: राजा दशरथ के निवास पर तीनों भाईयों सहित पधारे भगवान राम
Thu, Sep 26, 2024
•
ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
•
दर्शन को लालायित दिखे श्रद्धालु
आगरा। भगवान राम का तीनों भाईयों के साथ राजा दशरथ के निवास में प्रवेश करते ही हर तरफ जयश्रीराम के उद्घोष गूंजने लगे। मन में श्रद्धाभाव और मुख पर श्रीहरि के जयकारे, हर तरफ भक्ति के रंग बिखरे थे। बैंडबाजों संग पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया। राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) व उनकी मां लाजवन्ती शर्मा ने पुष्प माला पहनाकर व आरती कर प्रभु श्रीराम सहित चारों भाईयों का अभिनन्दन किया। भगवान की एक झलक के लिए हर श्रद्धालु लालायित था।
तीनों भाईयों सहित भगवान के घर में प्रवेश करते ही शंखनाद के साथ गूंजती भजनों की भक्तिमय स्वरलहरियां, मानों बाग फरजाना अयोध्या धाम बन गया हो। मेरी चैखट पर चलकर आज चारों धाम आएं हैं, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं… जैसे भजनों पर भक्तों ने नृत्य भी किया। महिलाओं ने ढोलक और मंजीरों पर सियाराम के विवाह की खुशी में मंगल गीत व भजन गाए। संचालन हरिनारायण चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर पर मेयर हेमलता दिवाकर, रामशंकर कठेरिया, मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, राजा दशरथ की बहनें नुपुर व कामना, प्रखर शर्मा, युक्ति, संजय शर्मा-रजनी शर्मा, रामकुमार शर्मा, ममता शर्मा, नितिन अग्रवाल, कनिष्का, खुशबू, अनन्या, अभय, गौतम सेठ, सुरेश उपाध्याय, प्रवीन उपाध्याय, प्रदीप, गौरव, अनूप, गगन, विकास, विमल, विकास जैन, शोभित, सत्यवीर तोमर, मंजीत सिंह, स्नेहलता गुप्ता, विकास जैन, गरिमा जैन, मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एक पहल के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
एक पहल संस्था के विद्यार्थियों ने रामायण के प्रसंग का मंचन कर भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्रीराम के भजनों पर नृत्य किया। उपहार स्वरूप संतोष शर्मा ने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भेंट की। सांस्कृतिक कार्यक्रम एक पहल के संस्थापक मनीष राय के नेतृत्व में प्रस्तुत किए गए।
: श्री श्याम आस्था परिवार का वार्षिकोत्सव 4 नवंबर को, सजेगा श्याम संकीर्तन का दरबार
Thu, Sep 26, 2024
श्री श्याम आस्था परिवार खाटूधाम अग्रसेन भवन में आयोजित करेगा वार्षिकोत्सव
श्री श्याम तीज महोत्सव के रूप में मनेगा वार्षिकोत्सव, आएंगे दिल्ली, ग्वालियर, बरेली भजन गायक
आगरा। भव्य और दिव्य सजेगा श्री श्याम दरबार, बहेगी आस्था की स्वर लहरियां, इत्र वर्षा के मध्य झूमेगी भक्ति, अलौकिक होगा बाबा का श्रृंगार। भक्ति की उमंग के साथ आयोजित होगा श्री श्याम आस्था परिवार खाटूधाम का वार्षिकोत्सव। बुधवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन आयोजन का उद्घोषणा समारोह एवं साधारण सभा आयोजित की गई।
संस्थापक अमित अग्रवाल और संरक्षक वीरेंद्र मेड़तवाल ने बताया कि संस्था एक दशक से अधिक समय से गौ सेवा और मानव सेवा संग श्री खाटूश्याम की भक्ति के लिए समर्पित है।
अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि 04 नवंबर को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्री श्याम तीज महोत्सव के रूप में वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा।
कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि आयोजन में श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग दर्शन होंगे। बाबा का खजाना लुटेगा।
उपाध्यक्ष अजय बंसल और नितेश अग्रवाल मई वाले ने बताया कि आयोजन में भक्तिमय स्वरलहरी का प्रवाह शीतल पाण्डेय और अंकित गोयल दिल्ली, मनोज शर्मा ग्वालियर, अंजली द्विवेदी बरेली, मारूति नन्दन शर्मा बरेली और इशिता शर्मा पलवल करेंगी।
महामंत्री दिव्या मेड़तवाल के अनुसार पुष्प एवं इत्र की वर्षा होगी और श्याम रसोई की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम दोपहर 12 से आरंभ हो जायेगा।
राजीव त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन की उद्घोषणा के बाद सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई। सदस्यों द्वारा श्याम प्रेमियों को आयोजन का आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर महासचिव आयुष जैन, डॉ टीएन अग्रवाल, यश, विपिन, सुमित, सहित मिढ़ाकुर, फतेहपुर सीकरी, किरावली, फिरोजाबाद के श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
: श्री रघुनाथ जी की मनमोहक छवि पर मोहित हुई जगत जननी
Thu, Sep 26, 2024
आगरा। रामलीला मैदान में आज मिथिला नगरी में बनी पुष्प वाटिका अपनी अनोखी छठा बिखेर रही थी। गौरा मंदिर और अहिल्या उद्धार के निराले दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पूर्व स्व. लाला चन्नोमल की बारहदरी से मुनि विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण घोड़े की सवारी पर व मां जानकी अपनी सखियों के साथ रथ पर सवार होकर पुष्प वाटिका के लिए रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, बिजली घर होती हुई रामलीला मैदान बनी जनकपुरी मिथिला नगरी में जाती हैं। मां जानकी राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा मार्ग पर अनेक जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। रामलीला के पदाधिकारियों ने मां जानकी व भगवान राम की महिमा का वर्णन कुछ इस प्रकार किया
सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहि मन कामना तुम्हारी।।
मैदान पर जानकी मां अंबिका के मंदिर में पूजा करती हैं तथा पूजा करते समय मां अंबिका से भगवान श्री राम को अपने पति के रूप में मांगती है। मां अंबिका पूजा से प्रसन्न होती हैं और प्रसन्न होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को उनके पति के रूप में देने का वरदान देती है। रामलीला मैदान में लीला के प्रारंभ में दिखाया कि भगवान राम और लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के साथ यज्ञ पूर्ण करके जनकपुरी जाते हैं। जनकपुरी के मार्ग में एक शिला मिलती है शिला को देखकर भगवान राम विश्वामित्र जी की आज्ञा से उस शिला पर अपने चरण रज प्रदान करते हैं। चरण रज से गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार होता है।
रामलीला मैदान में आज रामलीला के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश जौहरी, मनोज पोली, विष्णु दयाल बांसल, राकेश जैन, अजय छोटू, महेश चंद्र मंगल, रामांशु शर्मा, विनोद जोहरी, निक्की जोहरी, प्रकाश चंद, दिलीप अग्रवाल, राम मोहन पाराशर, योगेंद्र, राहुल गौतम सहित अनेक पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी द्वारा मिथिला नगरी में सीता स्वयंवर की लीला पर की जाएगी महा आरती
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल द्वारा बताया कि 26 सितंबर को सीता स्वयंवर और धनुष टूटने की लीला पर काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पर जो आरती होती है उन्हीं पुजारियों द्वारा कल मिथिला नगरी बने रामलीला मैदान पर सीता स्वयंवर एवं धनुष टूटने की लीला पर आरती की जाएगी