Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नंद उत्सव में भक्तिमय माहौल, श्री खाटू श्याम मंदिर में दिनभर बिखरा उल्लास

Pragya News 24

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 136

आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में रविवार को नंद उत्सव का आयोजन बड़े ही भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भक्ति रस और आनंद में सराबोर होकर दिनभर खाटू नरेश की सेवा और दर्शन किए।

मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों, टॉफी, चॉकलेट और गुब्बारों की साज-सज्जा ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। नंदोत्सव की परंपरा के अनुरूप पूरे दिन भक्तों को टॉफी, चॉकलेट, खिलौने और उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चे और बड़े सभी आनंदित होते रहे।

संध्या आरती के बाद माहौल और भी भक्तिमय हो गया। जब भजनों की स्वर लहरियां मंदिर परिसर में गूंजीं तो श्रद्धालु झूम उठे। “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों ने वातावरण को कृष्णमय कर दिया।
इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि नंद उत्सव पर श्याम बाबा का विशेष शृंगार किया गया। बाबा को स्वर्ण मुकुट और कुंडल धारण कराए गए, वहीं रंग-बिरंगे फूलों, टॉफी और चॉकलेट से आकर्षक साज-सज्जा की गई। भक्तों ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर भक्ति और प्रेम से उत्सव में भाग लिया।

मंदिर सेवायत किशन पंडित जी ने बताया कि पूरे दिन मंदिर प्रांगण भक्ति, उल्लास और आनंद से सराबोर रहा। हर ओर “श्याम बाबा की जय” के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु नंद उत्सव के पावन क्षणों का आनंद उठाते रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन