: भूत-गणों संग निकला शिवजी का डोला, भक्ति में झूमे भक्त
Sat, Mar 9, 2024
•
श्री महाकाल सेवा समिति ने किया शिव विवाह, शिवजी के डोले में बरसा आस्था का रंग
•
चार दिवसीय श्री महाशिव रात्रि महोत्सव का शनिवार को होगा खप्पर प्रसादी संग समापन
•
भावना एस्टेट से अमर विहार, केके नगर, तक निकली बारात, सायंकाल हुआ निर्धन कन्या का विवाह
आगरा। शिवजी बिहाने चले पालकी सजाई के भभूति रमाई के हो राम, संग संग बराती चले ढोलवा बजाई के हो राम… जैसे भजनों की धूम थी और हर जुबां पर बम भोले की गूंज। भक्ति के रंग संग उड़ रहा था अबीर और गुलाल। बैंड बाजे और देव गणों की सवारियों संग निकला महादेव का डोला।
श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महाशिव रात्रि महोत्सव के अन्तर्गत शुक्रवार को शिवजी का डोला निकाला गया। भावना एस्टेट रोड से अमर विहार, केके नगर सिकंदरा तक निकले शिवजी के डोले की अगवानी प्रथम पूज्य गणेश जी की सवारी कर रही थी। वहीं महादेव के डोले के आगे आगे भूत प्रेत गण आदि जब झूमते हुए चले तो हर भक्त भक्ति रंग में सराबोर हो गया। मुख्य अतिथि केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने महादेव के स्वरूप की आरती उतारी। कावेरी कौस्तुम्भ अपार्टमेंट पर समिति के संरक्षक राजेश खुराना ने शिवजी की बारात का स्वागत किया। बरातियों को फलाहार की व्यवस्था भी की। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के मध्य लोगों ने दूल्हा बने महादेव की आरती की।
संस्थापक आशीष सक्सेना और अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि सायंकाल निर्धन कन्या का कन्यादान समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवयुगल दंपति को एमएलसी विजय शिवहरे, मेयर हेमलता दिवाकर और पुलिस उपायुक्त केशव चैधरी ने भावी जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। सांई शाकिर एवं ब्रजराज ठाकुर की भजन संध्या ने वातावरण में भक्ति की तरंग को संचारित किया। अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि अगले वर्ष महाशिवरात्रि पर पांच निर्धन कन्याओं का विवाह समिति द्वारा बिना किसी सरकारी सहयोग के कराया जाएगा। 09 मार्च को दोपहर 01 बजे से खप्पर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर संरक्षक श्रीपत यादव, राजेश खुराना, संस्थापक आशीष सक्सेना, अध्यक्ष अविनाश राणा, महामंत्री नितिन जौहरी, कोषाध्यक्ष आशीष सिंह ,उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश, उमेश यादव डिम्पू चैधरी, विजय यादव, संदीप पांडे, और राम कुमार गौतम, मंत्री मनोज यादव, दुर्गेश यादव, सतेंद्र गौतम, सुनील शुक्ला और अनुज शर्मा, महामंत्री सुमेश यादव, मोहित यादव, अभिनव यादव, दीपक सविता, मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, गुड्डू पंडित, अमन सिंह, सलाहाकार संतोष धाकरे, महिला संयोजिका एकता जैन, शीतल अग्रवाल रितु सक्सेना, नेहा राणा, सलोनी जौहरी, आशी थपलियाल, साधना बघेल, मीना, आशा आदि उपस्थित रहीं हनुमान सेना के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
: मृतक अधिवक्ता सुनील शर्मा के परिजनों से मिलकर राज्यसभा सांसद ने दी सांत्वना
Wed, Mar 6, 2024
आगरा। सांसद राज्यसभा नवीन जैन शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम आधार में अधिवक्ता सुनील शर्मा की शोक सभा में पहुंचे। शोक सभा में मौजूद परिवारजनों, अधिवक्ताओं व उपस्थित अन्य सामाजिक लोगों के समक्ष अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यह घटना हुई है। निश्चित ही इसमें पुलिस से जल्दबाजी हुई है, मैं मानता हूँ कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो ताकि परिजनों को उचित न्याय मिलने में सुविधा हो सके।
शोकसभा के पश्चात मौजूद अधिवक्ताओं अपनी पीड़ा सांसद नवीन जैन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि साथी अधिवक्ता प्रतिदिन कोर्ट आते थे, उनका फोन भी चालू था साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जा रहे थे परन्तु आनन फानन में देर रात को ऐसे दबिश देना किस प्रकार उचित था। जिस पर सांसद नवीन जैन ने उनकी पीड़ा को समझते हुए उचित स्तर पर बात रखने का आश्वासन दिया और कहा कि निश्चित रहिए जल्द ही दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी होगी।
: एलेन हाउस पब्लिक स्कूल का शुभारंभ करेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रुशा कपूर
Wed, Mar 6, 2024
•
एलेन स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मिलेगी शिक्षा
•
एजुकेशन के साथ बच्चों का शारीरिक मानसिक और सर्वांगीण विकास एलेन का लक्ष्य: गुरुलीन कौर
•
कानपुर, लखनऊ ,बरेली के बाद एलेन देगा आगरा में क्वालिटी एजुकेशन
आगरा। एलेन पब्लिक स्कूल का शुभारंभ बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रुशा कपूर एक भव्य आयोजन के दौरान करेंगी। शास्त्रीपुरम स्थित स्कूल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल गुरलीन कौर ने बताया आज के समय में शिक्षा प्रतिस्पर्धा को देखते हुए एलेन ग्रुप क्वालिटी और स्किल एजुकेशन के प्रति समर्पित है। उन्होंने बताया कि प्ले ग्रुप से लेकर पांचवी तक आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध आगरा का यह पहला ऐसा स्कूल है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बच्चों के शैक्षिक शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास पर फोकस करते हुए क्लीन हाइजीनिक वातावरण में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को सायं साढ़े छह बजे बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रुशा कपूर, एलेन ग्रुप आफ एजुकेशन मैनेजमेंट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल का शुभारम्भ करेंगी। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर मॉम एंड मी, डैड एंड मी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
ग्रुप डिस्कशन के साथ रोबोटिक और एनीमेशन पर फोकस
एलेन ग्रुप के स्कूल में बच्चों के लिए तनाव रहित माहौल बनाने के लिए ग्रुप डिस्कशन के साथ भविष्य की सोच को ध्यान में रखते हुए रोबोटिक एनीमेशन की क्लासेस पर भी फोकस किया जाएगा। डिजिटल क्लासेस के साथ बच्चों में खेल भावना के प्रोत्साहन के लिए एलेन स्पोर्ट्स अकादमी के 17 खेल बच्चों को खेलने को मिलेंगे।
हाई सिक्योरिटी के साथ स्कूल में मिलेगा ग्रीन क्लीन हाइजीनिक वातावरण
स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि छोटे बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसर के अलावा स्कूल की बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस के साथ विद्यालय परिसर में ग्रीन क्लीन हाइजीनिक वातावरण को ध्यान में रखा गया है। छोटे बच्चों की जरूरत के अनुरूप सुविधाएं प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में बच्चों को मिलेंगी।
प्रेस वार्ता के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल गुरलीन कौर, गोविंद गुप्ता, आमिर खान, उदिता गोयल, इकरा हुसैन सहित स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।