: 18 राजकुमारों के डोले संग निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा
Fri, Oct 4, 2024
अग्रवाल संगठन बुन्दू कटरा द्वारा उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया गया महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव
जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत, विजेता प्रतिभागियों व अग्रमाता-पिता का हुआ सम्मान
आगरा। अग्रवाल संगठन बुन्दू कटरा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा का शुभारम्भ श्रीदुर्गा मां डिफेन्स एस्टेट से महाराजा अग्रसेन की आरती कर किया गया। बैंठबाजों के साथ शोभायात्रा में प्रथम पूज्य गणपति जी की सवारी, कुलदेवी महालक्ष्मी जी की झांकी पीछे था 18 राजकुमारों व 18 नागकन्यों का डोला। अंत में महाराजा अग्रसेन जी के स्वरूप की सवारी (महाराजा अग्रसेन, महेश चंद गर्ग, महारानी माधवी मालती देवी गर्ग) के साथ संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। शोभायात्रा का शुभारम्भ राकेश गर्ग ने महाराजा अग्रेसन की प्रतिमा की आरती कर किया। अध्यक्षता मोहनलाल सर्राफ, व विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक महेश गोयल थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संगठन के संरक्षक भगवान दास बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया।
अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में शोभायात्रा का समापन के उपरान्त महाराजा अग्रसेन की आरती कर मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अग्र माता के रूप में वीपी गोयल व सरला गोयल शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंचीय कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस शो में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। जगदीश प्रसाद मित्तल के नेतृत्व में युवा मण्डल द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 15 मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य रूप से अध्यक्ष चंद्रमोहन जिन्दल, भगवानदास सिंघल, राजेश बंसल, देवेन्द्र गोयल, दिनेश ग्रवाल, संजय सिंघल, संदीप मित्तल, मनमोहन गोयल, अशोक कुमार मित्तल, रमेश चंद्र मित्तल, उमेश अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, कल्याण प्रसाद मंगल, दिनेश बंसल, पवन बंसल, अशोक कुमार गोयल, राजेश मित्तल, राकेश गोयल, मनोज सिंघल, सतीश गर्ग, अनिल मित्तल, अजय अग्रवाल, विनोद सिंघल, अनुज गोयल आदि उपस्थित थे।
: महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर हवन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Thu, Oct 3, 2024
अग्रवाल संगठन रामबाग ने मनायी महाराजा अग्रसेन जयंती
जयन्ती के उपलक्ष्य में शिव शक्ति वाटिका में किया गया हवन पूजन, कल निकलेगी शोभायात्रा
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में आज अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा शिवशक्ति वाटिका में हवन पूजन का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। 4 अक्टूबर को शाम 4 बजे से राधाकृष्ण मंदिर कटरा वजीर खां से शोभायात्रा प्रारम्भ होकर धूमधाम से निकलेगी। जिसमें 15 आकर्षक झांकियां होंगी।
हवन पूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ विनोद अग्रवाल, अनिल बंसल, अनिल अग्रवाल, संगठन की अध्यक्ष निशा सिंघल, महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूप लाजपत अग्रवाल, निर्मला देवी ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इसके उपरान्त विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के खूब जयकारे लगे। 4 अक्टूबर को रामबाग राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए क्षेत्रीय नागरिकों को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक राजेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण, विजय, गोपाल, भगवती प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरव, मौनू, सोनू, मुकेश, मनीष, सुनीता, रानी, गीता, नेहा, प्रीति आदि उपस्थित थीं।
: पूजन व हवन के साथ खूब लगे महाराजा अग्रसेन के जयकारे
Thu, Oct 3, 2024
अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में किया गया आयोजन
मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर किया पूजन व हवन-यज्ञ
आगरा। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के जयकारों संग अग्रवाल महासभा ने उत्साह व उमंग के साथ महाराजा अग्रसेन जयन्ती मनायी। मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग व पूर्व विधायक महेश गोयल ने मदिया कटरा स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त कार्यक्रम में मौजूद जिलेभर के सैकड़ों अग्रबंधुओं द्वारा हवन-यज्ञ में आहूति दी गई। अतिथियों ने इस अवसर पर युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के सहयोग व समानता के सिद्धात का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, संयोजक देवेन्द्र बंसल, निट्ठल लाल गोयल, रवि प्रकाश अग्रवाल, जीवन लाल मित्तल, सुरेश चंद अग्रवाल (बोहरे जी), रामप्रकाश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, डॉ. मंजु बंसल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सतेन्द्र अग्रवाल, कुलवन्त मित्तल, साकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मनोज जैन, सुरेश कंसल, केदारनाथ अग्रवाल, डॉ. संत कुमार मंगल, विजय कुमार गोयल, दिनेश मित्तल, ब्रजेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अशोक गोयल, निखिल गर्ग, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।