: गायत्री परिवार ने 108 वेदीय दीपमहायज्ञ के साथ मनाया होली मिलन समारोह
Sun, Mar 23, 2025
आगरा। अखिलविश्व गायत्री परिवार, जिला आगरा द्वारा होली मिलन एवं 108 वेदीय दीपमहायज्ञ खंदारी क्षेत्र के जवाहरनगर गायत्री चेतनाकेन्द्र में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्वलन-देवपूजन, पावनजन्मभूमि आंवलखेड़ा के व्यवस्थापक जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, आँवलखेड़ा जोन समन्वयक जे एस कुशवाहा, उमेश कुलश्रेष्ठ, उपजोन समन्वयक सुरेश यादव एवं गायत्री शक्तिपीठ आँवलखेड़ा के दीनदयाल आदि द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 350 भाई-बहिनों ने भाग लिया। होली के गीत भजन एवं फूलों की वर्षा के साथ होली मिलन समारोह हुआ।
108 वेदीय गायत्री महायज्ञ पूजन के लिए 108 थालियों में दीपक, रोली, चावल, पुष्प एवं गंगाजल रखा गया। समस्त विश्व के उज्ज्वल भविष्य एवं मानव जाति के कल्याण के साथ गायत्री मन्त्र तथा महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान की गई। कार्यक्रम में सतायु प्राप्त वरिष्ठतम बी एस बांगड़, जनपद की शक्तिपीठों के व्यवस्थापक कैलाश चन्द्र, श्रीकृष्ण मिश्रा, एस के द्विवेदी, एस के कौशल, श्रीकृष्ण शर्मा, विमलेश भदौरिया, जिला की विभिन्न समितियों के सुरेन्द्र शर्मा, एम एम शर्मा, सुरेश अग्रवाल, हरिओम मंगल, विजय बंसल, के के पाण्डेय, चेतनाकेन्द्र जवाहरनगर परिव्राजक सत्येन्द्र सिंह, सुमन सिसौदिया, बैजनाथ, प्रतीक्षा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था अरुणकुमार साहू, जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना एवं गिरधर गोपाल, यतेंन्द्र कुमार चौहान, अरविन्द श्रीवास्तव ने संभाली।
: पिस्ता, काजू, बादाम…खाटू नरेश के दरबार में गुलाल की तरह होली हुयी अविराम
Wed, Mar 12, 2025
श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में हुई मेवा की होली
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित किया है दस दिनी होली का आयोजन
आगरा। काजू, बादाम, किशमिश, अंजीर की बौछार संग छाया फाल्गुन के रसिया का खुमार। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में चल रहे दस दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को मेवा की होली खेली गयी। भक्तों का रेला श्याम बाबा की भक्ति का मेवा लूटने के लिए आतुर रहा। बाबा के अलौकिक श्रृंगार को देखने के लिए श्रद्धालु अपलक निहारते रहे। आनंद की सीमा उस वक्त पार हो गयी जब भक्तिमय भजनों के स्वर इसमें समाहित हुए। मेवा की होली की सेवा कान्हा मित्तल, श्रंगार और पोशाक सेवा आगरा नरेश भक्त मंडल की ओर से रही। बाबा की आरती संस्थापक ट्रस्टी विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल आदि ने की। अनूप गोयल, सोनू गर्ग, राजा पुरोहित और मोनू सिंघल ने फाग के रसिया सहित होली के धमार को स्वर दिए। प्रसादी में भी भक्तों को मेवा के पैकेट बांटे गए।
जगन्नाथ धाम के स्वरूप में सजे श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में बुधवार को इत्र की होली खेली जाएगी। भक्तों को इत्र की प्रसादी बंटेगी और बौछार भी होगी।
: श्रीखाटू श्याम मंदिर बना बरसाना, जमकर बरसीं लाठियां, छिड़े फाग के राग
Mon, Mar 10, 2025
श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में हुई लठामार होली
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित किया है दस दिनी होली का आयोजन
साेमवार को होगी मेवा होली, खाटू नरेश का मंदिर बनेगा बरसाना धाम
आगरा। मेराे खाेए गयो बाजूबंद रसिया होरी में….आयो नंद गांव से होरी खेलन नटवर नंद किशाेर..लठ्ठ की मार, फाग के राग संग होली की मनुहार छायी श्याम बाबा के दरबार में।
जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत रविवार को लठामार होली खेली गयी। बरसाना की लठामार होली की तर्ज पर गोपी बनीं महिलाओं ने पुरुषाें पर जमकर लठ्ठ बरसाये। तो वहीं हाथाें में ढाल लेकर तैयार खड़े नंदगांव के ग्वाल ठाड़े रहे और स्वयं को बचाते रहे। रंग बिरंगे फूलों से श्रृंगारित खाटू नरेश के दर्शन करते हुए हजारों भक्तों ने बृज की प्रसिद्ध होली का आनंद आगरा के मंदिर परिसर में लिया।
माेनू सिंघल, राजा पुरोहित, सोनू गर्ग और अनूप अग्रवाल के मधुर कंठ से भजनों की अविरल रसधारा प्रवाहित होती रही। सोमवार को रंगभरनी एकादशी के अवसर पर श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत मेवा की होली का आयोजन होगा और मंदिर के पट भक्तों के लिए सुबह 6 बजे से रात 12 तक खुले रहेंगे।
लठामार होली की सेवा आलोक गर्ग, श्रंगार सेवा विजय गुप्ता और पोशाक सेवा शुलभ पंडित की ओर से रही।
आयोजन की व्यस्थाएं ट्रस्टी दिनेश चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आकाश गुप्ता, अनीश अग्रवाल, रविंद्र बंसल, कृष्णा पंडित एवं सलब पंडित ने संभालीं।