: श्री अग्रवाल संघ ने किया जनकपुरी आयोजन समिति का स्वागत
Mon, Sep 9, 2024
आगरा । श्री अग्रवाल संघ की ओर से जनकपुरी आयोजन समिति की कार्यकारिणी व राजा जनक का प्रताप नगर स्थित बुर्जीवाला मंदिर पर स्वागत सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री राजेश जिंदल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने किया ।
अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आज बड़े सौभाग्य की बात है कि उन्हें राजा जनक जनकपुरी कार्यकारिणी के स्वागत का अवसर प्राप्त हुआ। आगरा की प्रसिद्ध जनकपुरी में वे तन मन धन से अपना सहयोग हमेशा ही देते रहे है और आगे भी देते रहेंगे।
महामंत्री राजेश जिंदल ने बताया कि राम के काज में लगी पुरी जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। जनक बने प्रमोद वर्मा ने श्री अग्रवाल संघ के सभी पदाधिकारियों को शाहगंज में सहने जा रही जनकपुरी में परिवार सहित आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर गौरव बंसल, दीपक अग्रवाल, रवि मंगल, रविशंकर बंसल, विशेष बंसल, हिमांशु गर्ग, शशिकांत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, संदीप गोयल, सीए अंकुर अग्रवाल, अनूप गोयल, विजय गोयल, प्रभात गोयल आदि मौजूद रहे।
: नवोदय ने किया राजा दशरथ और राजा जनक का अभिनन्दन
Mon, Sep 9, 2024
आगरा : भारत विकास परिषद् 'नवोदय' ने प्राचीन परंपरा कायम रखते हुए राजा दशरथ व राजा जनक-माता सुनयना का भव्य अभिनन्दन सोमवार को अतिथिवन पर किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवोदय के संरक्षक प्रदीप अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आरएस गुप्ता नितेश अग्रवाल, डा.अमित सिंघल, अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजनीश गुप्ता एवं महिला संयोजिका रेखा राज अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गयी।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता उर्फ राम भाई ने कार्यक्रम ने संचालन करते हुए कहा कि आगरा की श्रीरामबरात एवं जनकपुरी महोत्सव आगरा में नहीं अपितु उत्तर भारत में अपनी अलग पहचान रखती हैं। इस परम्परा को भविष्य में आगे लेन हेतु जो प्रयास समाज के उत्तरदायी लोगो द्वारा किया जा रहा हैं, उन्ही लोगो का सम्मान बढ़ाने के लिए यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया है । राजा दशरथ संतोष शर्मा एवं राजा जनक प्रमोद वर्मा का साफा पहनाकर एवं श्रीफल भेट कर उनका अभिनन्दन किया व महारानी सुनयना मंजू वर्मा का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। आगरा की प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव में वे तन मन धन से अपना सहयोग हमेशा ही देते रहे है और आगे भी देते रहेंगे। राजा जनक व राजा दशरथ ने पुरे नवोदय परिवार को अपने सभी कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया |
ये बोले राजा जनक व राजा दशरथ
राजा जनक ने कहा कि यह मेरे पिछले जन्म के पुण्यो का फल है कि जगत जननी माता जानकी का पिता बनने का सौभाग्य मिला है और यह अलौकिक अनुभव है। वही राजा दशरथ ने कहा कि मर्यादा परुषोत्तम प्रभु राम व उनके तीनो भाइयो का पिता बनने का जो मौका मुझे मिला है यह भगवान राम की ही कृपा है। इस अवसर पर संयोजक पिंटू भाई, नीरज जैन,राजकुमार, प्रवीन, गौरव बंसल हरिनारायण चतुर्वेदी,संजय गुप्ता,राजीव गोयल,नीरज मित्तल,संजीव गुप्ता, दीपक भार्गव शशि, अलका,निधि मंजू, रौनक, प्रीति कुसुम, ज्योति पारूप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे |
: माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब ने लिया संकल्प, सेवा के हर कार्य को दृढ़ता से करना है पूरा
Sun, Sep 8, 2024
विजय क्लब में संपन्न हुई एमवीआई क्लब की साधारण सभा
विगत कार्यों का दिया गया ब्यौरा, कार्यकारिणी बैठक में रखे गए प्रस्ताव
आगरा। सेवा के पथ को थामे रखकर अग्रसित होने का संकल्प लेते हुए माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब(एमवीआई क्लब) ने कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया। विजय नगर स्थित विजय क्लब में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ इंटरनेशनल गवर्नर दिलीप गुप्ता (वाराणसी), चार्टर गवर्नर वीएन गुप्ता(आगरा), फर्स्ट गवर्नर रीता अलंकार, सेकेंड गवर्नर अशाेक गुप्ता, थर्ड गवर्नर पीएन गुप्ता, इंटरनेशनल सचिव दिलीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक सोनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गणेश वंदना एवं स्वागत गान के बाद सलाहाकार समिति की बैठक हुई, जिसमें सेवा कार्यों को लेकर प्रस्ताव रखे गए। इन प्रस्तावों पर चिंतन− मनन के बाद कार्यकारिणी बैठक हुई। कार्यक्रम में देशभर के 108 क्लबों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में अब तक क्लब द्वारा किये गए सेवा कार्यों का लेखाजोखा दिया गया।
गवर्नर दिलीप गुप्ता ने कहा कि क्लब का गठन ही समाज सेवा को समर्पित रहने के लिए किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ सेवा के लिए क्लब सदैव से प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगा। क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए थर्ड गवर्नर पीएन गुप्ता ने कहा कि एमवीआई क्लब विपरीत परिस्थितियों, आपदा आदि में भी सेवा को तत्पर रहता है। वर्ष 2024 में अब तक 77 बच्चों को शिक्षा मुहैया करा रहा है। श्रीहीन बच्चों की शिक्षा या अन्य आवश्यक सामान की व्यवस्था कराई जा रही है। जन्माष्टमी पर देश के 27 स्कूलों और आगरा के 9 स्कूलों में उत्सव का आयोजन किया गया था। कोविड के समय में आगरा के क्लब द्वारा थाना छत्ता और न्यू आगरा थाने के के अंतर्गत 500 फूड पैकेट का प्रतिदिन वितरण किया जाता था। उन्होंने बताया कि शमशाबाद में अनाथ हुए तीन बच्चों की शिक्षा, रहना, भाेजन आदि का वहन भी क्लब ही कर रहा है। आगरा जिले में 25 क्लब संचालित हैं को जल सेवा, अलाव सेवा, चाय सेवा आदि करते रहते हैं। फिरोजाबाद में चार आक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था और ग्वालियर के एक हॉस्पिटल में भोजन व्यवस्था भी क्लब द्वारा कराई जा रही है। आने वाले समय में सेवा के कार्य निरंतर जारी रहें इस पर एकमत से सहमति बनी और कार्यों पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर पूर्व गवर्नर हरिओम गुप्ता, एमएन गुप्ता, एसएन गुप्ता, नीरज गुप्ता, मनीष अलंकार, राजकुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, उमाशंकर, दिवाकर नाथ, राकेश, सुनील, शंकर गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीरा दिनेश, तृप्ति, अनुराधा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।