: "आयुष लीजेंड सीरीज़" के पोस्टर विमोचन के साथ इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 की घोषणा
Thu, Jul 3, 2025
आगरा में हुआ था पहला सम्मान समारोह, अब 25 से 27 जुलाई तक गोवा में होगा भव्य आयोजन
आगरा। सिविक संस्था (काउंसिल फॉर इंटरनेशनल वैद्य इंटीग्रेशन एंड कॉरपोरेशन) द्वारा संचालित "आयुष लीजेंड सीरीज़" के तहत देशभर के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सकों को वैश्विक पहचान देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। गुरुवार को संजय प्लेस स्थित प्रतीक सेंटर में इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 गोवा का पोस्टर विमोचन करते हुए आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस पहल के सूत्रधार और संयोजक डॉ एमएम कुरैशी, जो वर्षों से देश-विदेश में प्राकृतिक चिकित्सा और आयुष प्रणाली के संवर्धन में सक्रिय हैं, ने बताया कि इस मंच के माध्यम से ऐसे चिकित्सकों को सामने लाया जा रहा है जो बिना रासायनिक दवाओं और बिना दुष्प्रभाव के गंभीर रोगों का इलाज कर रहे हैं। डॉ. कुरैशी ने बताया कि आयुष शब्द अपने आप में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों का समावेश है। यानी भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपराओं का एक समन्वित स्वरूप, जो आज भी असंख्य रोगियों को नई आशा देता है। यह सीरीज़ ऐसे मूक नायकों को सम्मान देने का प्रयास है, जो इन पद्धतियों के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रृंखला की शुरुआत आगरा में ही हुई थी। विगत अप्रैल माह में आगरा में देश और दुनिया के 150 से अधिक आयुष डॉक्टर का सम्मान किया गया था। इस श्रृंखला का द्वितीय आयोजन इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 गोवा में होगा।
25 से 27 जुलाई तक गोवा के आईटीसी फॉर्च्यून होटल में कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय 150 आयुष चिकित्सक कॉन्क्लेव में सम्मानित किए जाएंगे जिसमें 15 चिकित्सक आगरा के भी शामिल होंगे। साथ ही वे चिकित्सक भी इसमें शामिल होंगे जो भारत से बाहर भारतीय चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और लोगों को असाध्याय रोगों में चिकित्सा प्रदान कर रहे हैं। कॉन्क्लेव में एसेल ग्रुप की हील क्लिनिक संस्था, टैक्सजिल और स्मार्ट विजन संस्थाओं का विशेष सहयोग है।
पवन शर्मा ने बताया कि यह आयोजन तीन भागों में विभाजित होगा। पहले दिन पारंपरिक चिकित्सा एवं आधुनिक तकनीक पर आधारित व्याख्यान सत्र। दूसरे दिन गोवा पर्यटन के माध्यम से सहभागियों को सांस्कृतिक अनुभव और तीसरे दिन शोध प्रस्तुति, वैज्ञानिक सत्र और सम्मान समारोह होगा।
सीए अभिषेक जैन ने जानकारी दी कि इस आयोजन में चयनित चिकित्सकों को आयुष विभूषण, आयुष विक्रम,
आयुष उदय और आयुष उद्यमी प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के माध्यम से उन चिकित्सकों को सराहा जाएगा, जिन्होंने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पद्धतियों द्वारा जटिल रोगों का सफल उपचार किया है और नवाचार या सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और गोवा विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश तवाडकर मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही देश-विदेश से शीर्ष आयुष विशेषज्ञ, शोधकर्ता और नीति-निर्माताओं की उपस्थिति भी रहेगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर सीए अभिषेक जैन, पवन शर्मा (स्मार्ट विजन) एवं संजय गोयल भी उपस्थित रहे।
: 20 बेड की मदर एंड न्यू बॉर्न केयर यूनिट का शुभारंभ
Tue, Jul 1, 2025
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में यूनिट है पूरी तरह एयर कंडीशन
आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में 20 बेड की मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट का शुभारंभ हो गया। एनएचएम के माध्यम से बनाई गई यूनिट एयर कंडीशन है। यूनिट में वार्मर और फोटोथेरेपी की भी व्यवस्था है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.प्रशांत गुप्ता ने बताया कि यह यूनिट (MCH) ब्लॉक में सेकंड फ्लोर पर स्थापित हुई है। यह उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज में प्रथम यूनिट है जो स्थापित एवं क्रियाशील हुई है। यूनिट का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिन नवजात शिशु को इंटेंसिव केयर यूनिट की जरूरत नहीं है और जो बीमारी है। उसकी वजह से अस्पताल में रखने की आवश्यकता है, ऐसे मरीजों का इलाज उनकी मां के साथ ही किया जाता है। ऐसा पाया गया है कि किसी नवजात का इलाज यदि मां के साथ किया जाए तो उसका बच्चों के ऊपर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसकी जो बीमारी है उसके ठीक होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। बताया कि यह 20 बेड की यूनिट है जिसमें मदर के लिए साथ ही बच्चे के रहने (यूनिट ) की व्यवस्था भी साथ में है। यह यूनिट पूरी तरह से एयर कंडीशन है, साथ ही इसमें मनोरंजन व मां के एजुकेशन के लिए टीवी की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही यूनिट में वार्मर और फोटोथेरेपी की भी व्यवस्था है।
: लायंस क्लब प्रयास के प्रयास से समर्पण अस्पताल को मिली होमो डायलिसिस मशीन
Tue, Jun 24, 2025
किडनी रोगियों को मिलेगी राहत, लागत मूल्य पर हो सकेगी डायलिसिस
लायंस क्लब आगरा प्रयास और माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेवा को बढाए हाथ
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, एलआइइपीसी चेयरमैन जितेंद्र चौहान, पूरन डाबर और डॉ रंजना बंसल बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
आगरा। लायंस क्लब आगरा प्रयास और माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से व्रहद सेवा कार्य के अंतर्गत दिल्ली गेट स्थित समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा हॉस्पिटल को होमो डायलिसिस मशीन भेंट की गई । मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, एलआइइपीसी के चेयरमैन जितेंद्र चौहान, फुटवेयर एवं चमड़ा उद्योग परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर, लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ स्वाति माथुर, डॉ रंजना बंसल, सुनील विकल का लायंस क्लब प्रयास के पदाधिकारीयों द्वारा पौधा भेंट कर स्वागत करते हुए मानसून में पौधा रोपण का संकल्प लिया गया।
लॉयंस क्लब आगरा प्रयास की अध्यक्ष अशु मित्तल ने क्लब मेंबर्स के साथ समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा हॉस्पिटल को 8 लाख रुपए की धनराशि का चेक भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा लॉयंस क्लब प्रयास का यह प्रयास उन हजारों मरीजों को राहत प्रदान करेगा जो गंभीर किडनी रोग की वजह से निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने में असमर्थ हैं।
एलआइइपीसी चेयरमैन जितेंद्र चौहान ने कहा लॉयंस क्लब प्रयास की सेवा भावना निश्चित ही सराहनीय है। क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य जरूरतमंदों की मदद के साथ सेवा के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करते हैं। बदलती दिनचर्या की वजह से डायलिसिस मरीजों की संख्या शहर में दिन व दिन बढ़ती जा रही है आज के समय में भी हर मरीज निजी और महंगी डायलिसिस करने में असमर्थ है। इस मशीन के लगने से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी।
इस तरह कार्य करती है हीमोडायलिसिस मशीन
हीमोडायलिसिस मशीन एक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण है जो गुर्दे की विफलता (किडनी फेलियर) वाले रोगियों में रक्त से अपशिष्ट उत्पादों, विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को हटाने के लिए कृत्रिम किडनी (डायलाइज़र) के रूप में कार्य करता है। यह प्रक्रिया रक्त को मशीन के माध्यम से पंप करती है, जहाँ इसे फ़िल्टर किया जाता है और फिर वापस शरीर में भेज दिया जाता है।
इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष शिप्रा बंसल, डॉ परिणीता बंसल, मयूरी मित्तल, आशु जैन, रचना अग्रवाल, सुरभि पाटनी, शालिनी, रेखा बत्रा, रीना गर्ग पंकज गर्ग, सीनू कोहली, आभा, अनिल सरीन, संजीव मित्तल, राकेश क्षेत्रपाल, राजेश हेमदेव, कपिल मगन, योगेश मित्तल, मयूरी मित्तल, विनय मित्तल, निधि लाल आदि उपस्थित रहे।