Fri 25 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: “सनातन धर्म ही भारत की आत्मा, हिंदू समाज को एकजुट होना होगा” – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

  • भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतर्गत भारत माता की शोभायात्रा निकली
  • सिटी ढाबा पर आमसभा में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

आगरा। भारत रक्षा मंच के चतुर्थ अखिल भारतीय अधिवेशन के अंतर्गत रविवार को भारत माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने किया। साध्वी का स्वागत महानगर अध्यक्ष राजीव जयराम ने किया। इस अवसर पर चारों ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सिकंदरा रोड स्थित सिटी ढाबा पर सम्पन्न हुई, जहां आयोजित आमसभा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उद्बोधन दिया।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है। यदि सनातन धर्म कमजोर होगा तो भारत भी कमजोर होगा। हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और जनसंख्या असंतुलन आज राष्ट्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियाँ हैं। हमें अपने बच्चों को देशभक्त बनाकर तैयार करना होगा, तभी भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण समाप्त होना चाहिए। श्रद्धालुओं का दान हिंदू समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास में उपयोग होना चाहिए। “मंदिर हिंदुओं के हैं, उनका संरक्षण और संवर्धन भी हिंदू समाज ही करेगा,” उन्होंने जोर देते हुए कहा।

सभा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विचारों पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों और जयघोष से समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, समाजसेवी और नागरिक मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन