैधानिक स्थिति पर विचार
प्रतिनिधि सम्मेलन में दिए गए निर्णय एवं अध्यक्ष द्वारा पुनः प्रतिनिधि सम्मेलन बुलाने पर चर्चा
पूर्व कार्य समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों के निष्कासन पर चिंतन
सामाजिक पत्रिका दर्पण के नियमित प्रकाशन पर सहमति
निर्धारित समय पर आगामी चुनाव के साथ नए सत्र की घोषणा पर चर्चा
बड़ी साज़िश के तहत भारत में आ रहे हैं रोहिंग्या, इन पर लगे रोक-सूर्यकांत केलकर
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेने आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, सामाजिक चिंतक सूर्यकांत केलकर ने कहा देशवासियों की सोच बदलने के साथ हिंदू समाज जागृत होकर स्वाभिमान के साथ खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा म्यांमार से भगाए हुए रोहिंग्या देश के जम्मू कश्मीर में संप्रदाय विशेष की आबादी बढ़ाने के मकसद से आए हुए हैं। इनको देश से बाहर किया जाना चाहिए। केलकर ने कहा हिंदुओं के एकजुट होने से देश को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय एकता के साथ देश हित में कई कानूनों में संशोधन की भी बात कही।
मेरठ के अंकुर को मिला द्वितीय जादूगर ओपी शर्मा पुरस्कार
जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड सोसाइटी द्वारा आयोजित द्वितीय विश्व विख्यात जादूगर ओपी शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में देशभर के प्रख्यात जादूगरों ने भाग लिया। मेरठ से आए युवा जादूगर अंकुर शर्मा ने मैजिक शो के माध्यम से कई करतब दिखाकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। जादूगर अखिलेश जायसवाल के संयोजन में आयोजित मैजिक शो में पंजाब के मुकाबो, ग्वालियर के लंकेश, बीकानेर से मनोज कौशिक, जयपुर के हरीश यादव, आरके शर्मा जितेंद्र बघेल, एस कुमार जेपी सम्राट ,आरपी चोपड़ा, दीवान सिंह सहित एक दर्जन जादूगरों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया। युवा जादूगर अंकुर को विश्व विख्यात ओपी शर्मा स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की चिंतन बैठक में पहुंचे आरएसएस के प्रचारक सूर्यकांत केलकर का सम्मान करते आयोजक।
इन्होंने किया अतिथियों का सम्मान
चिंतन बैठक एवं सम्मान समारोह में आए अतिथियों का स्वागत श्रीनिवास गुप्ता ठाकुर, अरुण गुप्ता, विनय गुप्ता, पुनीत गुप्ता विजय कुमार गुप्ता एडवोकेट, भारत गुप्ता ,संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, श्री भगवान गुप्ता ,एडवोकेट वसंत गुप्ता महेश गुप्ता पूर्व पार्षद ने संयुक्त रूप से किया। मातृ मंडल में रजनी गुप्ता, शालिनी गुप्ता शकुंतला गुप्ता नीरा गुप्ता पदमा गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
: अग्रवाल महासभा के होली मिलन में बिखरे श्रीराधा कृष्ण की भक्ति के रंग
Sat, Mar 30, 2024
•
वृन्दावन की मंडली के फाग गीतों पर झूमें सदस्य, अतिथियों व महासभा के कार्यक्रम संयोजकों का किया सम्मान
आगरा। अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखरे। फूलों की होली और वृन्दावन की मंडली के भक्तिमय फाग गीतों पर मस्ती, उत्साह और उमंग में हर सदस्य डूबा नजर आया। इस अवसर पर सभी अतिथियों व विगत वर्ष आयोजित किए गए कार्यक्रमों के संयोजकों को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, उद्घाटनकर्ता डॉ. रंजना बंसल, मुख्य वक्ता महेश गोयल, मुरारीप्रसाद अग्रवाल, सतीश मांगलिक, रामप्रकाश ग्रवाल, साकेश अग्रवाल, महासभा के अध्यक्ष विनोद गोयल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, उपमहामंत्री कुलवन्त मित्तल, अशोक गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
वृन्दावन की मंडली द्वारा फूलों की होली और मयूर नृत्य ने बाजे बरसाना में नगाड़ा, होली आई रे…, श्याम ए सखी रे मोर बनके…, गजब कर गई हाय ब्रज की राधा… जैसी प्रस्तुतियों से हर तरफ राधा-कृष्ण की भक्ति छायी नजर आई। महासभा के सदस्यों के परिवारीजनों द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। अदिति अग्रवाल ने होलिया में उड़े रे गुलाल…, गौरी बंसल ने बलम पिचकारी…, स्नेहा अग्रवाल व पियूष अग्रवाल ने वो कृष्णा है…, मयूरी अग्रवाल, लेखा अग्रवाल, दिव्या गर्ग, नंदिनी, भावना सिंघल, तान्या गर्ग, रूही गर्ग ने भी प्रस्तुतियां दीं। संचालन रीनेश मित्तल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीताराम अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, डॉ. मंजी बंसल, विनोद कुमार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सुभाष चंद गर्ग, दिनेश मित्तल, सत्येन्द्र ग्रवाल, कमल अग्रवाल गजेन्द्र ग्रवाल, जगदीश प्रसाद गोयल आदि उपस्थित थे।
: कशिश बनी मिस आगरा व दीपक मिस्टर आगरा, ब्यूटी कांटेस्ट में दिखा मॉडल्स का जलवा
Sat, Mar 30, 2024
आगरा। आरोही संस्था द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस आगरा, सीजन-11 व यू.पी आइकॉन्स अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह व होटल डबल ट्री बाय हिल्टन के महाप्रबंधक के वी श्याम कुमार ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व माल्यार्पण कर किया। दोनों अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संस्था को लगातार 10 वर्षों से इस आयोजन को आयोजित करने के लिए शुभकामनाए दी।
संस्था निदेशक अमित तिवारी ने बताया कि आज मिस्टर एंड मिस आगरा ब्यूटी कांटेस्ट का फाइनल 2 राउंड में किया गया। पहले राउंड में प्रतिभागियों ने अपना परिचय देकर जज को अपने बारे में बताया व दूसरे राउंड में जजों ने प्रतिभागियों से सवाल जवाब किए। रंग बिरंगी लाइटों के बीच रैंप पर मॉडल टाइटल को जीतने के लिए अपना बेस्ट दे रहे थे, होटल हिल्टन के हॉल में ट्रैक पर चल रहे सॉंग पर चल रहे ब्यूटी कांटेस्ट का एक अदभुत नजारा था।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं मुंबई से आई सेलिब्रिटी गेस्ट व जज शेफाली जरीवाला ने बच्चों को टिप्स दी व विजेताओं का चयन कर मिस्टर एंड मिस आगरा के विजेताओं के नाम घोषित किया। अंत में अपनी शानदार प्रस्तुति भी दी। उनके साथ जजमेंट में मोनिका यादव फैशन कोरियोग्राफर एंड ग्रूमर रहीं।
विजेताओं के नाम
मिस आगरा कशिश
फर्स्ट रनर अप दविदर कोर
सेकंड रनर अप एंजेल वर्मा
मिस्टर आगरा दीपक शर्मा
फर्स्ट रनर अप पार्थ शुक्ला
सेकंड रनर अप राज दीपक
इन्हें दिए गए यू.पी आइकॉन्स अवॉर्ड्स
मुंशी पन्ना मसाले से नितिन गोयल, तपन ग्रुप से सुरेश चंद्र गर्ग, जी.जी हॉस्पिटल से डॉ. अरिंजय जैन, श्रीवास्तव हॉस्पिटल से डॉ अतुल श्रीवास्तव, लिटिल एंजल्स स्कूल से किशन सिंह शाक्य, होटल डबल ट्री बाय हिल्टन से के वी श्याम कुमार, छवि ज्वेलर्स से केशव अग्रवाल, जे.पी मसाले से मनोज मित्तल, ताज दवाखाना से डॉ राशिद चैधरी, बलुनी ग्रुप से डॉ ललितेश यादव, ऐ.एस चिल्ड्रन हॉस्पिटल से डॉ विजय यादव, होवर्ड्स इंस्टिट्यूट से एम.के सिंह, न्यू अपोलो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल से मनीष जादोन, जय अम्बे हॉस्पिटल से डॉ महेश चैधरी, न्यू सेंट स्टीफन स्कूल से कुलदीप वर्मा, गोयल सिटी हॉस्पिटल से डॉ मुकेश गोयल, गोयल एस्टेट से सुदीप गोयल, समाजसेवी नीरज गुप्ता, अमेरिकन इंस्टिट्यूट से प्रदीप तोमर, समृद्धि ज्वेलर्स से लोकेश गर्ग, होटल मार्क रॉयल से मंगल सिंह धाकड़, होटल स्प्री से मानवीर सिंह चैधरी आदि।