: दशहरा पर डांडिया नाइट, रावण की होगी 32 फुट हाइट
Mon, Oct 7, 2024
नेहरू नगर क्लब फाउंडेशन द्वारा 12 अक्टूबर को होगा डांडिया नाइट व रावण दहन
13 अक्टूबर को होगा भजन संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन
आगरा। दशहरा पर्व पर जहां एक ओर डांडिया उत्सव की धूम होगी वहीं 32 फुट का रावण दहन असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देगा। नेहरू नगर क्लब फाउंडेशन द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 12 अक्टूबर को नेहरू नगर पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आकर्षक रूप में सजाए गए 32 फुट के रावण को जलाकर भगवान श्रीराम की विजय पर प्रसाद रूप में मिष्ठान वितरित कर उत्सव को उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा।
यह जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक सतीश इंजीनियर ने संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि 12 अक्टूबर को डांडिया नाइट में गायिका सुजाता शर्मा अपने भक्तिमय व लोक गीतों के सप्तरागों के सुर बिखरेंगी। जिसमें फाउंडेशन के सदस्य डांडिया नृत्य कर उत्साह व उमंग के साथ दशहरा पर्व को मनाएंगे। इस अवसर पर 32 फुट के रावण का दहन भी किया जाएगा। 13 अक्टूबर को आयोजित भजन संध्या को कानपुर के गायक संदीप मस्ताना अपनी सुरमयी आवाज से सजाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। इं. सतीश गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों को डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक महेश सिंघल, अध्यक्ष नवल शर्मा, संरक्षक सुधीर गुप्ता व पंकज गर्ग, नवीन गर्ग, मनीष गर्ग, रोज बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल , मिली अग्रवाल, अर्चना सिंघल, प्रभा अग्रवाल, नीतू सिंघल, डिम्पल सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा आदि उपस्थित थीं।
: है जागरण की रात मैया, जागरण में आओ…मां भगवती सेवा मंडल ने सजायी देवी जागरण की रात
Sat, Oct 5, 2024
तोता का ताल, मदिया कटरा पर सजा है महिषासुर मर्दिनी का दरबार
अदिति पारशर और हेमेंत बावरा के भक्तिमय सुरों पर देर रात तक झूमे भक्त
आगरा। भक्त खड़े हैं आस में मैया अब तो दरश दिखाओ…, माता रानी का ध्यान धरिए, जब भी कोइ काम करिए…जैसे भजनों की धूम मची मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार में। तोता का ताल, मदिया कटरा पर मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन देवी जागरण का आयोजन किया गया। गायिका अदिति पारशर और हेमंत बावरा के भक्तिमय सुरों पर पूरी रात भक्त झूमते रहे। सुनहरे रंग के परिधानों में भक्तों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दी।
देवी जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर केके शर्मा, संरक्षक रजनी अग्रवाल, पार्षद शरद चौहान, सुनील जैन, पार्षद अमित सिंह पटेल, पार्षद विक्रांत कुशवाह, अमित बंसल, पप्पू कुशवाह, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह, विष्णु, दिनेश, अरुण पाठक, अभिषेक चौधरी आदि ने महाआरती के साथ किया। विधि विधान से माता के नाम की जोत जलायी गयी। संरक्षक रजनी अग्रवाल ने बताया नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन शनिवार को देवी जागरण होगा।
: भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी… रामलीला मंचन में हुआ रामजन्म, हर्षित हुए दिगनेरवासी
Sat, Oct 5, 2024
दिगनेर के श्रीमनः कामेश्वर बाल विद्यालय में चल रही है श्रीमनःकामेश्वर रामलीला
रामलीला के तीसरे दिन हुआ राम जन्म, तारका वध और मुनि आगमन प्रसंग
आगरा। हर ओर गूंजने लगे मंगल गीत, बधाइयां होने लगीं। देव जैसे बरसाने लगे पुष्प स्वर्ग से, पृथ्वीवासी उत्साहित हो झूमने लगे। जब हुआ राम का जन्म तो सारे मंगल शगुन होने लगे। गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर के श्रीमनः कामेश्वर बाल विद्यालय में चल रही श्रीमनः कामेश्वरनाथ रामलीला में तीसरे दिन रामजन्म, तारका वध और मुनि आगमन प्रसंग का मंचन हुआ। लीला आरंभ से पूर्व श्रीमनः कामेश्वर मठ तिलकायत श्रीमहंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने स्वरूपों और श्रीरामचरित मानस की आरती उतार कर किया।
प्रथम दृश्य में रावण और अन्य राक्षसों के अत्याचार से कराह रही पृथ्वी को अत्याचार मुक्त करने के हेतु देवतागण भगवान विष्णु से अवतार लेने की प्रार्थना करते हैं। राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ जी के पास जाना, वशिष्ठ जी द्वारा श्रृंगी ऋषि द्वारा शुभ पुत्र कामेष्ठि यज्ञ करवाना। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर खीर प्रदान करना। राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर प्रदान करना और खीर खाकर तीनों रानियों का गर्भवती होने की लीला हुई। भगवान राम के साथ तीनों भाइयों के जन्म लेते ही राजा दशरथ और रानी कौशल्या बड़े ही उत्साहित थे। अवध में चारों ओर बधाई गान गाए गए।
कौशल्या जायाे लल्ला, अवध में मचो हल्ला, अवध में जनमे रघुराइ, कौशल्या रानी दे दो बधाई। बाल स्वरूप भगवान राम से मिलने शंकर जी योगी का भेष बनाकर आते हैं और इसके बाद चारों भाइयों का नामकरण गुरु वशिष्ठ द्वारा किया जाता है। इसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा दीक्षा के लिए प्रस्थान करते हैं। दूसरे दृश्य में तारका वध का मंचन हुआ। भगवान राम की बाल लीला का मंचन देख दर्शक हर्षित होते रहे। श्रीकिशाेरी लीला संस्थान के गोविंद मिश्र ने बताया कि रविवार को रामलीला के चौथे दिन मारिच और अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन एवं जनकपुर में प्रवेश का लीला का मंचन होगा।